Matthew 12:34 हे सांप के बच्चों, तुम बुरे होकर क्योंकर अच्छी बातें कह सकते हो? क्योंकि जो मन में भरा है, वही मुंह पर आता है।
Matthew 12:34 in Other Translations
King James Version (KJV) O generation of vipers, how can ye, being evil, speak good things? for out of the abundance of the heart the mouth speaketh.
American Standard Version (ASV) Ye offspring of vipers, how can ye, being evil, speak good things? for out of the abundance of the heart the mouth speaketh.
Bible in Basic English (BBE) You offspring of snakes, how are you, being evil, able to say good things? because out of the heart's store come the words of the mouth.
Darby English Bible (DBY) Offspring of vipers! how can ye speak good things, being wicked? For of the abundance of the heart the mouth speaks.
World English Bible (WEB) You offspring of vipers, how can you, being evil, speak good things? For out of the abundance of the heart, the mouth speaks.
Young's Literal Translation (YLT) `Brood of vipers! how are ye able to speak good things -- being evil? for out of the abundance of the heart doth the mouth speak.
O generation
γεννήματα
gennēma
GANE-nay-ma
of vipers,
ἐχιδνῶν
echidna
A-heeth-na
how
πῶς
pōs
pose
can ye,
δύνασθε
dynamai
THYOO-na-may
good things?
ἀγαθὰ
agathos
ah-ga-THOSE
speak
λαλεῖν
laleō
la-LAY-oh
evil,
πονηροὶ
ponēros
poh-nay-ROSE
being
ὄντες
ōn
one
out
ἐκ
ek
ake
for
γὰρ
gar
gahr
the
τοῦ
ho
oh
of abundance
περισσεύματος
perisseuma
pay-REES-save-ma
the
τῆς
ho
oh
of heart
καρδίας
kardia
kahr-THEE-ah
the
τὸ
ho
oh
mouth
στόμα
stoma
STOH-ma
speaketh.
λαλεῖ
laleō
la-LAY-oh
Read Full Chapter :
Matthew 12
Cross Reference
लूका 6:45
भला मनुष्य अपने मन के भले भण्डार से भली बातें निकालता है; और बुरा मनुष्य अपने मन के बुरे भण्डार से बुरी बातें निकालता है; क्योंकि जो मन में भरा है वही उसके मुंह पर आता है॥
मत्ती 15:18
पर जो कुछ मुंह से निकलता है, वह मन से निकलता है, और वही मनुष्य को अशुद्ध करता है।
याकूब 3:5
वैसे ही जीभ भी एक छोटा सा अंग है और बड़ी बड़ी डींगे मारती है: देखो, थोड़ी सी आग से कितने बड़े वन में आग लग जाती है।
इफिसियों 4:29
कोई गन्दी बात तुम्हारे मुंह से न निकले, पर आवश्यकता के अनुसार वही जो उन्नति के लिये उत्तम हो, ताकि उस से सुनने वालों पर अनुग्रह हो।
1 शमूएल 24:13
प्राचीनों के नीति वचन के अनुसार दुष्टता दुष्टों से होती है; परन्तु मेरा हाथ तुझ पर न उठेगा।
यशायाह 32:6
क्योंकि मूढ़ तो मूढ़ता ही की बातें बोलता और मन में अनर्थ ही गढ़ता रहता है कि वह बिन भक्ति के काम करे और यहोवा के विरुद्ध झूठ कहे, भूखे को भूखा ही रहने दे और प्यासे का जल रोक रखे।
मत्ती 3:7
जब उस ने बहुतेरे फरीसियों और सदूकियों को बपतिस्मा के लिये अपने पास आते देखा, तो उन से कहा, कि हे सांप के बच्चों तुम्हें किस ने जता दिया, कि आने वाले क्रोध से भागो?
मत्ती 12:35
भला, मनुष्य मन के भले भण्डार से भली बातें निकालता है; और बुरा मनुष्य बुरे भण्डार से बुरी बातें निकालता है।
मत्ती 23:33
हे सांपो, हे करैतों के बच्चों, तुम नरक के दण्ड से क्योंकर बचोगे?
यूहन्ना 8:44
तुम अपने पिता शैतान से हो, और अपने पिता की लालसाओं को पूरा करना चाहते हो। वह तो आरम्भ से हत्यारा है, और सत्य पर स्थिर न रहा, क्योंकि सत्य उस में है ही नहीं: जब वह झूठ बोलता, तो अपने स्वभाव ही से बोलता है; क्योंकि वह झूठा है, वरन झूठ का पिता है।
यशायाह 59:4
कोई धर्म के साथ नालिश नहीं करता, न कोई सच्चाई से मुकद्दमा लड़ता है; वे मिथ्या पर भरोसा रखते हैं और झूठ बातें बकते हैं, उसको मानो उत्पात का गर्भ रहता, और वे अनर्थ को जन्म देते हैं।
यशायाह 59:14
न्याय तो पीछे हटाया गया और धर्म दूर खड़ा रह गया; सच्चाई बाजार में गिर पड़ी और सिधाई प्रवेश नहीं करने पाती।
लूका 3:7
जो भीड़ की भीड़ उस से बपतिस्मा लेने को निकल कर आती थी, उन से वह कहता था; हे सांप के बच्चों, तुम्हें किस ने जता दिया, कि आने वाले क्रोध से भागो।
रोमियो 3:10
जैसा लिखा है, कि कोई धर्मी नहीं, एक भी नहीं।
1 यूहन्ना 3:10
इसी से परमेश्वर की सन्तान, और शैतान की सन्तान जाने जाते हैं; जो कोई धर्म के काम नहीं करता, वह परमेश्वर से नहीं, और न वह, जो अपने भाई से प्रेम नहीं रखता।
भजन संहिता 10:6
वह अपने मन में कहता है कि मैं कभी टलने का नहीं: मैं पीढ़ी से पीढ़ी तक दु:ख से बचा रहूंगा॥
भजन संहिता 53:1
मूढ़ ने अपने मन में कहा है, कि कोई परमेश्वर है ही नहीं। वे बिगड़ गए, उन्होंने कुटिलता के घिनौने काम किए हैं; कोई सुकर्मी नहीं॥
भजन संहिता 64:3
उन्होंने अपनी जीभ को तलवार की नाईं तेज किया है, और अपने कड़वे वचनों के तीरों को चढ़ाया है;
भजन संहिता 64:5
वे बुरे काम करने को हियाव बान्धते हैं; वे फन्दे लगाने के विषय बातचीत करते हैं; और कहते हैं, कि हम को कौन देखेगा?
भजन संहिता 120:2
हे यहोवा, झूठ बोलने वाले मुंह से और छली जीभ से मेरी रक्षा कर॥
भजन संहिता 140:2
क्योंकि उन्होंने मन में बुरी कल्पनाएं की हैं; वे लगातार लड़ाइयां मचाते हैं।
भजन संहिता 52:2
तेरी जीभ केवल दुष्टता गढ़ती है; सान धरे हुए अस्तुरे की नाईं वह छल का काम करती है।
यिर्मयाह 7:2
यहोवा के भवन के फाटक में खड़ा हो, और यह वचन प्रचार कर, ओर कह, हे सब यहूदियो, तुम जो यहोवा को दण्डवत करने के लिये इन फाटकों से प्रवेश करते हो, यहोवा का वचन सुनो।