Proverbs 7 - KJV (Hindi)

1 My son, keep my words, and lay up my commandments with thee.हे मेरे पुत्र, मेरी बातों को माना कर, और मेरी आज्ञाओं को अपने मन में रख छोड़।

2 Keep my commandments, and live; and my law as the apple of thine eye.मेरी आज्ञाओं को मान, इस से तू जीवित रहेगा, और मेरी शिक्षा को अपनी आंख की पुतली जान;

3 Bind them upon thy fingers, write them upon the table of thine heart.उन को अपनी उंगलियों में बान्ध, और अपने हृदय की पटिया पर लिख ले।

4 Say unto wisdom, Thou art my sister; and call understanding thy kinswoman:बुद्धि से कह कि, तू मेरी बहिन है, और समझ को अपनी साथिन बना;

5 That they may keep thee from the strange woman, from the stranger which flattereth with her words.तब तू पराई स्त्री से बचेगा, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है॥

6 For at the window of my house I looked through my casement,मैं ने एक दिन अपने घर की खिड़की से, अर्थात अपने झरोखे से झांका,

7 And beheld among the simple ones, I discerned among the youths, a young man void of understanding,तब मैं ने भोले लोगों में से एक निर्बुद्धि जवान को देखा;

8 Passing through the street near her corner; and he went the way to her house,वह उस स्त्री के घर के कोने के पास की सड़क पर चला जाता था, और उस ने उसके घर का मार्ग लिया।

9 In the twilight, in the evening, in the black and dark night:उस समय दिन ढल गया, और संध्याकाल आ गया था, वरन रात का घोर अन्धकार छा गया था।

10 And, behold, there met him a woman with the attire of an harlot, and subtil of heart.और उस से एक स्त्री मिली, जिस का भेष वेश्या का सा था, और वह बड़ी धूर्त थी।

11 (She is loud and stubborn; her feet abide not in her house:वह शान्ति रहित और चंचल थी, और अपने घर में न ठहरती थी;

12 Now is she without, now in the streets, and lieth in wait at every corner.)कभी वह सड़क में, कभी चौक में पाई जाती थी, और एक एक कोने पर वह बाट जोहती थी।

13 So she caught him, and kissed him, and with an impudent face said unto him,तब उस ने उस जवान को पकड़ कर चूमा, और निर्लज्जता की चेष्टा कर के उस से कहा,

14 I have peace offerings with me; this day have I payed my vows.मुझे मेलबलि चढ़ाने थे, और मैं ने अपनी मन्नते आज ही पूरी की हैं;

15 Therefore came I forth to meet thee, diligently to seek thy face, and I have found thee.इसी कारण मैं तुझ से भेंट करने को निकली, मैं तेरे दर्शन की खोजी थी, सो अभी पाया है।

16 I have decked my bed with coverings of tapestry, with carved works, with fine linen of Egypt.मैं ने अपने पलंग के बिछौने पर मिस्र के बेलबूटे वाले कपड़े बिछाए हैं;

17 I have perfumed my bed with myrrh, aloes, and cinnamon.मैं ने अपने बिछौने पर गन्घरस, अगर और दालचीनी छिड़की है।

18 Come, let us take our fill of love until the morning: let us solace ourselves with loves.इसलिये अब चल हम प्रेम से भोर तक जी बहलाते रहें; हम परस्पर की प्रीति से आनन्दित रहें।

19 For the goodman is not at home, he is gone a long journey:क्योंकि मेरा पति घर में नहीं है; वह दूर देश को चला गया है;

20 He hath taken a bag of money with him, and will come home at the day appointed.वह चान्दी की थैली ले गया है; और पूर्णमासी को लौट आएगा॥

21 With her much fair speech she caused him to yield, with the flattering of her lips she forced him.ऐसी ही बातें कह कह कर, उस ने उस को अपनी प्रबल माया में फंसा लिया; और अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से उस को अपने वश में कर लिया।

22 He goeth after her straightway, as an ox goeth to the slaughter, or as a fool to the correction of the stocks;वह तुरन्त उसके पीछे हो लिया, और जैसे बैल कसाई-खाने को, वा जैसे बेड़ी पहिने हुए कोई मूढ़ ताड़ना पाने को जाता है।

23 Till a dart strike through his liver; as a bird hasteth to the snare, and knoweth not that it is for his life.अन्त में उस जवान का कलेजा तीर से बेधा जाएगा; वह उस चिडिय़ा के समान है जो फन्दे की ओर वेग से उड़े और न जानती हो कि उस में मेरे प्राण जाएंगे॥

24 Hearken unto me now therefore, O ye children, and attend to the words of my mouth.अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो, और मेरी बातों पर मन लगाओ।

25 Let not thine heart decline to her ways, go not astray in her paths.तेरा मन ऐसी स्त्री के मार्ग की ओर न फिरे, और उसकी डगरों में भूल कर न जाना;

26 For she hath cast down many wounded: yea, many strong men have been slain by her.क्योंकि बहुत से लोग उस के द्वारा मारे पड़े हैं; उसके घात किए हुओं की एक बड़ी संख्या होगी।

27 Her house is the way to hell, going down to the chambers of death.उसका घर अधोलोक का मार्ग है, वह मृत्यु के घर में पहुंचाता है॥

Hindi Bible