Proverbs 8 - KJV (Hindi)

1 Doth not wisdom cry? and understanding put forth her voice?क्या बुद्धि नहीं पुकारती है, क्या समझ ऊंचे शब्द से नहीं बोलती है?

2 She standeth in the top of high places, by the way in the places of the paths.वह तो ऊंचे स्थानों पर मार्ग की एक ओर, और तिर्मुहानियों में खड़ी होती है;

3 She crieth at the gates, at the entry of the city, at the coming in at the doors.फाटकों के पास नगर के पैठाव में, और द्वारों ही में वह ऊंचे स्वर से कहती है,

4 Unto you, O men, I call; and my voice is to the sons of man.हे मनुष्यों, मैं तुम को पुकारती हूं, और मेरी बात सब आदमियों के लिये है।

5 O ye simple, understand wisdom: and, ye fools, be ye of an understanding heart.हे भोलो, चतुराई सीखो; और हे मूर्खों, अपने मन में समझ लो

6 Hear; for I will speak of excellent things; and the opening of my lips shall be right things.सुनो, क्योंकि मैं उत्तम बातें कहूंगी, और जब मुंह खोलूंगी, तब उस से सीधी बातें निकलेंगी;

7 For my mouth shall speak truth; and wickedness is an abomination to my lips.क्योंकि मुझ से सच्चाई की बातों का वर्णन होगा; दुष्टता की बातों से मुझ को घृणा आती है॥

8 All the words of my mouth are in righteousness; there is nothing froward or perverse in them.मेरे मुंह की सब बातें धर्म की होती हैं, उन में से कोई टेढ़ी वा उलट फेर की बात नहीं निकलती है।

9 They are all plain to him that understandeth, and right to them that find knowledge.समझ वाले के लिये वे सब सहज, और ज्ञान के प्राप्त करने वालों के लिये अति सीधी हैं।

10 Receive my instruction, and not silver; and knowledge rather than choice gold.चान्दी नहीं, मेरी शिक्षा ही को लो, और उत्तम कुन्दन से बढ़ कर ज्ञान को ग्रहण करो।

11 For wisdom is better than rubies; and all the things that may be desired are not to be compared to it.क्योंकि बुद्धि, मूंगे से भी अच्छी है, और सारी मनभावनी वस्तुओं में कोई भी उसके तुल्य नहीं है।

12 I wisdom dwell with prudence, and find out knowledge of witty inventions.मैं जो बुद्धि हूं, सो चतुराई में वास करती हूं, और ज्ञान और विवेक को प्राप्त करती हूं।

13 The fear of the LORD is to hate evil: pride, and arrogancy, and the evil way, and the froward mouth, do I hate.यहोवा का भय मानना बुराई से बैर रखना है। घमण्ड, अंहकार, और बुरी चाल से, और उलट फेर की बात से भी मैं बैर रखती हूं।

14 Counsel is mine, and sound wisdom: I am understanding; I have strength.उत्तम युक्ति, और खरी बुद्धि मेरी ही है, मैं तो समझ हूं, और पराक्रम भी मेरा है।

15 By me kings reign, and princes decree justice.मेरे ही द्वारा राजा राज्य करते हैं, और अधिकारी धर्म से विचार करते हैं;

16 By me princes rule, and nobles, even all the judges of the earth.मेरे ही द्वारा राजा हाकिम और रईस, और पृथ्वी के सब न्यायी शासन करते हैं।

17 I love them that love me; and those that seek me early shall find me.जो मुझ से प्रेम रखते हैं, उन से मैं भी प्रेम रखती हूं, और जो मुझ को यत्न से तड़के उठ कर खोजते हैं, वे मुझे पाते हैं।

18 Riches and honour are with me; yea, durable riches and righteousness.धन और प्रतिष्ठा मेरे पास है, वरन ठहरने वाला धन और धर्म भी हैं।

19 My fruit is better than gold, yea, than fine gold; and my revenue than choice silver.मेरा फल चोखे सोने से, वरन कुन्दन से भी उत्तम है, और मेरी उपज उत्तम चान्दी से अच्छी है।

20 I lead in the way of righteousness, in the midst of the paths of judgment:मैं धर्म की बाट में, और न्याय की डगरों के बीच में चलती हूं,

21 That I may cause those that love me to inherit substance; and I will fill their treasures.जिस से मैं अपने प्रेमियों को परमार्थ के भागी करूं, और उनके भण्डारों को भर दूं।

22 The LORD possessed me in the beginning of his way, before his works of old.यहोवा ने मुझे काम करने के आरम्भ में, वरन अपने प्राचीनकाल के कामों से भी पहिले उत्पन्न किया।

23 I was set up from everlasting, from the beginning, or ever the earth was.मैं सदा से वरन आदि ही से पृथ्वी की सृष्टि के पहिले ही से ठहराई गई हूं।

24 When there were no depths, I was brought forth; when there were no fountains abounding with water.जब न तो गहिरा सागर था, और न जल के सोते थे तब ही से मैं उत्पन्न हुई।

25 Before the mountains were settled, before the hills was I brought forth:जब पहाड़ वा पहाड़ियां स्थिर न की गई थीं,

26 While as yet he had not made the earth, nor the fields, nor the highest part of the dust of the world.जब यहोवा ने न तो पृथ्वी और न मैदान, न जगत की धूलि के परमाणु बनाए थे, इन से पहिले मैं उत्पन्न हुई।

27 When he prepared the heavens, I was there: when he set a compass upon the face of the depth:जब उस ने अकाश को स्थिर किया, तब मैं वहां थी, जब उस ने गहिरे सागर के ऊपर आकाशमण्डल ठहराया,

28 When he established the clouds above: when he strengthened the fountains of the deep:जब उस ने आकाशमण्डल को ऊपर से स्थिर किया, और गहिरे सागर के सोते फूटने लगे,

29 When he gave to the sea his decree, that the waters should not pass his commandment: when he appointed the foundations of the earth:जब उस ने समुद्र का सिवाना ठहराया, कि जल उसकी आज्ञा का उल्लंघन न कर सके, और जब वह पृथ्वी की नेव की डोरी लगाता था,

30 Then I was by him, as one brought up with him: and I was daily his delight, rejoicing always before him;तब मैं कारीगर सी उसके पास थी; और प्रति दिन मैं उसकी प्रसन्नता थी, और हर समय उसके साम्हने आनन्दित रहती थी।

31 Rejoicing in the habitable part of his earth; and my delights were with the sons of men.मैं उसकी बसाई हुई पृथ्वी से प्रसन्न थी और मेरा सुख मनुष्यों की संगति से होता था॥

32 Now therefore hearken unto me, O ye children: for blessed are they that keep my ways.इसलिये अब हे मेरे पुत्रों, मेरी सुनो; क्या ही धन्य हैं वे जो मेरे मार्ग को पकड़े रहते हैं।

33 Hear instruction, and be wise, and refuse it not.शिक्षा को सुनो, और बुद्धिमान हो जाओ, उसके विषय में अनसुनी न करो।

34 Blessed is the man that heareth me, watching daily at my gates, waiting at the posts of my doors.क्या ही धन्य है वह मनुष्य जो मेरी सुनता, वरन मेरी डेवढ़ी पर प्रति दिन खड़ा रहता, और मेरे द्वारों के खंभों के पास दृष्टि लगाए रहता है।

35 For whoso findeth me findeth life, and shall obtain favour of the LORD.क्योंकि जो मुझे पाता है, वह जीवन को पाता है, और यहोवा उस से प्रसन्न होता है।

36 But he that sinneth against me wrongeth his own soul: all they that hate me love death.परन्तु जो मेरा अपराध करता है, वह अपने ही पर उपद्रव करता है; जितने मुझ से बैर रखते वे मृत्यु से प्रीति रखते हैं॥

Hindi Bible