Romans 7:9 मैं तो व्यवस्था बिना पहिले जीवित था, परन्तु जब आज्ञा आई, तो पाप जी गया, और मैं मर गया।
Romans 7:9 in Other Translations
King James Version (KJV) For I was alive without the law once: but when the commandment came, sin revived, and I died.
American Standard Version (ASV) And I was alive apart from the law once: but when the commandment came, sin revived, and I died;
Bible in Basic English (BBE) And there was a time when I was living without the law: but when the law gave its orders, sin came to life and put me to death;
Darby English Bible (DBY) But *I* was alive without law once; but the commandment having come, sin revived, but *I* died.
World English Bible (WEB) I was alive apart from the law once, but when the commandment came, sin revived, and I died.
Young's Literal Translation (YLT) And I was alive apart from law once, and the command having come, the sin revived, and I died;
I
ἐγὼ
egō
ay-GOH
For
δὲ
de
thay
was alive
ἔζων
zaō
ZA-oh
without
χωρὶς
chōris
hoh-REES
the law
νόμου
nomos
NOH-mose
once:
ποτέ·
pote
poh-TAY
when came,
ἐλθούσης
erchomai
ARE-hoh-may
but
δὲ
de
thay
the
τῆς
ho
oh
commandment
ἐντολῆς
entolē
ane-toh-LAY
ἡ
ho
oh
sin
ἁμαρτία
hamartia
a-mahr-TEE-ah
revived,
ἀνέζησεν
anazaō
ah-na-ZA-oh
I
ἐγὼ
egō
ay-GOH
and
δὲ
de
thay
died.
ἀπέθανον
apothnēskō
ah-poh-THNAY-skoh
Read Full Chapter :
Romans 7
Cross Reference
भजन संहिता 40:12
क्योंकि मैं अनगिनत बुराइयों से घिरा हुआ हूं; मेरे अधर्म के कामों ने मुझे आ पकड़ा और मैं दृष्टि नहीं उठा सकता; वे गिनती में मेरे सिर के बालों से भी अधिक हैं; इसलिये मेरा हृदय टूट गया॥
मत्ती 5:21
तुम सुन चुके हो, कि पूर्वकाल के लोगों से कहा गया था कि हत्या न करना, और जो कोई हत्या करेगा वह कचहरी में दण्ड के योग्य होगा।
मत्ती 15:4
क्योंकि परमेश्वर ने कहा था, कि अपने पिता और अपनी माता का आदर करना: और जो कोई पिता या माता को बुरा कहे, वह मार डाला जाए।
मत्ती 19:20
उस जवान ने उस से कहा, इन सब को तो मैं ने माना है अब मुझ में किस बात की घटी है?
मरकुस 7:8
क्योंकि तुम परमेश्वर की आज्ञा को टालकर मनुष्यों की रीतियों को मानते हो।
लूका 10:25
और देखो, एक व्यवस्थापक उठा; और यह कहकर, उस की परीक्षा करने लगा; कि हे गुरू, अनन्त जीवन का वारिस होने के लिये मैं क्या करूं?
लूका 15:29
उस ने पिता को उत्तर दिया, कि देख; मैं इतने वर्ष से तरी सेवा कर रहा हूं, और कभी भी तेरी आज्ञा नहीं टाली, तौभी तू ने मुझे कभी एक बकरी का बच्चा भी न दिया, कि मैं अपने मित्रों के साथ आनन्द करता।
लूका 18:9
और उस ने कितनो से जो अपने ऊपर भरोसा रखते थे, कि हम धर्मी हैं, और औरों को तुच्छ जानते थे, यह दृष्टान्त कहा।
लूका 18:21
उस ने कहा, मैं तो इन सब को लड़कपन ही से मानता आया हूं।
रोमियो 3:19
हम जानते हैं, कि व्यवस्था जो कुछ कहती है उन्हीं से कहती है, जो व्यवस्था के आधीन हैं: इसलिये कि हर एक मुंह बन्द किया जाए, और सारा संसार परमेश्वर के दण्ड के योग्य ठहरे।
रोमियो 7:4
सो हे मेरे भाइयो, तुम भी मसीह की देह के द्वारा व्यवस्था के लिये मरे हुए बन गए, कि उस दूसरे के हो जाओ, जो मरे हुओं में से जी उठा: ताकि हम परमेश्वर के लिये फल लाएं।
रोमियो 7:6
परन्तु जिस के बन्धन में हम थे उसके लिये मर कर, अब व्यवस्था से ऐसे छूट गए, कि लेख की पुरानी रीति पर नहीं, वरन आत्मा की नई रीति पर सेवा करते हैं॥
रोमियो 7:11
क्योंकि पाप ने अवसर पाकर आज्ञा के द्वारा मुझे बहकाया, और उसी के द्वारा मुझे मार भी डाला।
रोमियो 7:21
सो मैं यह व्यवस्था पाता हूं, कि जब भलाई करने की इच्छा करता हूं, तो बुराई मेरे पास आती है।
रोमियो 8:7
क्योंकि शरीर पर मन लगाना तो परमेश्वर से बैर रखना है, क्योंकि न तो परमेश्वर की व्यवस्था के आधीन है, और न हो सकता है।
रोमियो 10:5
क्योंकि मूसा ने यह लिखा है, कि जो मनुष्य उस धामिर्कता पर जो व्यवस्था से है, चलता है, वह इसी कारण जीवित रहेगा।
गलातियों 2:19
मैं तो व्यवस्था के द्वारा व्यवस्था के लिये मर गया, कि परमेश्वर के लिये जीऊं।
गलातियों 3:10
सो जितने लोग व्यवस्था के कामों पर भरोसा रखते हैं, वे सब श्राप के आधीन हैं, क्योंकि लिखा है, कि जो कोई व्यवस्था की पुस्तक में लिखी हुई सब बातों के करने में स्थिर नहीं रहता, वह श्रापित है।
फिलिप्पियों 3:5
आठवें दिन मेरा खतना हुआ, इस्त्राएल के वंश, और बिन्यामीन के गोत्र का हूं; इब्रानियों का इब्रानी हूं; व्यवस्था के विषय में यदि कहो तो फरीसी हूं।
याकूब 2:10
क्योंकि जो कोई सारी व्यवस्था का पालन करता है परन्तु एक ही बात में चूक जाए तो वह सब बातों में दोषी ठहरा।