Acts 3:6 तब पतरस ने कहा, चान्दी और सोना तो मेरे पास है नहीं; परन्तु जो मेरे पास है, वह तुझे देता हूं: यीशु मसीह नासरी के नाम से चल फिर।
Acts 3:6 in Other Translations
King James Version (KJV) Then Peter said, Silver and gold have I none; but such as I have give I thee: In the name of Jesus Christ of Nazareth rise up and walk.
American Standard Version (ASV) But Peter said, Silver and gold have I none; but what I have, that give I thee. In the name of Jesus Christ of Nazareth, walk.
Bible in Basic English (BBE) But Peter said, I have no silver or gold, but what I have, that I give to you. In the name of Jesus Christ of Nazareth, get up on your feet.
Darby English Bible (DBY) But Peter said, Silver and gold I have not; but what I have, this give I to thee: In the name of Jesus Christ the Nazaraean rise up and walk.
World English Bible (WEB) But Peter said, "Silver and gold have I none, but what I have, that I give you. In the name of Jesus Christ of Nazareth, get up and walk!"
Young's Literal Translation (YLT) and Peter said, `Silver and gold I have none, but what I have, that I give to thee; in the name of Jesus Christ of Nazareth, rise up and be walking.'
said,
εἶπεν
epō
APE-oh
Then
δὲ
de
thay
Peter
Πέτρος
petros
PAY-trose
Silver
Ἀργύριον
argyrion
ar-GYOO-ree-one
and
καὶ
kai
kay
gold
χρυσίον
chrysion
hryoo-SEE-one
none;
οὐχ
ou
oo
have
ὑπάρχει
hyparchō
yoo-PAHR-hoh
I
μοι
moi
moo
such as
ὃ
hos
ose
but
δὲ
de
thay
I have
ἔχω
echō
A-hoh
τοῦτό
touto
TOO-toh
thee:
σοι
soi
soo
give I
δίδωμι·
didōmi
THEE-thoh-mee
In
ἐν
en
ane
τῷ
ho
oh
name
ὀνόματι
onoma
OH-noh-ma
of Jesus
Ἰησοῦ
iēsous
ee-ay-SOOS
Christ
Χριστοῦ
christos
hree-STOSE
the of
τοῦ
ho
oh
Nazareth
Ναζωραίου
nazōraios
na-zoh-RAY-ose
rise up
ἐγεῖραι
egeirō
ay-GEE-roh
and
καὶ
kai
kay
walk.
περιπάτει
peripateō
pay-ree-pa-TAY-oh
Read Full Chapter :
Acts 3
Cross Reference
प्रेरितों के काम 3:16
और उसी के नाम ने, उस विश्वास के द्वारा जो उसके नाम पर है, इस मनुष्य को जिसे तुम देखते हो और जानते भी हो सामर्थ दी है; और निश्चय उसी विश्वास ने जो उसके द्वारा है, इस को तुम सब के साम्हने बिलकुल भला चंगा कर दिया है।
प्रेरितों के काम 4:10
तो तुम सब और सारे इस्त्राएली लोग जान लें कि यीशु मसीह नासरी के नाम से जिसे तुम ने क्रूस पर चढ़ाया, और परमेश्वर ने मरे हुओं में से जिलाया, यह मनुष्य तुम्हारे साम्हने भला चंगा खड़ा है।
प्रेरितों के काम 9:34
पतरस ने उस से कहा; हे ऐनियास! यीशु मसीह तुझे चंगा करता है; उठ, अपना बिछौना बिछा; तब वह तुरन्त उठ खड़ हुआ।
प्रेरितों के काम 2:22
हे इस्त्राएलियों, ये बातें सुनो: कि यीशु नासरी एक मनुष्य था जिस का परमेश्वर की ओर से होने का प्रमाण उन सामर्थ के कामों और आश्चर्य के कामों और चिन्हों से प्रगट है, जो परमेश्वर ने तुम्हारे बीच उसके द्वारा कर दिखलाए जिसे तुम आप ही जानते हो।
प्रेरितों के काम 10:38
कि परमेश्वर ने किस रीति से यीशु नासरी को पवित्र आत्मा और सामर्थ से अभिषेक किया: वह भलाई करता, और सब को जो शैतान के सताए हुए थे, अच्छा करता फिरा; क्योंकि परमेश्वर उसके साथ था।
2 कुरिन्थियों 8:12
क्योंकि यदि मन की तैयारी हो तो दान उसके अनुसार ग्रहण भी होता है जो उसके पास है न कि उसके अनुसार जो उसके पास नहीं।
याकूब 2:5
हे मेरे प्रिय भाइयों सुनो; क्या परमेश्वर ने इस जगत के कंगालों को नहीं चुना कि विश्वास में धनी, और उस राज्य के अधिकारी हों, जिस की प्रतिज्ञा उस ने उन से की है जो उस से प्रेम रखते हैं
प्रेरितों के काम 16:18
वह बहुत दिन तक ऐसा ही करती रही, परन्तु पौलुस दु:खित हुआ, और मुंह फेर कर उस आत्मा से कहा, मैं तुझे यीशु मसीह के नाम से आज्ञा देता हूं, कि उस में से निकल जा और वह उसी घड़ी निकल गई॥
2 कुरिन्थियों 6:10
शोक करने वालों के समान हैं, परन्तु सर्वदा आनन्द करते हैं, कंगालों के जैसे हैं, परन्तु बहुतों को धनवान बना देते हैं; ऐसे हैं जैसे हमारे पास कुछ नहीं तौभी सब कुछ रखते हैं।
2 कुरिन्थियों 8:9
तुम हमारे प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह जानते हो, कि वह धनी होकर भी तुम्हारे लिये कंगाल बन गया ताकि उसके कंगाल हो जाने से तुम धनी हो जाओ।
प्रेरितों के काम 19:13
परन्तु कितने यहूदी जो झाड़ा फूंकी करते फिरते थे, यह कहने लगे, कि जिन में दुष्टात्मा हों उन पर प्रभु यीशु का नाम यह कहकर फूंके कि जिस यीशु का प्रचार पौलुस करता है, मैं तुम्हें उसी की शपथ देता हूं।
मत्ती 10:9
अपने पटुकों में न तो सोना, और न रूपा, और न तांबा रखना।
मरकुस 14:8
जो कुछ वह कर सकी, उस ने किया; उस ने मेरे गाड़े जाने की तैयारी में पहिले से मेरी देह पर इत्र मला है।
मरकुस 16:17
और विश्वास करने वालों में ये चिन्ह होंगे कि वे मेरे नाम से दुष्टात्माओं को निकालेंगे।
यूहन्ना 19:19
और पीलातुस ने एक दोष-पत्र लिखकर क्रूस पर लगा दिया और उस में यह लिखा हुआ था, यीशु नासरी यहूदियों का राजा।
प्रेरितों के काम 2:36
सो अब इस्त्राएल का सारा घराना निश्चय जान ले कि परमेश्वर ने उसी यीशु को जिसे तुम ने क्रूस पर चढ़ाया, प्रभु भी ठहराया और मसीह भी॥
प्रेरितों के काम 4:7
और उन्हें बीच में खड़ा करके पूछने लगे, कि तुम ने यह काम किस सामर्थ से और किस नाम से किया है?
मत्ती 7:22
उस दिन बहुतेरे मुझ से कहेंगे; हे प्रभु, हे प्रभु, क्या हम ने तेरे नाम से भविष्यद्वाणी नहीं की, और तेरे नाम से दुष्टात्माओं को नहीं निकाला, और तेरे नाम से बहुत अचम्भे के काम नहीं किए?
1 पतरस 4:10
जिस को जो वरदान मिला है, वह उसे परमेश्वर के नाना प्रकार के अनुग्रह के भले भण्डारियों की नाईं एक दूसरे की सेवा में लगाए।
1 कुरिन्थियों 4:11
हम इस घड़ी तक भूखे-प्यासे और नंगे हैं, और घूंसे खाते हैं और मारे मारे फिरते हैं;