Daniel 3:28 नबूकदनेस्सर कहने लगा, धन्य है शद्रक, मेशक और अबेदनगो का परमेश्वर, जिसने अपना दूत भेज कर अपने इन दासों को इसलिये बचाया, क्योंकि इन्होंने राजा की आज्ञा न मान कर, उसी पर भरोसा रखा, और यह सोच कर अपना शरीर भी अर्पण किया, कि हम अपने परमेश्वर को छोड़, किसी देवता की उपासना वा दण्डवत न करेंगे।
Daniel 3:28 in Other Translations
King James Version (KJV) Then Nebuchadnezzar spake, and said, Blessed be the God of Shadrach, Meshach, and Abednego, who hath sent his angel, and delivered his servants that trusted in him, and have changed the king's word, and yielded their bodies, that they might not serve nor worship any god, except their own God.
American Standard Version (ASV) Nebuchadnezzar spake and said, Blessed be the God of Shadrach, Meshach, and Abed-nego, who hath sent his angel, and delivered his servants that trusted in him, and have changed the king's word, and have yielded their bodies, that they might not serve nor worship any god, except their own God.
Bible in Basic English (BBE) Nebuchadnezzar made answer and said, Praise be to the God of Shadrach, Meshach, and Abed-nego, who has sent his angel and kept his servants safe who had faith in him, and who put the king's word on one side and gave up their bodies to the fire, so that they might not be servants or worshippers of any other god but their God.
Darby English Bible (DBY) Nebuchadnezzar spoke and said, Blessed be the God of Shadrach, Meshach, and Abed-nego, who hath sent his angel, and delivered his servants who trusted in him, and who changed the king's word, and yielded their bodies, that they might not serve nor worship any god, except their own God!
World English Bible (WEB) Nebuchadnezzar spoke and said, Blessed be the God of Shadrach, Meshach, and Abednego, who has sent his angel, and delivered his servants who trusted in him, and have changed the king's word, and have yielded their bodies, that they might not serve nor worship any god, except their own God.
Young's Literal Translation (YLT) Nebuchadnezzar hath answered and hath said, `Blessed `is' the God of Shadrach, Meshach, and Abed-Nego, who hath sent His messenger, and hath delivered His servants who trusted on Him, and the word of the king changed, and gave up their bodies that they might not serve nor do obeisance to any god except to their own God.
spake,
עָנֵ֨ה
ʿănâ
uh-NA
Nebuchadnezzar
נְבֽוּכַדְנֶצַּ֜ר
nĕbûkadneṣṣar
neh-voo-hahd-neh-TSAHR
and said,
וְאָמַ֗ר
ʾămar
uh-MAHR
Blessed
בְּרִ֤יךְ
bĕrak
beh-RAHK
the God
אֱלָהֲהוֹן֙
ʾĕlāh
ay-LA
of
דִּֽי
dî
dee
Shadrach,
שַׁדְרַ֤ךְ
šadrak
shahd-RAHK
Meshach,
מֵישַׁךְ֙
mêšak
may-SHAHK
וַעֲבֵ֣ד
and Abed-nego,
נְג֔וֹ
ʿăbēd nĕgôʾ
uh-VADE neh-ɡOH
who
דִּֽי
dî
dee
hath sent
שְׁלַ֤ח
šĕlaḥ
sheh-LAHK
his angel,
מַלְאֲכֵהּ֙
malʾak
mahl-AK
and delivered
וְשֵׁיזִ֣ב
šĕzab
sheh-ZAHV
his servants
לְעַבְד֔וֹהִי
ʿăbad
uh-VAHD
that
דִּ֥י
dî
dee
trusted
הִתְרְחִ֖צוּ
rĕḥaṣ
reh-HAHTS
in him,
עֲל֑וֹהִי
ʿal
al
word,
וּמִלַּ֤ת
millâ
mee-LA
the king's
מַלְכָּא֙
melek
meh-LEK
and have changed
שַׁנִּ֔יו
šĕnāʾ
sheh-NA
and yielded
וִיהַ֣בוּ
yĕhab
yeh-HAHV
their bodies,
גֶשְׁמְיה֗וֹן
gešem
ɡeh-SHEM
that
דִּ֠י
dî
dee
they might not
לָֽא
lāʾ
la
serve
יִפְלְח֤וּן
pĕlaḥ
peh-LAHK
nor
וְלָֽא
lāʾ
la
worship
יִסְגְּדוּן֙
sĕgid
seh-ɡEED
any
לְכָל
kōl
kole
god,
אֱלָ֔הּ
ʾĕlāh
ay-LA
except
לָהֵ֖ן
lāhēn
la-HANE
their own God.
לֵאלָֽהֲהֽוֹן׃
ʾĕlāh
ay-LA
Read Full Chapter :
Daniel 3
Cross Reference
भजन संहिता 34:7
यहोवा के डरवैयों के चारों ओर उसका दूत छावनी किए हुए उन को बचाता है।
यशायाह 26:3
जिसका मन तुझ में धीरज धरे हुए हैं, उसकी तू पूर्ण शान्ति के साथ रक्षा करता है, क्योंकि वह तुझ पर भरोसा रखता है।
प्रेरितों के काम 5:19
परन्तु रात को प्रभु के एक स्वर्गदूत ने बन्दीगृह के द्वार खोलकर उन्हें बाहर लाकर कहा।
भजन संहिता 62:8
हे लोगो, हर समय उस पर भरोसा रखो; उससे अपने अपने मन की बातें खोलकर कहो; परमेश्वर हमारा शरणस्थान है।
भजन संहिता 147:11
यहोवा अपने डरवैयों ही से प्रसन्न होता है, अर्थात उन से जो उसकी करूणा की आशा लगाए रहते हैं॥
यशायाह 37:36
तब यहोवा के दूत ने निकलकर अश्शूरियों की छावनी में एक लाख पचासी हजार पुरूषों को मारा; और भोर को जब लोग सवेरे उठे तब क्या देखा कि लोथ ही लोथ पड़ी हैं।
दानिय्येल 2:47
फिर राजा ने दानिय्येल से कहा, सच तो यह है कि तुम लोगों का परमेश्वर, सब ईश्वरों का ईश्वर, राजाओं का राजा और भेदों का खोलने वाला है, इसलिये तू यह भेद प्रगट कर पाया।
निर्गमन 20:5
तू उन को दण्डवत न करना, और न उनकी उपासना करना; क्योंकि मैं तेरा परमेश्वर यहोवा जलन रखने वाला ईश्वर हूं, और जो मुझ से बैर रखते है, उनके बेटों, पोतों, और परपोतों को भी पितरों का दण्ड दिया करता हूं,
दानिय्येल 4:34
उन दिनों के बीतने पर, मुझ नबूकदनेस्सर ने अपनी आंखें स्वर्ग की ओर उठाईं, और मेरी बुद्धि फिर ज्यों की त्यों हो गई; तब मैं ने परमप्रधान को धन्य कहा, और जो सदा जीवित है उसकी स्तुति और महिमा यह कह कर करने लगा: उसकी प्रभुता सदा की है और उसका राज्य पीढ़ी से पीढ़ी तब बना रहने वाला है।
रोमियो 12:1
इसलिये हे भाइयों, मैं तुम से परमेश्वर की दया स्मरण दिला कर बिनती करता हूं, कि अपने शरीरों को जीवित, और पवित्र, और परमेश्वर को भावता हुआ बलिदान करके चढ़ाओ: यही तुम्हारी आत्मिक सेवा है।
रोमियो 14:7
क्योंकि हम में से न तो कोई अपने लिये जीता है, और न कोई अपने लिये मरता है।
प्रकाशित वाक्य 12:11
और वे मेम्ने के लोहू के कारण, और अपनी गवाही के वचन के कारण, उस पर जयवन्त हुए, और उन्होंने अपने प्राणों को प्रिय न जाना, यहां तक कि मृत्यु भी सह ली।
दानिय्येल 3:25
फिर उसने कहा, अब मैं देखता हूं कि चार पुरूष आग के बीच खुले हुए टहल रहे हैं, और उन को कुछ भी हानि नहीं पहुंची; और चौथे पुरूष का स्वरूप ईश्वर के पुत्र के सदृश्य है॥
2 इतिहास 32:21
तब यहोवा ने एक दूत भेज दिया, जिसने अश्शूर के राजा की छावनी में सब शूरवीरों, प्रधानों और सेनापतियों को नाश किया। और वह लज्जित हो कर, अपने देश को लौट गया। और जब वह अपने देवता के भवन में था, तब उसके निज पुत्रों ने वहीं उसे तलवार से मार डाला।
भजन संहिता 22:4
हमारे पुरखा तुझी पर भरोसा रखते थे; वे भरोसा रखते थे, और तू उन्हें छुड़ाता था।
दानिय्येल 6:22
मेरे परमेश्वर ने अपना दूत भेज कर सिंहों के मुंह को ऐसा बन्द कर रखा कि उन्होंने मेरी कुछ भी हानि नहीं की; इसका कारण यह है, कि मैं उसके साम्हने निर्दोष पाया गया; और हे राजा, तेरे सम्मुख भी मैं ने कोई भूल नहीं की।
दानिय्येल 6:26
मैं यह आज्ञा देता हूं कि जहां जहां मेरे राज्य का अधिकार है, वहां के लोग दानिय्येल के परमेश्वर के सम्मुख कांपते और थरथराते रहें, क्योंकि जीवता और युगानयुग तक रहने वाला परमेश्वर वही है; उसका राज्य अविनाशी और उसकी प्रभुता सदा स्थिर रहेगी।
मत्ती 4:10
तब यीशु ने उस से कहा; हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर।
प्रेरितों के काम 4:19
परन्तु पतरस और यूहन्ना ने उन को उत्तर दिया, कि तुम ही न्याय करो, कि क्या यह परमेश्वर के निकट भला है, कि हम परमेश्वर की बात से बढ़कर तुम्हारी बात मानें।
प्रेरितों के काम 12:7
तो देखो, प्रभु का एक स्वर्गदूत आ खड़ा हुआ: और उस कोठरी में ज्योति चमकी: और उस ने पतरस की पसली पर हाथ मार के उसे जगाया, और कहा; उठ, फुरती कर, और उसके हाथ से जंजीरें खुलकर गिर पड़ीं।
2 कुरिन्थियों 1:9
वरन हम ने अपने मन में समझ लिया था, कि हम पर मृत्यु की आज्ञा हो चुकी है कि हम अपना भरोसा न रखें, वरन परमेश्वर का जो मरे हुओं को जिलाता है।
इफिसियों 1:12
कि हम जिन्हों ने पहिले से मसीह पर आशा रखी थी, उस की महिमा की स्तुति के कारण हों।
फिलिप्पियों 1:20
मैं तो यही हादिर्क लालसा और आशा रखता हूं, कि मैं किसी बात में लज्ज़ित न होऊं, पर जैसे मेरे प्रबल साहस के कारण मसीह की बड़ाई मेरी देह के द्वारा सदा होती रही है, वैसा ही अब भी हो चाहे मैं जीवित रहूं या मर जाऊं।
इब्रानियों 1:14
क्या वे सब सेवा टहल करने वाली आत्माएं नहीं; जो उद्धार पाने वालों के लिये सेवा करने को भेजी जाती हैं?
इब्रानियों 11:37
पत्थरवाह किए गए; आरे से चीरे गए; उन की परीक्षा की गई; तलवार से मारे गए; वे कंगाली में और क्लेश में और दुख भोगते हुए भेड़ों और बकिरयों की खालें ओढ़े हुए, इधर उधर मारे मारे फिरे।
उत्पत्ति 9:26
फिर उसने कहा, शेम का परमेश्वर यहोवा धन्य है, और कनान शेम का दास होवे।
1 पतरस 1:21
जो उसके द्वारा उस परमेश्वर पर विश्वास करते हो, जिस ने उसे मरे हुओं में से जिलाया, और महिमा दी; कि तुम्हारा विश्वास और आशा परमेश्वर पर हो।
उत्पत्ति 19:15
जब पौ फटने लगी, तब दूतों ने लूत से फुर्ती कराई और कहा, कि उठ, अपनी पत्नी और दोनो बेटियों को जो यहां हैं ले जा: नहीं तो तू भी इस नगर के अधर्म में भस्म हो जाएगा।
1 इतिहास 5:20
उनके विरुद्ध इन को सहायता मिली, और अग्री उन सब समेत जो उनके साथ थे उनके हाथ में कर दिए गए, क्योंकि युद्ध में इन्होंने परमेश्वर की दोहाई दी थी और उसने उनकी बिनती इस कारण सुनी, कि इन्होंने उस पर भरोसा रखा था।
2 इतिहास 20:20
बिहान को वे सबेरे उठ कर तकोआ के जंगल की ओर निकल गए; और चलते समय यहोशापात ने खड़े हो कर कहा, हे यहूदियो, हे यरूशलेम के निवासियो, मेरी सुनो, अपने परमेश्वर यहोवा पर विश्वास रखो, तब तुम स्थिर रहोगे; उसके नबियों की प्रतीत करो, तब तुम कृतार्थ हो जाओगे।
एज्रा 1:3
उसकी समस्त प्रजा के लोगों में से तुम्हारे मध्य जो कोई हो, उसका परमेश्वर उसके साथ रहे, और वह यहूदा के यरूशलेम को जा कर इस्राएल के परमेश्वर यहोवा का भवन बनाए - जो यरूशलेम में है वही परमेश्वर है।
एज्रा 6:11
फिर मैं ने आज्ञा दी है, कि जो कोई यह आज्ञा टाले, उसके घर में से कड़ी निकाली जाए, और उस पर वह स्वयं चढ़ा कर जकड़ा जाए, और उसका घर इस अपराध के कारण घूरा बनाया जाए।
एज्रा 7:23
जो जो आज्ञा स्वर्ग के परमेश्वर की ओर से मिले, ठीक उसी के अनुसार स्वर्ग के परमेश्वर के भवन के लिये किया जाय, राजा और राजकुमारों के राज्य पर परमेश्वर का क्रोध क्यों भड़कने पाए।
भजन संहिता 33:18
देखो, यहोवा की दृष्टि उसके डरवैयों पर और उन पर जो उसकी करूणा की आशा रखते हैं बनी रहती है,
भजन संहिता 33:21
हमारा हृदय उसके कारण आनन्दित होगा, क्योंकि हम ने उसके पवित्र नाम का भरोसा रखा है।
भजन संहिता 34:22
यहोवा अपने दासों का प्राण मोल लेकर बचा लेता है; और जितने उसके शरणागत हैं उन में से कोई भी दोषी न ठहरेगा॥
भजन संहिता 84:11
क्योंकि यहोवा परमेश्वर सूर्य और ढाल है; यहोवा अनुग्रह करेगा, और महिमा देगा; और जो लोग खरी चाल चलते हैं; उन से वह कोई अच्छा पदार्थ रख न छोड़ेगा।
भजन संहिता 103:20
हे यहोवा के दूतों, तुम जो बड़े वीर हो, और उसके वचन के मानने से उसको पूरा करते हो उसको धन्य कहो!
भजन संहिता 146:5
क्या ही धन्य वह है, जिसका सहायक याकूब का ईश्वर है, और जिसका भरोसा अपने परमेश्वर यहोवा पर है।
यिर्मयाह 17:7
धन्य है वह पुरुष जो यहोवा पर भरोसा रखता है, जिसने परमेश्वर को अपना आधार माना हो।
दानिय्येल 3:15
यदि तुम अभी तैयार हो, कि जब नरसिंगे, बांसुली, वीणा, सारंगी, सितार, शहनाई आदि सब प्रकार के बाजों का शब्द सुनो, और उसी क्षण गिर कर मेरी बनवाई हुई मूरत को दण्डवत करो, तो बचोगे; और यदि तुम दण्डवत ने करो तो इसी घड़ी धधकते हुए भट्ठे के बीच में डाले जाओगे; फिर ऐसा कौन देवता है, जो तुम को मेरे हाथ से छुड़ा सके?