Proverbs 25 - ASV (Hindi)

1 These also are proverbs of Solomon, which the men of Hezekiah king of Judah copied out.सुलैमान के नीतिवचन ये भी हैं; जिन्हें यहूदा के राजा हिजकिय्याह के जनों ने नकल की थी॥

2 It is the glory of God to conceal a thing; But the glory of kings is to search out a matter.परमेश्वर की महिमा, गुप्त रखने में है परन्तु राजाओं की महिमा गुप्त बात के पता लगाने से होती है।

3 As the heavens for height, and the earth for depth, So the heart of kings is unsearchable.स्वर्ग की ऊंचाई और पृथ्वी की गहराई और राजाओं का मन, इन तीनों का अन्त नहीं मिलता।

4 Take away the dross from the silver, And there cometh forth a vessel for the refiner:चान्दी में से मैल दूर करने पर सुनार के लिये एक पात्र हो जाता है।

5 Take away the wicked `from' before the king, And his throne shall be established in righteousness.राजा के साम्हने से दुष्ट को निकाल देने पर उसकी गद्दी धर्म के कारण स्थिर होगी।

6 Put not thyself forward in the presence of the king, And stand not in the place of great men:राजा के साम्हने अपनी बड़ाई न करना और बड़े लोगों के स्थान में खड़ा न होना;

7 For better is it that it be said unto thee, Come up hither, Than that thou shouldest be put lower in the presence of the prince, Whom thine eyes have seen.क्योंकि जिस प्रधान का तू ने दर्शन किया हो उसके साम्हने तेरा अपमान न हो, वरन तुझ से यह कहा जाए, आगे बढ़ कर विराज॥

8 Go not forth hastily to strive, Lest `thou know not' what to do in the end thereof, When thy neighbor hath put thee to shame.झगड़ा करने में जल्दी न करना नहीं तो अन्त में जब तेरा पड़ोसी तेरा मुंह काला करे तब तू क्या कर सकेगा?

9 Debate thy cause with thy neighbor `himself', And disclose not the secret of another;अपने पडोसी के साथ वाद विवाद एकान्त में करना और पराये का भेद न खोलना;

10 Lest he that heareth it revile thee, And thine infamy turn not away.ऐसा न हो कि सुनने वाला तेरी भी निन्दा करे, और तेरा अपवाद बना रहे॥

11 A word fitly spoken Is `like' apples of gold in network of silver.जैसे चान्दी की टोकरियों में सोनहले सेब हों वैसे ही ठीक समय पर कहा हुआ वचन होता है।

12 `As' an ear-ring of gold, and an ornament of fine gold, `So is' a wise reprover upon an obedient ear.जैसे सोने का नथ और कुन्दन का जेवर अच्छा लगता है, वैसे ही मानने वाले के कान में बुद्धिमान की डांट भी अच्छी लगती है।

13 As the cold of snow in the time of harvest, `So is' a faithful messenger to them that send him; For he refresheth the soul of his masters.जैसे कटनी के समय बर्फ की ठण्ड से, वैसे ही विश्वासयोग्य दूत से भी, भेजने वालों का जी ठण्डा होता है।

14 `As' clouds and wind without rain, `So is' he that boasteth himself of his gifts falsely.जैसे बादल और पवन बिना दृष्टि निर्लाभ होते हैं, वैसे ही झूठ-मूठ दान देने वाले का बड़ाई मारना होता है॥

15 By long forbearing is a ruler persuaded, And a soft tongue breaketh the bone.धीरज धरने से न्यायी मनाया जाता है, और कोमल वचन हड्डी को भी तोड़ डालता है।

16 Hast thou found honey? eat so much as is sufficient for thee, Lest thou be filled therewith, and vomit it.क्या तू ने मधु पाया? तो जितना तेरे लिये ठीक हो उतना ही खाना, ऐसा न हो कि अधिक खा कर उसे उगल दे।

17 Let thy foot be seldom in thy neighbor's house, Lest he be weary of thee, and hate thee.अपने पड़ोसी के घर में बारम्बार जाने से अपने पांव को रोक ऐसा न हो कि वह खिन्न हो कर घृणा करने लगे।

18 A man that beareth false witness against his neighbor Is a maul, and a sword, and a sharp arrow.जो किसी के विरूद्ध झूठी साक्षी देता है, वह मानो हथौड़ा और तलवार और पैना तीर है।

19 Confidence in an unfaithful man in time of trouble Is `like' a broken tooth, and a foot out of joint.विपत्ति के समय विश्वासघाती का भरोसा टूटे हुए दांत वा उखड़े पांव के समान है।

20 `As' one that taketh off a garment in cold weather, `and as' vinegar upon soda, So is he that singeth songs to a heavy heart.जैसा जाड़े के दिनों में किसी का वस्त्र उतारना वा सज्जी पर सिरका डालना होता है, वैसा ही उदास मन वाले के साम्हने गीत गाना होता है।

21 If thine enemy be hungry, give him bread to eat; And if he be thirsty, give him water to drink:यदि तेरा बैरी भूखा हो तो उस को रोटी खिलाना; और यदि वह प्यासा हो तो उसे पानी पिलाना;

22 For thou wilt heap coals of fire upon his head, And Jehovah will reward thee.क्योंकि इस रीति तू उसके सिर पर अंगारे डालेगा, और यहोवा तुझे इसका फल देगा।

23 The north wind bringeth forth rain: So doth a backbiting tongue an angry countenance.जैसे उत्तरीय वायु वर्षा को लाती है, वैसे ही चुगली करने से मुख पर क्रोध छा जाता है।

24 It is better to dwell in the corner of the housetop, Than with a contentious woman in a wide house.लम्बे चौड़े घर में झगड़ालू पत्नी के संग रहने से छत के कोने पर रहना उत्तम है।

25 `As' cold waters to a thirsty soul, So is good news from a far country.जैसा थके मान्दे के प्राणों के लिये ठण्डा पानी होता है, वैसा ही दूर देश से आया हुआ शुभ समाचार भी होता है।

26 `As' a troubled fountain, and a corrupted spring, `So is' a righteous man that giveth way before the wicked.जो धर्मी दुष्ट के कहने में आता है, वह गंदले सोते और बिगड़े हुए कुण्ड के समान है।

27 It is not good to eat much honey: So `for men' to search out their own glory is grievous.बहुत मधु खाना अच्छा नहीं, परन्तु कठिन बातों की पूछताछ महिमा का कारण होता है।

28 He whose spirit is without restraint Is `like' a city that is broken down and without walls.जिसकी आत्मा वश में नहीं वह ऐसे नगर के समान है जिसकी शहरपनाह नाका कर के तोड़ दी गई हो॥

Hindi Bible