Genesis 6:12 और परमेश्वर ने पृथ्वी पर जो दृष्टि की तो क्या देखा, कि वह बिगड़ी हुई है; क्योंकि सब प्राणियों ने पृथ्वी पर अपनी अपनी चाल चलन बिगाड़ ली थी।
Genesis 6:12 in Other Translations
King James Version (KJV) And God looked upon the earth, and, behold, it was corrupt; for all flesh had corrupted his way upon the earth.
American Standard Version (ASV) And God saw the earth, and, behold, it was corrupt; for all flesh had corrupted their way upon the earth.
Bible in Basic English (BBE) And God, looking on the earth, saw that it was evil: for the way of all flesh had become evil on the earth.
Darby English Bible (DBY) And God looked upon the earth, and behold, it was corrupt; for all flesh had corrupted its way on the earth.
Webster's Bible (WBT) And God looked upon the earth, and behold, it was corrupt: for all flesh had corrupted his way upon the earth.
World English Bible (WEB) God saw the earth, and saw that it was corrupt, for all flesh had corrupted their way on the earth.
Young's Literal Translation (YLT) And God seeth the earth, and lo, it hath been corrupted, for all flesh hath corrupted its way on the earth.
Read Full Chapter :
Genesis 6
Cross Reference
अय्यूब 22:15
क्या तू उस पुराने रास्ते को पकड़े रहेगा, जिस पर वे अनर्थ करने वाले चलते हैं?
अय्यूब 33:27
वह मनुष्यों के साम्हने गाने और कहने लगता है, कि मैं ने पाप किया, और सच्चाई को उलट पुलट कर दिया, परन्तु उसका बदला मुझे दिया नहीं गया।
भजन संहिता 53:2
परमेश्वर ने स्वर्ग पर से मनुष्यों के ऊपर दृष्टि की ताकि देखे कि कोई बुद्धि से चलने वाला वा परमेश्वर को पूछने वाला है कि नहीं॥
उत्पत्ति 7:21
और क्या पक्षी, क्या घरेलू पशु, क्या बनैले पशु, और पृथ्वी पर सब चलने वाले प्राणी, और जितने जन्तु पृथ्वी मे बहुतायत से भर गए थे, वे सब, और सब मनुष्य मर गए।
उत्पत्ति 9:12
फिर परमेश्वर ने कहा, जो वाचा मैं तुम्हारे साथ, और जितने जीवित प्राणी तुम्हारे संग हैं उन सब के साथ भी युग युग की पीढिय़ों के लिये बान्धता हूं; उसका यह चिन्ह है:
उत्पत्ति 9:16
बादल में जो धनुष होगा मैं उसे देख के यह सदा की वाचा स्मरण करूंगा जो परमेश्वर के और पृथ्वी पर के सब जीवित शरीरधारी प्राणियों के बीच बन्धी है।
उत्पत्ति 18:21
इसलिये मैं उतरकर देखूंगा, कि उसकी जैसी चिल्लाहट मेरे कान तक पहुंची है, उन्होंने ठीक वैसा ही काम किया है कि नहीं: और न किया हो तो मैं उसे जान लूंगा।
भजन संहिता 14:1
मूर्ख ने अपने मन में कहा है, कोई परमेश्वर है ही नहीं। वे बिगड़ गए, उन्होंने घिनौने काम किए हैं, कोई सुकर्मी नहीं।
उत्पत्ति 6:4
उन दिनों में पृथ्वी पर दानव रहते थे; और इसके पश्चात जब परमेश्वर के पुत्र मनुष्य की पुत्रियों के पास गए तब उनके द्वारा जो सन्तान उत्पन्न हुए, वे पुत्र शूरवीर होते थे, जिनकी कीर्ति प्राचीन काल से प्रचलित है।
नीतिवचन 15:3
यहोवा की आंखें सब स्थानों में लगी रहती हैं, वह बुरे भले दोनों को देखती रहती हैं।
लूका 3:6
और हर प्राणी परमेश्वर के उद्धार को देखेगा॥
1 पतरस 3:19
उसी में उस ने जाकर कैदी आत्माओं को भी प्रचार किया।
2 पतरस 2:5
और प्रथम युग के संसार को भी न छोड़ा, वरन भक्तिहीन संसार पर महा जल-प्रलय भेजकर धर्म के प्रचारक नूह समेत आठ व्यक्तियों को बचा लिया।
भजन संहिता 33:13
यहोवा स्वर्ग से दृष्टि करता है, वह सब मनुष्यों को निहारता है;
उत्पत्ति 6:8
परन्तु यहोवा के अनुग्रह की दृष्टि नूह पर बनी रही॥
उत्पत्ति 7:1
और यहोवा ने नूह से कहा, तू अपने सारे घराने समेत जहाज में जा; क्योंकि मैं ने इस समय के लोगों में से केवल तुझी को अपनी दृष्टि में धर्मी देखा है।