Romans 10 - WEB (Hindi)

1 Brothers, my heart's desire and my prayer to God is for Israel, that they may be saved.हे भाइयो, मेरे मन की अभिलाषा और उन के लिये परमेश्वर से मेरी प्रार्थना है, कि वे उद्धार पाएं।

2 For I testify about them that they have a zeal for God, but not according to knowledge.क्योंकि मैं उन की गवाही देता हूं, कि उन को परमेश्वर के लिये धुन रहती है, परन्तु बुद्धिमानी के साथ नहीं।

3 For being ignorant of God's righteousness, and seeking to establish their own righteousness, they didn't subject themselves to the righteousness of God.क्योकि वे परमेश्वर की धामिर्कता से अनजान होकर, और अपनी धामिर्कता स्थापन करने का यत्न करके, परमेश्वर की धामिर्कता के आधीन न हुए।

4 For Christ is the fulfillment{or, completion, or end} of the law for righteousness to everyone who believes.क्योंकि हर एक विश्वास करने वाले के लिये धामिर्कता के निमित मसीह व्यवस्था का अन्त है।

5 For Moses writes about the righteousness of the law, "The one who does them will live by them."क्योंकि मूसा ने यह लिखा है, कि जो मनुष्य उस धामिर्कता पर जो व्यवस्था से है, चलता है, वह इसी कारण जीवित रहेगा।

6 But the righteousness which is of faith says this, "Don't say in your heart, 'Who will ascend into heaven?' (that is, to bring Christ down);परन्तु जो धामिर्कता विश्वास से है, वह यों कहती है, कि तू अपने मन में यह न कहना कि स्वर्ग पर कौन चढ़ेगा? अर्थात मसीह को उतार लाने के लिये!

7 or, 'Who will descend into the abyss?' (that is, to bring Christ up from the dead.)"या गहिराव में कौन उतरेगा? अर्थात मसीह को मरे हुओं में से जिलाकर ऊपर लाने के लिये!

8 But what does it say? "The word is near you, in your mouth, and in your heart;" that is, the word of faith, which we preach:परन्तु वह क्या कहती है? यह, कि वचन तेरे निकट है, तेरे मुंह में और तेरे मन में है; यह वही विश्वास का वचन है, जो हम प्रचार करते हैं।

9 that if you will confess with your mouth the Lord Jesus, and believe in your heart that God raised him from the dead, you will be saved.कि यदि तू अपने मुंह से यीशु को प्रभु जानकर अंगीकार करे और अपने मन से विश्वास करे, कि परमेश्वर ने उसे मरे हुओं में से जिलाया, तो तू निश्चय उद्धार पाएगा।

10 For with the heart, one believes unto righteousness; and with the mouth confession is made unto salvation.क्योंकि धामिर्कता के लिये मन से विश्वास किया जाता है, और उद्धार के लिये मुंह से अंगीकार किया जाता है।

11 For the Scripture says, "Whoever believes in him will not be disappointed."क्योंकि पवित्र शास्त्र यह कहता है कि जो कोई उस पर विश्वास करेगा, वह लज्जित न होगा।

12 For there is no distinction between Jew and Greek; for the same Lord is Lord of all, and is rich to all who call on him.यहूदियों और यूनानियों में कुछ भेद नहीं, इसलिये कि वह सब का प्रभु है; और अपने सब नाम लेने वालों के लिये उदार है।

13 For, "Whoever will call on the name of the Lord will be saved."क्योंकि जो कोई प्रभु का नाम लेगा, वह उद्धार पाएगा।

14 How then will they call on him in whom they have not believed? How will they believe in him whom they have not heard? How will they hear without a preacher?फिर जिस पर उन्होंने विश्वास नहीं किया, वे उसका नाम क्योंकर लें? और जिस की नहीं सुनी उस पर क्योंकर विश्वास करें?

15 And how will they preach unless they are sent? As it is written: "How beautiful are the feet of those who preach the Gospel of peace, Who bring glad tidings of good things!"और प्रचारक बिना क्योंकर सुनें? और यदि भेजे न जाएं, तो क्योंकर प्रचार करें? जैसा लिखा है, कि उन के पांव क्या ही सुहावने हैं, जो अच्छी बातों का सुसमाचार सुनाते हैं।

16 But they didn't all listen to the glad news. For Isaiah says, "Lord, who has believed our report?"परन्तु सब ने उस सुसमाचार पर कान न लगाया: यशायाह कहता है, कि हे प्रभु, किस ने हमारे समाचार की प्रतीति की है?

17 So faith comes by hearing, and hearing by the word of God.सो विश्वास सुनने से, और सुनना मसीह के वचन से होता है।

18 But I say, didn't they hear? Yes, most assuredly, "Their sound went out into all the earth, Their words to the ends of the world."परन्तु मैं कहता हूं, क्या उन्होंने नहीं सुना? सुना तो सही क्योंकि लिखा है कि उन के स्वर सारी पृथ्वी पर, और उन के वचन जगत की छोर तक पहुंच गए हैं।

19 But I ask, didn't Israel know? First Moses says, "I will provoke you to jealousy with that which is no nation, With a nation void of understanding I will make you angry."फिर मैं कहता हूं। क्या इस्त्राएली नहीं जानते थे? पहिले तो मूसा कहता है, कि मैं उन के द्वारा जो जाति नहीं, तुम्हारे मन में जलन उपजाऊंगा, मैं एक मूढ़ जाति के द्वारा तुम्हें रिस दिलाऊंगा।

20 Isaiah is very bold, and says, "I was found by those who didn't seek me. I was revealed to those who didn't ask for me."फिर यशायाह बड़े हियाव के साथ कहता है, कि जो मुझे नहीं ढूंढ़ते थे, उन्होंने मुझे पा लिया: और जो मुझे पूछते भी न थे, उन पर मैं प्रगट हो गया।

21 But as to Israel he says, "All day long I stretched out my hands to a disobedient and contrary people."परन्तु इस्त्राएल के विषय में वह यह कहता है कि मैं सारे दिन अपने हाथ एक आज्ञा न मानने वाली और विवाद करने वाली प्रजा की ओर पसारे रहा॥

Hindi Bible