Proverbs 25 - YLT (Hindi)
1 Also these are Proverbs of Solomon, that men of Hezekiah king of Judah transcribed: --सुलैमान के नीतिवचन ये भी हैं; जिन्हें यहूदा के राजा हिजकिय्याह के जनों ने नकल की थी॥
2 The honour of God `is' to hide a thing, And the honour of kings to search out a matter.परमेश्वर की महिमा, गुप्त रखने में है परन्तु राजाओं की महिमा गुप्त बात के पता लगाने से होती है।
3 The heavens for height, and the earth for depth, And the heart of kings -- `are' unsearchable.स्वर्ग की ऊंचाई और पृथ्वी की गहराई और राजाओं का मन, इन तीनों का अन्त नहीं मिलता।
4 Take away dross from silver, And a vessel for the refiner goeth forth,चान्दी में से मैल दूर करने पर सुनार के लिये एक पात्र हो जाता है।
5 Take away the wicked before a king, And established in righteousness is his throne.राजा के साम्हने से दुष्ट को निकाल देने पर उसकी गद्दी धर्म के कारण स्थिर होगी।
6 Honour not thyself before a king, And in the place of the great stand not.राजा के साम्हने अपनी बड़ाई न करना और बड़े लोगों के स्थान में खड़ा न होना;
7 For better `that' he hath said to thee, `Come thou up hither,' Than `that' he humble thee before a noble, Whom thine eyes have seen.क्योंकि जिस प्रधान का तू ने दर्शन किया हो उसके साम्हने तेरा अपमान न हो, वरन तुझ से यह कहा जाए, आगे बढ़ कर विराज॥
8 Go not forth to strive, haste, turn, What dost thou in its latter end, When thy neighbour causeth thee to blush?झगड़ा करने में जल्दी न करना नहीं तो अन्त में जब तेरा पड़ोसी तेरा मुंह काला करे तब तू क्या कर सकेगा?
9 Thy cause plead with thy neighbour, And the secret counsel of another reveal not,अपने पडोसी के साथ वाद विवाद एकान्त में करना और पराये का भेद न खोलना;
10 Lest the hearer put thee to shame, And thine evil report turn not back.ऐसा न हो कि सुनने वाला तेरी भी निन्दा करे, और तेरा अपवाद बना रहे॥
11 Apples of gold in imagery of silver, `Is' the word spoken at its fit times.जैसे चान्दी की टोकरियों में सोनहले सेब हों वैसे ही ठीक समय पर कहा हुआ वचन होता है।
12 A ring of gold, and an ornament of pure gold, `Is' the wise reprover to an attentive ear.जैसे सोने का नथ और कुन्दन का जेवर अच्छा लगता है, वैसे ही मानने वाले के कान में बुद्धिमान की डांट भी अच्छी लगती है।
13 As a vessel of snow in a day of harvest, `So is' a faithful ambassador to those sending him, And the soul of his masters he refresheth.जैसे कटनी के समय बर्फ की ठण्ड से, वैसे ही विश्वासयोग्य दूत से भी, भेजने वालों का जी ठण्डा होता है।
14 Clouds and wind, and rain there is none, `Is' a man boasting himself in a false gift.जैसे बादल और पवन बिना दृष्टि निर्लाभ होते हैं, वैसे ही झूठ-मूठ दान देने वाले का बड़ाई मारना होता है॥
15 By long-suffering is a ruler persuaded, And a soft tongue breaketh a bone.धीरज धरने से न्यायी मनाया जाता है, और कोमल वचन हड्डी को भी तोड़ डालता है।
16 Honey thou hast found -- eat thy sufficiency, Lest thou be satiated `with' it, and hast vomited it.क्या तू ने मधु पाया? तो जितना तेरे लिये ठीक हो उतना ही खाना, ऐसा न हो कि अधिक खा कर उसे उगल दे।
17 Withdraw thy foot from thy neighbour's house, Lest he be satiated `with' thee, and have hated thee.अपने पड़ोसी के घर में बारम्बार जाने से अपने पांव को रोक ऐसा न हो कि वह खिन्न हो कर घृणा करने लगे।
18 A maul, and a sword, and a sharp arrow, `Is' the man testifying against his neighbour a false testimony.जो किसी के विरूद्ध झूठी साक्षी देता है, वह मानो हथौड़ा और तलवार और पैना तीर है।
19 A bad tooth, and a tottering foot, `Is' the confidence of the treacherous in a day of adversity.विपत्ति के समय विश्वासघाती का भरोसा टूटे हुए दांत वा उखड़े पांव के समान है।
20 Whoso is taking away a garment in a cold day, `Is as' vinegar on nitre, And a singer of songs on a sad heart.जैसा जाड़े के दिनों में किसी का वस्त्र उतारना वा सज्जी पर सिरका डालना होता है, वैसा ही उदास मन वाले के साम्हने गीत गाना होता है।
21 If he who is hating thee doth hunger, cause him to eat bread, And if he thirst, cause him to drink water.यदि तेरा बैरी भूखा हो तो उस को रोटी खिलाना; और यदि वह प्यासा हो तो उसे पानी पिलाना;
22 For coals thou art putting on his head, And Jehovah giveth recompense to thee.क्योंकि इस रीति तू उसके सिर पर अंगारे डालेगा, और यहोवा तुझे इसका फल देगा।
23 A north wind bringeth forth rain, And a secret tongue -- indignant faces.जैसे उत्तरीय वायु वर्षा को लाती है, वैसे ही चुगली करने से मुख पर क्रोध छा जाता है।
24 Better to sit on a corner of a roof, Than `with' a woman of contentions, and a house of company.लम्बे चौड़े घर में झगड़ालू पत्नी के संग रहने से छत के कोने पर रहना उत्तम है।
25 `As' cold waters for a weary soul, So `is' a good report from a far country.जैसा थके मान्दे के प्राणों के लिये ठण्डा पानी होता है, वैसा ही दूर देश से आया हुआ शुभ समाचार भी होता है।
26 A spring troubled, and a fountain corrupt, `Is' the righteous falling before the wicked.जो धर्मी दुष्ट के कहने में आता है, वह गंदले सोते और बिगड़े हुए कुण्ड के समान है।
27 The eating of much honey is not good, Nor a searching out of one's own honour -- honour.बहुत मधु खाना अच्छा नहीं, परन्तु कठिन बातों की पूछताछ महिमा का कारण होता है।
28 A city broken down without walls, `Is' a man without restraint over his spirit!जिसकी आत्मा वश में नहीं वह ऐसे नगर के समान है जिसकी शहरपनाह नाका कर के तोड़ दी गई हो॥
Hindi Bible