Proverbs 1 - DBY (Hindi)
1 Proverbs of Solomon, son of David, king of Israel:दाऊद के पुत्र इस्राएल के राजा सुलैमान के नीतिवचन:
2 to know wisdom and instruction; to discern the words of understanding;इनके द्वारा पढ़ने वाला बुद्धि और शिक्षा प्राप्त करे, और समझ की बातें समझे,
3 to receive the instruction of wisdom, righteousness and judgment, and equity;और काम करने में प्रवीणता, और धर्म, न्याय और सीधाई की शिक्षा पाए;
4 to give prudence to the simple, to the young man knowledge and discretion.कि भोलों को चतुराई, और जवान को ज्ञान और विवेक मिले;
5 He that is wise will hear, and will increase learning; and the intelligent will gain wise counsels:कि बुद्धिमान सुन कर अपनी विद्या बढ़ाए, और समझदार बुद्धि का उपदेश पाए,
6 to understand a proverb and an allegory, the words of the wise and their enigmas.जिस से वे नितिवचन और दृष्टान्त को, और बुद्धिमानों के वचन और उनके रहस्यों को समझें॥
7 The fear of Jehovah is the beginning of knowledge: fools despise wisdom and instruction.यहोवा का भय मानना बुद्धि का मूल है; बुद्धि और शिक्षा को मूढ़ ही लोग तुच्छ जानते हैं॥
8 Hear, my son, the instruction of thy father, and forsake not the teaching of thy mother;हे मेरे पुत्र, अपने पिता की शिक्षा पर कान लगा, और अपनी माता की शिक्षा को न तज;
9 for they shall be a garland of grace unto thy head, and chains about thy neck.क्योंकि वे मानो तेरे सिर के लिये शोभायमान मुकुट, और तेरे गले के लिये कन्ठ माला होंगी।
10 My son, if sinners entice thee, consent not.हे मेरे पुत्र, यदि पापी लोग तुझे फुसलाएँ, तो उनकी बात न मानना।
11 If they say, Come with us, let us lay wait for blood, let us lurk secretly for the innocent without cause;यदि वे कहें, हमारे संग चल कि, हम हत्या करने के लिये घात लगाएं हम निर्दोषों की ताक में रहें;
12 let us swallow them up alive as Sheol, and whole, as those that go down into the pit;हम अधोलोक की नाईं उन को जीवता, कबर में पड़े हुओं के समान समूचा निगल जाएं;
13 we shall find all precious substance, we shall fill our houses with spoil:हम को सब प्रकार के अनमोल पदार्थ मिलेंगे, हम अपने घरों को लूट से भर लेंगे;
14 cast in thy lot among us; we will all have one purse:तू हमारा साझी हो जा, हम सभों का एक ही बटुआ हो,
15 -- my son, walk not in the way with them, keep back thy foot from their path;तो, हे मेरे पुत्र तू उनके संग मार्ग में न चलना, वरन उनकी डगर में पांव भी न धरना;
16 for their feet run to evil, and they make haste to shed blood.क्योंकि वे बुराई की करने को दौड़ते हैं, और हत्या करने को फुर्ती करते हैं।
17 For in vain the net is spread in the sight of anything which hath wings.क्योंकि पक्षी के देखते हुए जाल फैलाना व्यर्थ होता है;
18 And these lay wait for their own blood; they lurk secretly for their own lives.और ये लोग तो अपनी ही हत्या करने के लिये घात लगाते हैं, और अपने ही प्राणों की घात की ताक में रहते हैं।
19 So are the paths of every one that is greedy of gain: it taketh away the life of its possessors.सब लालचियों की चाल ऐसी ही होती है; उनका प्राण लालच ही के कारण नाश हो जाता है॥
20 Wisdom crieth without; she raiseth her voice in the broadways;बुद्धि सड़क में ऊंचे स्वर से बोलती है; और चौकों में प्रचार करती है;
21 she calleth in the chief [place] of concourse, in the entry of the gates; in the city she uttereth her words:वह बाजारों की भीड़ में पुकारती है; वह फाटकों के बीच में और नगर के भीतर भी ये बातें बोलती है:
22 How long, simple ones, will ye love simpleness, and scorners take pleasure in their scorning, and the foolish hate knowledge?हे भोले लोगो, तुम कब तक भोलेपन से प्रीति रखोगे? और हे ठट्ठा करने वालो, तुम कब तक ठट्ठा करने से प्रसन्न रहोगे? और हे मूर्खों, तुम कब तक ज्ञान से बैर रखोगे?
23 Turn you at my reproof: behold, I will pour forth my spirit unto you, I will make known to you my words.तुम मेरी डांट सुन कर मन फिराओ; सुनो, मैं अपनी आत्मा तुम्हारे लिये उण्डेल दूंगी; मैं तुम को अपने वचन बताऊंगी।
24 Because I have called, and ye refused; I have stretched out my hand, and no one regarded;मैं ने तो पुकारा परन्तु तुम ने इनकार किया, और मैं ने हाथ फैलाया, परन्तु किसी ने ध्यान न दिया,
25 and ye have rejected all my counsel, and would none of my reproof:वरन तुम ने मेरी सारी सम्मति को अनसुनी किया, और मेरी ताड़ना का मूल्य न जाना;
26 I also will laugh in your calamity, I will mock when your fear cometh;इसलिये मैं भी तुम्हारी विपत्ति के समय हंसूंगी; और जब तुम पर भय आ पड़ेगा,
27 when your fear cometh as sudden destruction, and your calamity cometh as a whirlwind; when distress and anguish come upon you:वरन आंधी की नाईं तुम पर भय आ पड़ेगा, और विपत्ति बवण्डर के समान आ पड़ेगी, और तुम संकट और सकेती में फंसोगे, तब मैं ठट्ठा करूंगी।
28 -- then will they call upon me, but I will not answer; they will seek me early, and shall not find me.उस समय वे मुझे पुकारेंगे, और मैं न सुनूंगी; वे मुझे यत्न से तो ढूंढ़ेंगे, परन्तु न पाएंगे।
29 Because they hated knowledge, and did not choose the fear of Jehovah;क्योंकि उन्होंने ज्ञान से बैर किया, और यहोवा का भय मानना उन को न भाया।
30 they would none of my counsel, they despised all my reproof:उन्होंने मेरी सम्मति न चाही वरन मेरी सब ताड़नाओं को तुच्छ जाना।
31 therefore shall they eat of the fruit of their way, and be filled with their own devices.इसलिये वे अपनी करनी का फल आप भोगेंगे, और अपनी युक्तियों के फल से अघा जाएंगे।
32 For the turning away of the simple shall slay them, and the prosperity of the foolish shall cause them to perish.क्योंकि भोले लोगों का भटक जाना, उनके घात किए जाने का कारण होगा, और निश्चिन्त रहने के कारण मूढ़ लोग नाश होंगे;
33 But whoso hearkeneth unto me shall dwell safely, and shall be at rest from fear of evil.परन्तु जो मेरी सुनेगा, वह निडर बसा रहेगा, और बेखटके सुख से रहेगा॥
Hindi Bible