Proverbs 29 - DBY (Hindi)

1 He that being often reproved hardeneth his neck, shall suddenly be destroyed, and without remedy.जो बार बार डांटे जाने पर भी हठ करता है, वह अचानक नाश हो जाएगा और उसका कोई भी उपाय काम न आएगा।

2 When the righteous increase, the people rejoice; but when the wicked beareth rule, the people mourn.जब धर्मी लोग शिरोमणि होते हैं, तब प्रजा आनन्दित होती है; परन्तु जब दुष्ट प्रभुता करता है तब प्रजा हाय हाय करती है।

3 Whoso loveth wisdom rejoiceth his father; but he that is a companion of harlots destroyeth [his] substance.जो पुरूष बुद्धि से प्रीति रखता है, अपने पिता को आनन्दित करता है, परन्तु वेश्याओं की संगति करने वाला धन को उड़ा देता है।

4 A king by just judgment establisheth the land; but he that taketh gifts overthroweth it.राजा न्याय से देश को स्थिर करता है, परन्तु जो बहुत घूस लेता है उस को उलट देता है।

5 A man that flattereth his neighbour spreadeth a net for his steps.जो पुरूष किसी से चिकनी चुपड़ी बातें करता है, वह उसके पैरों के लिये जाल लगाता है।

6 In the transgression of an evil man there is a snare; but the righteous shall sing and rejoice.बुरे मनुष्य का अपराध फन्दा होता है, परन्तु धर्मी आनन्दित होकर जय जयकार करता है।

7 The righteous taketh knowledge of the cause of the poor; the wicked understandeth not knowledge.धर्मी पुरूष कंगालों के मुकद्दमे में मन लगाता है; परन्तु दुष्ट जन उसे जानने की समझ नहीं रखता।

8 Scornful men set the city in a flame; but the wise turn away anger.ठट्ठा करने वाले लोग नगर को फूंक देते हैं, परन्तु बुद्धिमान लोग क्रोध को ठण्डा करते हैं।

9 If a wise man contendeth with a fool, whether he rage or laugh, [he] hath no rest.जब बुद्धिमान मूढ़ के साथ वाद विवाद करता है, तब वह मूढ़ क्रोधित होता और ठट्ठा करता है, और वहां शान्ति नहीं रहती।

10 The bloodthirsty hate the perfect, but the upright care for his soul.हत्यारे लोग खरे पुरूष से बैर रखते हैं, और सीधे लोगों के प्राण की खोज करते हैं।

11 A fool uttereth all his mind; but a wise [man] keepeth it back.मूर्ख अपने सारे मन की बात खोल देता है, परन्तु बुद्धिमान अपने मन को रोकता, और शान्त कर देता है।

12 If a ruler hearken to lying words, all his servants are wicked.जब हाकिम झूठी बात की ओर कान लगाता है, तब उसके सब सेवक दुष्ट हो जाते हैं।

13 The indigent and the oppressor meet together; Jehovah lighteneth the eyes of them both.निर्धन और अन्धेर करने वाला पुरूष एक समान है; और यहोवा दोनों की आंखों में ज्योति देता है।

14 A king that faithfully judgeth the poor, his throne shall be established for ever.जो राजा कंगालों का न्याय सच्चाई से चुकाता है, उसकी गद्दी सदैव स्थिर रहती है।

15 The rod and reproof give wisdom; but a child left [to himself] bringeth his mother to shame.छड़ी और डांट से बुद्धि प्राप्त होती है, परन्तु जो लड़का यों ही छोड़ा जाता है वह अपनी माता की लज्जा का कारण होता है।

16 When the wicked increase, transgression increaseth; but the righteous shall see their fall.दुष्टों के बढ़ने से अपराध भी बढ़ता है; परन्तु अन्त में धर्मी लोग उनका गिरना देख लेते हैं।

17 Chasten thy son, and he shall give thee rest, and shall give delight unto thy soul.अपने बेटे की ताड़ना कर, तब उस से तुझे चैन मिलेगा; और तेरा मन सुखी हो जाएगा।

18 Where there is no vision the people cast off restraint; but happy is he that keepeth the law.जहां दर्शन की बात नहीं होती, वहां लोग निरंकुश हो जाते हैं, और जो व्यवस्था को मानता है वह धन्य होता है।

19 A servant is not corrected by words: he understandeth indeed, but he will not answer.दास बातों ही के द्वारा सुधारा नहीं जाता, क्योंकि वह समझ कर भी नहीं मानता।

20 Hast thou seen a man hasty in his words? there is more hope of a fool than of him.क्या तू बातें करने में उतावली करने वाले मनुष्य को देखता है? उस से अधिक तो मूर्ख ही से आशा है।

21 He that delicately bringeth up his servant from a child, shall in the end have him as a son.जो अपने दास को उस के लड़कपन से सुकुमारपन में पालता है, वह दास अन्त में उसका बेटा बन बैठता है।

22 An angry man exciteth contention; and a furious man aboundeth in transgression.क्रोध करने वाला मनुष्य झगड़ा मचाता है और अत्यन्त क्रोध करने वाला अपराधी होता है।

23 A man's pride bringeth him low; but the humble in spirit shall obtain honour.मनुष्य को गर्व के कारण नीचा देखना पड़ता है, परन्तु नम्र आत्मा वाला महिमा का अधिकारी होता है।

24 Whoso shareth with a thief hateth his own soul: he heareth the adjuration, and declareth not.जो चोर की संगति करता है वह अपने प्राण का बैरी होता है; शपथ खाने पर भी वह बात को प्रगट नहीं करता।

25 The fear of man bringeth a snare; but whoso putteth his confidence in Jehovah is protected.मनुष्य का भय खाना फन्दा हो जाता है, परन्तु जो यहोवा पर भरोसा रखता है वह ऊंचे स्थान पर चढ़ाया जाता है।

26 Many seek the ruler's face; but a man's right judgment is from Jehovah.हाकिम से भेंट करना बहुत लोग चाहते हैं, परन्तु मनुष्य का न्याय यहोवा की करता है।

27 An unjust man is an abomination to the righteous; and he that is of upright way is an abomination to the wicked [man].धर्मी लोग कुटिल मनुष्य से घृणा करते हैं और दुष्ट जन भी सीधी चाल चलने वाले से घृणा करता है॥

Hindi Bible