Proverbs 7 - WEB (Hindi)
1 My son, keep my words. Lay up my commandments within you.हे मेरे पुत्र, मेरी बातों को माना कर, और मेरी आज्ञाओं को अपने मन में रख छोड़।
2 Keep my commandments and live; Guard my teaching as the apple of your eye.मेरी आज्ञाओं को मान, इस से तू जीवित रहेगा, और मेरी शिक्षा को अपनी आंख की पुतली जान;
3 Bind them on your fingers. Write them on the tablet of your heart.उन को अपनी उंगलियों में बान्ध, और अपने हृदय की पटिया पर लिख ले।
4 Tell wisdom, "You are my sister." Call understanding your relative,बुद्धि से कह कि, तू मेरी बहिन है, और समझ को अपनी साथिन बना;
5 That they may keep you from the strange woman, From the foreigner who flatters with her words.तब तू पराई स्त्री से बचेगा, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है॥
6 For at the window of my house, I looked out through my lattice.मैं ने एक दिन अपने घर की खिड़की से, अर्थात अपने झरोखे से झांका,
7 I saw among the simple ones. I discerned among the youths a young man void of understanding,तब मैं ने भोले लोगों में से एक निर्बुद्धि जवान को देखा;
8 Passing through the street near her corner, He went the way to her house,वह उस स्त्री के घर के कोने के पास की सड़क पर चला जाता था, और उस ने उसके घर का मार्ग लिया।
9 In the twilight, in the evening of the day, In the middle of the night and in the darkness.उस समय दिन ढल गया, और संध्याकाल आ गया था, वरन रात का घोर अन्धकार छा गया था।
10 Behold, there a woman met him with the attire of a prostitute, And with crafty intent.और उस से एक स्त्री मिली, जिस का भेष वेश्या का सा था, और वह बड़ी धूर्त थी।
11 She is loud and defiant. Her feet don't stay in her house.वह शान्ति रहित और चंचल थी, और अपने घर में न ठहरती थी;
12 Now she is in the streets, now in the squares, And lurking at every corner.कभी वह सड़क में, कभी चौक में पाई जाती थी, और एक एक कोने पर वह बाट जोहती थी।
13 So she caught him, and kissed him. With an impudent face she said to him:तब उस ने उस जवान को पकड़ कर चूमा, और निर्लज्जता की चेष्टा कर के उस से कहा,
14 "Sacrifices of peace-offerings are with me. This day I have paid my vows.मुझे मेलबलि चढ़ाने थे, और मैं ने अपनी मन्नते आज ही पूरी की हैं;
15 Therefore I came out to meet you, To diligently seek your face, And I have found you.इसी कारण मैं तुझ से भेंट करने को निकली, मैं तेरे दर्शन की खोजी थी, सो अभी पाया है।
16 I have spread my couch with carpets of tapestry, With striped cloths of the yarn of Egypt.मैं ने अपने पलंग के बिछौने पर मिस्र के बेलबूटे वाले कपड़े बिछाए हैं;
17 I have perfumed my bed with myrrh, aloes, and cinnamon.मैं ने अपने बिछौने पर गन्घरस, अगर और दालचीनी छिड़की है।
18 Come, let's take our fill of loving until the morning. Let's solace ourselves with loving.इसलिये अब चल हम प्रेम से भोर तक जी बहलाते रहें; हम परस्पर की प्रीति से आनन्दित रहें।
19 For my husband isn't at home. He has gone on a long journey.क्योंकि मेरा पति घर में नहीं है; वह दूर देश को चला गया है;
20 He has taken a bag of money with him. He will come home at the full moon."वह चान्दी की थैली ले गया है; और पूर्णमासी को लौट आएगा॥
21 With persuasive words, she led him astray. With the flattering of her lips, she seduced him.ऐसी ही बातें कह कह कर, उस ने उस को अपनी प्रबल माया में फंसा लिया; और अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से उस को अपने वश में कर लिया।
22 He followed her immediately, As an ox goes to the slaughter, As a fool stepping into a noose.वह तुरन्त उसके पीछे हो लिया, और जैसे बैल कसाई-खाने को, वा जैसे बेड़ी पहिने हुए कोई मूढ़ ताड़ना पाने को जाता है।
23 Until an arrow strikes through his liver, As a bird hurries to the snare, And doesn't know that it will cost his life.अन्त में उस जवान का कलेजा तीर से बेधा जाएगा; वह उस चिडिय़ा के समान है जो फन्दे की ओर वेग से उड़े और न जानती हो कि उस में मेरे प्राण जाएंगे॥
24 Now therefore, sons, listen to me. Pay attention to the words of my mouth.अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो, और मेरी बातों पर मन लगाओ।
25 Don't let your heart turn to her ways. Don't go astray in her paths,तेरा मन ऐसी स्त्री के मार्ग की ओर न फिरे, और उसकी डगरों में भूल कर न जाना;
26 For she has thrown down many wounded. Yes, all her slain are a mighty host.क्योंकि बहुत से लोग उस के द्वारा मारे पड़े हैं; उसके घात किए हुओं की एक बड़ी संख्या होगी।
27 Her house is the way to Sheol, Going down to the chambers of death.उसका घर अधोलोक का मार्ग है, वह मृत्यु के घर में पहुंचाता है॥
Hindi Bible