Hebrews 2:2 क्योंकि जो वचन स्वर्गदूतों के द्वारा कहा गया था जब वह स्थिर रहा और हर एक अपराध और आज्ञा न मानने का ठीक ठीक बदला मिला।
Hebrews 2:2 in Other Translations
King James Version (KJV) For if the word spoken by angels was stedfast, and every transgression and disobedience received a just recompence of reward;
American Standard Version (ASV) For if the word spoken through angels proved stedfast, and every transgression and disobedience received a just recompense of reward;
Bible in Basic English (BBE) Because if the word which came through the angels was fixed, and in the past every evil act against God's orders was given its full punishment;
Darby English Bible (DBY) For if the word which was spoken by angels was firm, and every transgression and disobedience received just retribution,
World English Bible (WEB) For if the word spoken through angels proved steadfast, and every transgression and disobedience received a just recompense;
Young's Literal Translation (YLT) for if the word being spoken through messengers did become stedfast, and every transgression and disobedience did receive a just recompense,
if
εἰ
ei
ee
For
γὰρ
gar
gahr
the
ὁ
ho
oh
by
δι'
dia
thee-AH
angels
ἀγγέλων
angelos
ANG-gay-lose
spoken
λαληθεὶς
laleō
la-LAY-oh
word
λόγος
logos
LOH-gose
was
ἐγένετο
ginomai
GEE-noh-may
stedfast,
βέβαιος
bebaios
VAY-vay-ose
and
καὶ
kai
kay
every
πᾶσα
pas
pahs
transgression
παράβασις
parabasis
pa-RA-va-sees
and
καὶ
kai
kay
disobedience
παρακοὴ
parakoē
pa-ra-koh-A
received
ἔλαβεν
lambanō
lahm-VA-noh
just
ἔνδικον
endikos
ANE-thee-kose
a recompence of reward;
μισθαποδοσίαν
misthapodosia
mee-stha-poh-thoh-SEE-ah
Read Full Chapter :
Hebrews 2
Cross Reference
प्रेरितों के काम 7:53
तुम ने स्वर्गदूतों के द्वारा ठहराई हुई व्यवस्था तो पाई, परन्तु उसका पालन नहीं किया॥
व्यवस्थाविवरण 27:26
शापित हो वह जो इस व्यवस्था के वचनों को मानकर पूरा न करे। तब सब लोग कहें, आमीन॥
इब्रानियों 10:35
सो अपना हियाव न छोड़ो क्योंकि उसका प्रतिफल बड़ा है।
इब्रानियों 10:28
जब कि मूसा की व्यवस्था का न मानने वाला दो या तीन जनों की गवाही पर, बिना दया के मार डाला जाता है।
गलातियों 3:19
तब फिर व्यवस्था क्यों दी गई? वह तो अपराधों के कारण बाद में दी गई, कि उस वंश के आने तक रहे, जिस को प्रतिज्ञा दी गई थी, और वह स्वर्गदूतों के द्वारा एक मध्यस्थ के हाथ ठहराई गई।
इब्रानियों 11:26
और मसीह के कारण निन्दित होने को मिसर के भण्डार से बड़ा धन समझा: क्योंकि उस की आंखे फल पाने की ओर लगी थीं।
व्यवस्थाविवरण 17:12
और जो मनुष्य अभिमान करके उस याजक की, जो वहां तेरे परमेश्वर यहोवा की सेवा टहल करने को उपस्थित रहेगा, न माने, वा उस न्यायी की न सुने, तो वह मनुष्य मार डाला जाए; इस प्रकार तू इस्राएल में से ऐसी बुराई को दूर कर देना।
गिनती 15:30
परन्तु क्या देशी क्या परदेशी, जो प्राणी ढिठाई से कुछ करे, वह यहोवा का अनादर करने वाला ठहरेगा, और वह प्राणी अपने लोगों में से नाश किया जाए।
यहूदा 1:5
पर यद्यपि तुम सब बात एक बार जान चुके हो, तौभी मैं तुम्हें इस बात की सुधि दिलाना चाहता हूं, कि प्रभु ने एक कुल को मिस्र देश से छुड़ाने के बाद विश्वास न लाने वालों को नाश कर दिया।
इब्रानियों 11:6
और विश्वास बिना उसे प्रसन्न करना अनहोना है, क्योंकि परमेश्वर के पास आने वाले को विश्वास करना चाहिए, कि वह है; और अपने खोजने वालों को प्रतिफल देता है।
व्यवस्थाविवरण 17:5
तो जिस पुरूष वा स्त्री ने ऐसा बुरा काम किया हो, उस पुरूष वा स्त्री को बाहर अपने फाटकों पर ले जा कर ऐसा पत्थरवाह करना कि वह मर जाए।
व्यवस्थाविवरण 17:2
जो बस्तियां तेरा परमेश्वर यहोवा तुझे देता है, यदि उन में से किसी में कोई पुरूष वा स्त्री ऐसी पाई जाए, जिसने तेरे परमेश्वर यहोवा की वाचा तोड़कर ऐसा काम किया हो, जो उसकी दृष्टि में बुरा है,
भजन संहिता 68:17
परमेश्वर के रथ बीस हजार, वरन हजारों हजार हैं; प्रभु उनके बीच में है, जैसे वह सीनै पवित्र स्थान में है।
निर्गमन 32:27
उसने उन से कहा, इस्त्राएल का परमेश्वर यहोवा यों कहता है, कि अपनी अपनी जांघ पर तलवार लटका कर छावनी से एक निकास से दूसरे निकास तक घूम घूमकर अपने अपने भाइयों, संगियों, और पड़ोसियों घात करो।
इब्रानियों 1:1
पूर्व युग में परमेश्वर ने बाप दादों से थोड़ा थोड़ा करके और भांति भांति से भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा बातें कर के।
1 कुरिन्थियों 10:5
परन्तु परमेश्वर उन में के बहुतेरों से प्रसन्न न हुआ, इसलिये वे जंगल में ढेर हो गए।
लैव्यवस्था 10:1
तब नादाब और अबीहू नामक हारून के दो पुत्रों ने अपना अपना धूपदान लिया, और उन में आग भरी, और उस में धूप डालकर उस ऊपरी आग की जिसकी आज्ञा यहोवा ने नहीं दी थी यहोवा के सम्मुख आरती दी।
लैव्यवस्था 24:14
तुम लोग उस शाप देने वाले को छावनी से बाहर लिवा ले जाओ; और जितनों ने वह निन्दा सुनी हो वे सब अपने अपने हाथ उसके सिर पर टेकें, तब सारी मण्डली के लोग उसको पत्थरवाह करें।
गिनती 11:33
मांस उनके मुंह ही में था, और वे उसे खाने न पाए थे, कि यहोवा का कोप उन पर भड़क उठा, और उसने उन को बहुत बड़ी मार से मारा।
गिनती 14:28
सो उन से कह, कि यहोवा की यह वाणी है, कि मेरे जीवन की शपथ जो बातें तुम ने मेरे सुनते कही हैं, नि:सन्देह मैं उसी के अनुसार तुम्हारे साथ व्यवहार करूंगा।
गिनती 16:31
वह ये सब बातें कह ही चुका था, कि भूमि उन लोगों के पांव के नीचे फट गई;
गिनती 16:49
और जो कोरह के संग भागी हो कर मर गए थे, उन्हें छोड़ जो लोग इस मरी से मर गए वे चौदह हजार सात सौ थे।
गिनती 20:11
तब मूसा ने हाथ उठा कर लाठी चट्टान पर दो बार मारी; और उस में से बहुत पानी फूट निकला, और मण्डली के लोग अपने पशुओं समेत पीने लगे।
गिनती 21:6
सो यहोवा ने उन लोगों में तेज विष वाले सांप भेजे, जो उन को डसने लगे, और बहुत से इस्त्राएली मर गए।
गिनती 25:9
और मरी से चौबीस हजार मनुष्य मर गए॥
व्यवस्थाविवरण 4:3
तुम ने तो अपनी आंखों से देखा है कि बालपोर के कारण यहोवा ने क्या क्या किया; अर्थात जितने मनुष्य बालपोर के पीछे हो लिये थे उन सभों को तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम्हारे बीच में से सत्यानाश कर डाला;
व्यवस्थाविवरण 32:2
मेरा उपदेश मेंह की नाईं बरसेगा और मेरी बातें ओस की नाईं टपकेंगी, जैसे कि हरी घास पर झीसी, और पौधों पर झडिय़ां॥