Hebrews 2:1 इस कारण चाहिए, कि हम उन बातों पर जो हम ने सुनी हैं और भी मन लगाएं, ऐसा न हो कि बहक कर उन से दूर चले जाएं।
Hebrews 2:1 in Other Translations
King James Version (KJV) Therefore we ought to give the more earnest heed to the things which we have heard, lest at any time we should let them slip.
American Standard Version (ASV) Therefore we ought to give the more earnest heed to the things that were heard, lest haply we drift away `from them'.
Bible in Basic English (BBE) For this reason there is the more need for us to give attention to the things which have come to our ears, for fear that by chance we might be slipping away.
Darby English Bible (DBY) For this reason we should give heed more abundantly to the things [we have] heard, lest in any way we should slip away.
World English Bible (WEB) Therefore we ought to pay greater attention to the things that were heard, lest perhaps we drift away.
Young's Literal Translation (YLT) Because of this it behoveth `us' more abundantly to take heed to the things heard, lest we may glide aside,
Therefore
Διὰ
dia
thee-AH
τοῦτο
touto
TOO-toh
ought
δεῖ
dei
thee
the more earnest
περισσοτέρως
perissoterōs
pay-rees-soh-TAY-rose
we
ἡμᾶς
hēmas
ay-MAHS
to give heed
προσέχειν
prosechō
prose-A-hoh
the
τοῖς
ho
oh
to things which we have heard,
ἀκουσθεῖσιν
akouō
ah-KOO-oh
lest at any time
μήποτε
mēpote
MAY-poh-tay
we should let slip.
παραῤῥυῶμεν
pararrhyeō
pa-rahr-ryoo-A-oh
Read Full Chapter :
Hebrews 2
Cross Reference
इब्रानियों 1:1
पूर्व युग में परमेश्वर ने बाप दादों से थोड़ा थोड़ा करके और भांति भांति से भविष्यद्वक्ताओं के द्वारा बातें कर के।
2 पतरस 3:1
हे प्रियो, अब मैं तुम्हें यह दूसरी पत्री लिखता हूं, और दोनों में सुधि दिला कर तुम्हारे शुद्ध मन को उभारता हूं।
लूका 8:15
पर अच्छी भूमि में के वे हैं, जो वचन सुनकर भले और उत्तम मन में सम्भाले रहते हैं, और धीरज से फल लाते हैं॥
2 पतरस 1:12
इसलिये यद्यपि तुम ये बातें जानते हो, और जो सत्य वचन तुम्हें मिला है, उस में बने रहते हो, तौभी मैं तुम्हें इन बातों की सुधि दिलाने को सर्वदा तैयार रहूंगा।
2 पतरस 1:15
इसलिये मैं ऐसा यत्न करूंगा, कि मेरे कूच करने के बाद तुम इन सब बातों को सर्वदा स्मरण कर सको।
यहोशू 23:11
इसलिये अपने परमेश्वर यहोवा से प्रेम रखने की पूरी चौकसी करना।
व्यवस्थाविवरण 4:9
यह अत्यन्त आवश्यक है कि तुम अपने विषय में सचेत रहो, और अपने मन की बड़ी चौकसी करो, कहीं ऐसा न हो कि जो जो बातें तुम ने अपनी आंखों से देखीं उन को भूल जाओ, और वह जीवन भर के लिये तुम्हारे मन से जाती रहे; किन्तु तुम उन्हें अपने बेटों पोतों को सिखाना।
व्यवस्थाविवरण 32:46
तब उसने उन से कहा कि जितनी बातें मैं आज तुम से चिताकर कहता हूं उन सब पर अपना अपाना मन लगाओ, और उनके अर्थात इस व्यवस्था की सारी बातों के मानने में चौकसी करने की आज्ञा अपने लड़केबालों को दो।
1 इतिहास 22:13
तू तब ही कृतार्थ होगा जब उन विधियों और नियमों पर चलने की चौकसी करेगा, जिनकी आज्ञा यहोवा ने इस्राएल के लिये मूसा को दी थी। हियाव बान्ध और दृढ़ हो। मत डर; और तेरा मन कच्चा न हो।
भजन संहिता 119:9
जवान अपनी चाल को किस उपाय से शुद्ध रखे? तेरे वचन के अनुसार सावधान रहने से।
नीतिवचन 2:1
हे मेरे पुत्र, यदि तू मेरे वचन ग्रहण करे, और मेरी आज्ञाओं को अपने हृदय में रख छोड़े,
नीतिवचन 3:21
हे मेरे पुत्र, ये बातें तेरी दृष्टि की ओट न हाने पाएं; खरी बुद्धि और विवेक की रक्षा कर,
नीतिवचन 7:1
हे मेरे पुत्र, मेरी बातों को माना कर, और मेरी आज्ञाओं को अपने मन में रख छोड़।
इब्रानियों 12:5
और तुम उस उपदेश को जो तुम को पुत्रों की नाईं दिया जाता है, भूल गए हो, कि हे मेरे पुत्र, प्रभु की ताड़ना को हलकी बात न जान, और जब वह तुझे घुड़के तो हियाव न छोड़।
मरकुस 8:18
क्या तुम्हारा मन कठोर हो गया है? क्या आंखे रखते हुए भी नहीं देखते, और कान रखते हुए भी नहीं सुनते? और तुम्हें स्मरण नहीं।
लूका 9:44
परन्तु जब सब लोग उन सब कामों से जो वह करता था, अचम्भा कर रहे थे, तो उस ने अपने चेलों से कहा; ये बातें तुम्हारे कानों में पड़ी रहें, क्योंकि मनुष्य का पुत्र मनुष्यों के हाथ में पकड़वाया जाने को है।
इब्रानियों 2:2
क्योंकि जो वचन स्वर्गदूतों के द्वारा कहा गया था जब वह स्थिर रहा और हर एक अपराध और आज्ञा न मानने का ठीक ठीक बदला मिला।
इब्रानियों 12:25
सावधान रहो, और उस कहने वाले से मुंह न फेरो, क्योंकि वे लोग जब पृथ्वी पर के चितावनी देने वाले से मुंह मोड़ कर न बच सके, तो हम स्वर्ग पर से चितावनी करने वाले से मुंह मोड़ कर क्योंकर बच सकेंगे?
नीतिवचन 4:20
हे मेरे पुत्र मेरे वचन ध्यान धरके सुन, और अपना कान मेरी बातों पर लगा।
नीतिवचन 4:1
हे मेरे पुत्रो, पिता की शिक्षा सुनो, और समझ प्राप्त करने में मन लगाओ।
मत्ती 16:9
क्या तुम अब तक नहीं समझे? और उन पांच हजार की पांच रोटी स्मरण नहीं करते, और न यह कि कितनी टोकिरयां उठाईं थीं?
हबक्कूक 2:16
तू महिमा की सन्ती अपमान ही से भर गया है। तू भी पी, और अपने को खतनाहीन प्रगट कर! जो कटोरा यहोवा के दाहिने हाथ में रहता है, सो घूम कर तेरी ओर भी जाएगा, और तेरा वैभव तेरी छांट से अशुद्ध हो जाएगा।
व्यवस्थाविवरण 4:23
इसलिये अपने विषय में तुम सावधान रहो, कहीं ऐसा न हो कि तुम उस वाचा को भूलकर, जो तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम से बान्धी है, किसी और वस्तु की मूर्ति खोदकर बनाओ, जिसे तुम्हारे परमेश्वर यहोवा ने तुम को मना किया है।