Revelation 13:2 और जो पशु मैं ने देखा, वह चीते की नाईं था; और उसके पांव भालू के से, और मुंह सिंह का सा था; और उस अजगर ने अपनी सामर्थ, और अपना सिंहासन, और बड़ा अधिकार, उसे दे दिया।
Revelation 13:2 in Other Translations
King James Version (KJV) And the beast which I saw was like unto a leopard, and his feet were as the feet of a bear, and his mouth as the mouth of a lion: and the dragon gave him his power, and his seat, and great authority.
American Standard Version (ASV) And the beast which I saw was like unto a leopard, and his feet were as `the feet' of a bear, and his mouth as the mouth of a lion: and the dragon gave him his power, and his throne, and great authority.
Bible in Basic English (BBE) And the beast which I saw was like a leopard, and his feet were as the feet of a bear, and his mouth as the mouth of a lion: and the dragon gave him his power and his seat and great authority.
Darby English Bible (DBY) And the beast which I saw was like to a leopardess, and its feet as of a bear, and its mouth as a lion's mouth; and the dragon gave to it his power, and his throne, and great authority;
World English Bible (WEB) The beast which I saw was like a leopard, and his feet were like those of a bear, and his mouth like the mouth of a lion. The dragon gave him his power, his throne, and great authority.
Young's Literal Translation (YLT) and the beast that I saw was like to a leopard, and its feet as of a bear, and its mouth as the mouth of a lion, and the dragon did give to it his power, and his throne, and great authority.
And
καὶ
kai
kay
the
τὸ
ho
oh
beast
θηρίον
thērion
thay-REE-one
which
ὃ
hos
ose
I saw
εἶδον
eidō
EE-thoh
was
ἦν
ēn
ane
like unto
ὅμοιον
homoios
OH-moo-ose
a leopard,
παρδάλει
pardalis
PAHR-tha-lees
and
καὶ
kai
kay
οἱ
ho
oh
feet
πόδες
pous
poos
his
αὐτοῦ
autos
af-TOSE
were as
ὡς
hōs
ose
of a bear,
ἄρκτου,
arktos
AR-k-tose
and
καὶ
kai
kay
τὸ
ho
oh
mouth
στόμα
stoma
STOH-ma
his
αὐτοῦ
autos
af-TOSE
as
ὡς
hōs
ose
the mouth
στόμα
stoma
STOH-ma
of a lion:
λέοντος
leōn
LAY-one
and
καὶ
kai
kay
gave
ἔδωκεν
didōmi
THEE-thoh-mee
him
αὐτῷ
autos
af-TOSE
the
ὁ
ho
oh
dragon
δράκων
drakōn
THRA-kone
τὴν
ho
oh
power,
δύναμιν
dynamis
THYOO-na-mees
his
αὐτοῦ
autos
af-TOSE
and
καὶ
kai
kay
τὸν
ho
oh
seat,
θρόνον
thronos
THROH-nose
his
αὐτοῦ
autos
af-TOSE
and
καὶ
kai
kay
authority.
ἐξουσίαν
exousia
ayks-oo-SEE-ah
great
μεγάλην
megas
MAY-gahs
Read Full Chapter :
Revelation 13
Cross Reference
प्रकाशित वाक्य 16:10
और पांचवें ने अपना कटोरा उस पशु के सिंहासन पर उंडेल दिया और उसके राज्य पर अंधेरा छा गया; और लोग पीड़ा के मारे अपनी अपनी जीभ चबाने लगे।
प्रकाशित वाक्य 17:12
और जो दस सींग तू ने देखे वे दस राजा हैं; जिन्हों ने अब तक राज्य नहीं पाया; पर उस पशु के साथ घड़ी भर के लिये राजाओं का सा अधिकार पाएंगे।
प्रकाशित वाक्य 20:2
और उस ने उस अजगर, अर्थात पुराने सांप को, जो इब्लीस और शैतान है; पकड़ के हजार वर्ष के लिये बान्ध दिया।
नीतिवचन 17:12
बच्चा-छीनी-हुई-रीछनी से मिलना तो भला है, परन्तु मूढ़ता में डूबे हुए मूर्ख से मिलना भला नहीं।
नीतिवचन 28:15
कंगाल प्रजा पर प्रभुता करने वाला दुष्ट गरजने वाले सिंह और घूमने वाले रीछ के समान है।
यशायाह 5:29
वे सिंह वा जवान सिंह की नाईं गरजते हैं; वे गुर्राकर अहेर को पकड़ लेते और उसको ले भागते हैं, और कोई उसे उन से नहीं छुड़ा सकता।
यिर्मयाह 5:6
इस कारण वन में से एक सिंह आकर उन्हें मार डालेगा, निर्जल देश का एक भेडिय़ा उन को नाश करेगा। और एक चीता उनके नगरों के पास घात लगाए रहेगा, और जो कोई उन में से निकले वह फाड़ा जाएगा; क्योंकि उनके अपराध बहुत बढ़ गए हैं और वे मुझ से बहुत ही दूर हट गए हैं।
यिर्मयाह 13:23
क्या हबशी अपना चमड़ा, वा चीता अपने धब्बे बदल सकता है? यदि वे ऐसा कर सकें, तो तू भी, जो बुराई करना सीख गई है, भलाई कर सकेगी।
दानिय्येल 7:4
पहिला जन्तु सिंह के समान था और उसके पंख उकाब के से थे। और मेरे देखते देखते उसके पंखों के पर नोचे गए और वह भूमि पर से उठा कर, मनुष्य की नाईं पांवों के बल खड़ा किया गया; और उसको मनुष्य का हृदय दिया गया।
होशे 11:10
वे यहोवा के पीछे पीछे चलेंगे; वह तो सिंह की नाईं गरजेगा; और तेरे लड़के पश्चिम दिशा से थरथराते हुए आएंगे।
होशे 13:7
सो मैं उनके लिये सिंह सा बना हूं; मैं चीते की नाईं उनके मार्ग में घात लगाए रहूंगा।
आमोस 3:12
यहोवा यों कहता है, जिस भांति चरवाहा सिंह के मुंह से दो टांगे वा कान का एक टुकड़ा छुड़ाता है, वैसे ही इस्राएली लोग, जो सामरिया में बिछौने के एक कोने वा रेशमी गद्दी पर बैठा करते हैं, वे भी छुड़ाए जाएंगे॥
1 शमूएल 17:34
दाऊद ने शाऊल से कहा, तेरा दास अपने पिता की भेड़ बकरियां चराता था; और जब कोई सिंह वा भालू झुंड में से मेम्ना उठा ले गया,
हबक्कूक 1:8
उनके घोड़े चीतों से भी अधिक वेग चलने वाले हैं, और सांझ को आहेर करने वाले हुंडारों से भी अधिक क्रूर हैं; उनके सवार दूर दूर कूदते-फांदते आते हैं। हां, वे दूर से चले आते हैं; और आहेर पर झपटने वाले उकाब की नाईं झपट्टा मारते हैं।
2 तीमुथियुस 4:17
परन्तु प्रभु मेरा सहायक रहा, और मुझे सामर्थ दी: ताकि मेरे द्वारा पूरा पूरा प्रचार हो, और सब अन्यजाति सुन ले; और मैं तो सिंह के मुंह से छुड़ाया गया।
1 पतरस 5:8
सचेत हो, और जागते रहो, क्योंकि तुम्हारा विरोधी शैतान गर्जने वाले सिंह की नाईं इस खोज में रहता है, कि किस को फाड़ खाए।
प्रकाशित वाक्य 12:3
और एक और चिन्ह स्वर्ग पर दिखाई दिया, और देखो; एक बड़ा लाल अजगर था जिस के सात सिर और दस सींग थे, और उसके सिरों पर सात राजमुकुट थे।
प्रकाशित वाक्य 12:9
और वह बड़ा अजगर अर्थात वही पुराना सांप, जो इब्लीस और शैतान कहलाता है, और सारे संसार का भरमाने वाला है, पृथ्वी पर गिरा दिया गया; और उसके दूत उसके साथ गिरा दिए गए।
प्रकाशित वाक्य 12:13
और जब अजगर ने देखा, कि मैं पृथ्वी पर गिरा दिया गया हूं, तो उस स्त्री को जो बेटा जनी थी, सताया।
प्रकाशित वाक्य 12:15
और सांप ने उस स्त्री के पीछे अपने मुंह से नदी की नाईं पानी बहाया, कि उसे इस नदी से बहा दे।
प्रकाशित वाक्य 13:4
और उन्होंने अजगर की पूजा की, क्योंकि उस ने पशु को अपना अधिकार दे दिया था और यह कह कर पशु की पूजा की, कि इस पशु के समान कौन है?
प्रकाशित वाक्य 19:20
और वह पशु और उसके साथ वह झूठा भविष्यद्वक्ता पकड़ा गया, जिस ने उसके साम्हने ऐसे चिन्ह दिखाए थे, जिन के द्वारा उस ने उन को भरमाया, जिन्हों ने उस पशु की छाप ली थी, और जो उस की मूरत की पूजा करते थे, ये दोनों जीते जी उस आग की झील में जो गन्धक से जलती है, डाले गए।
आमोस 5:19
जैसा कोई सिंह से भागे और उसे भालू मिले; वा घर में आकर भीत पर हाथ टेके और सांप उसको डसे।
2 राजा 2:24
तब उसने पीछे की ओर फिर कर उन पर दृष्टि की और यहोवा के नाम से उन को शाप दिया, तब जंगल में से दो रीछिनियों ने निकल कर उन में से बयालीस लड़के फाड़ डाले।
भजन संहिता 22:21
मुझे सिंह के मुंह से बचा, हां, जंगली सांढ़ों के सींगो में से तू ने मुझे बचा लिया है॥