Proverbs 7 - BBE (Hindi)

1 My son, keep my sayings, and let my rules be stored up with you.हे मेरे पुत्र, मेरी बातों को माना कर, और मेरी आज्ञाओं को अपने मन में रख छोड़।

2 Keep my rules and you will have life; let my teaching be to you as the light of your eyes;मेरी आज्ञाओं को मान, इस से तू जीवित रहेगा, और मेरी शिक्षा को अपनी आंख की पुतली जान;

3 Let them be fixed to your fingers, and recorded in your heart.उन को अपनी उंगलियों में बान्ध, और अपने हृदय की पटिया पर लिख ले।

4 Say to wisdom, You are my sister; let knowledge be named your special friend:बुद्धि से कह कि, तू मेरी बहिन है, और समझ को अपनी साथिन बना;

5 So that they may keep you from the strange woman, even from her whose words are smooth.तब तू पराई स्त्री से बचेगा, जो चिकनी चुपड़ी बातें बोलती है॥

6 Looking out from my house, and watching through the window,मैं ने एक दिन अपने घर की खिड़की से, अर्थात अपने झरोखे से झांका,

7 I saw among the young men one without sense,तब मैं ने भोले लोगों में से एक निर्बुद्धि जवान को देखा;

8 Walking in the street near the turn of her road, going on the way to her house,वह उस स्त्री के घर के कोने के पास की सड़क पर चला जाता था, और उस ने उसके घर का मार्ग लिया।

9 At nightfall, in the evening of the day, in the black dark of the night.उस समय दिन ढल गया, और संध्याकाल आ गया था, वरन रात का घोर अन्धकार छा गया था।

10 And the woman came out to him, in the dress of a loose woman, with a designing heart;और उस से एक स्त्री मिली, जिस का भेष वेश्या का सा था, और वह बड़ी धूर्त थी।

11 She is full of noise and uncontrolled; her feet keep not in her house.वह शान्ति रहित और चंचल थी, और अपने घर में न ठहरती थी;

12 Now she is in the street, now in the open spaces, waiting at every turning of the road.कभी वह सड़क में, कभी चौक में पाई जाती थी, और एक एक कोने पर वह बाट जोहती थी।

13 So she took him by his hand, kissing him, and without a sign of shame she said to him:तब उस ने उस जवान को पकड़ कर चूमा, और निर्लज्जता की चेष्टा कर के उस से कहा,

14 I have a feast of peace-offerings, for today my oaths have been effected.मुझे मेलबलि चढ़ाने थे, और मैं ने अपनी मन्नते आज ही पूरी की हैं;

15 So I came out in the hope of meeting you, looking for you with care, and now I have you.इसी कारण मैं तुझ से भेंट करने को निकली, मैं तेरे दर्शन की खोजी थी, सो अभी पाया है।

16 My bed is covered with cushions of needlework, with coloured cloths of the cotton thread of Egypt;मैं ने अपने पलंग के बिछौने पर मिस्र के बेलबूटे वाले कपड़े बिछाए हैं;

17 I have made my bed sweet with perfumes and spices.मैं ने अपने बिछौने पर गन्घरस, अगर और दालचीनी छिड़की है।

18 Come, let us take our pleasure in love till the morning, having joy in love's delights.इसलिये अब चल हम प्रेम से भोर तक जी बहलाते रहें; हम परस्पर की प्रीति से आनन्दित रहें।

19 For the master of the house is away on a long journey:क्योंकि मेरा पति घर में नहीं है; वह दूर देश को चला गया है;

20 He has taken a bag of money with him; he is coming back at the full moon.वह चान्दी की थैली ले गया है; और पूर्णमासी को लौट आएगा॥

21 With her fair words she overcame him, forcing him with her smooth lips.ऐसी ही बातें कह कह कर, उस ने उस को अपनी प्रबल माया में फंसा लिया; और अपनी चिकनी चुपड़ी बातों से उस को अपने वश में कर लिया।

22 The simple man goes after her, like an ox going to its death, like a roe pulled by a cord;वह तुरन्त उसके पीछे हो लिया, और जैसे बैल कसाई-खाने को, वा जैसे बेड़ी पहिने हुए कोई मूढ़ ताड़ना पाने को जाता है।

23 Like a bird falling into a net; with no thought that his life is in danger, till an arrow goes into his side.अन्त में उस जवान का कलेजा तीर से बेधा जाएगा; वह उस चिडिय़ा के समान है जो फन्दे की ओर वेग से उड़े और न जानती हो कि उस में मेरे प्राण जाएंगे॥

24 So now, my sons, give ear to me; give attention to the sayings of my mouth;अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो, और मेरी बातों पर मन लगाओ।

25 Let not your heart be turned to her ways, do not go wandering in her footsteps.तेरा मन ऐसी स्त्री के मार्ग की ओर न फिरे, और उसकी डगरों में भूल कर न जाना;

26 For those wounded and made low by her are great in number; and all those who have come to their death through her are a great army.क्योंकि बहुत से लोग उस के द्वारा मारे पड़े हैं; उसके घात किए हुओं की एक बड़ी संख्या होगी।

27 Her house is the way to the underworld, going down to the rooms of death.उसका घर अधोलोक का मार्ग है, वह मृत्यु के घर में पहुंचाता है॥

Hindi Bible