Matthew 4 - WEB (Hindi)

1 Then Jesus was led up by the Spirit into the wilderness to be tempted by the devil.तब उस समय आत्मा यीशु को जंगल में ले गया ताकि इब्लीस से उस की परीक्षा हो।

2 When he had fasted forty days and forty nights, he was hungry afterward.वह चालीस दिन, और चालीस रात, निराहार रहा, अन्त में उसे भूख लगी।

3 The tempter came and said to him, "If you are the Son of God, command that these stones become bread."तब परखने वाले ने पास आकर उस से कहा, यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो कह दे, कि ये पत्थर रोटियां बन जाएं।

4 But he answered, "It is written, 'Man shall not live by bread alone, but by every word that proceeds out of the mouth of God.'"उस ने उत्तर दिया; कि लिखा है कि मनुष्य केवल रोटी ही से नहीं, परन्तु हर एक वचन से जो परमेश्वर के मुख से निकलता है जीवित रहेगा।

5 Then the devil took him into the holy city. He set him on the pinnacle of the temple,तब इब्लीस उसे पवित्र नगर में ले गया और मन्दिर के कंगूरे पर खड़ा किया।

6 and said to him, "If you are the Son of God, throw yourself down, for it is written, 'He will give his angels charge concerning you.' and, 'On their hands they will bear you up, So that you don't dash your foot against a stone.'"और उस से कहा यदि तू परमेश्वर का पुत्र है, तो अपने आप को नीचे गिरा दे; क्योंकि लिखा है, कि वह तेरे विषय में अपने स्वर्गदूतों को आज्ञा देगा; और वे तुझे हाथों हाथ उठा लेंगे; कहीं ऐसा न हो कि तेरे पांवों में पत्थर से ठेस लगे।

7 Jesus said to him, "Again, it is written, 'You shall not test the Lord, your God.'"यीशु ने उस से कहा; यह भी लिखा है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर की परीक्षा न कर।

8 Again, the devil took him to an exceedingly high mountain, and showed him all the kingdoms of the world, and their glory.फिर शैतान उसे एक बहुत ऊंचे पहाड़ पर ले गया और सारे जगत के राज्य और उसका विभव दिखाकर

9 He said to him, "I will give you all of these things, if you will fall down and worship me."उस से कहा, कि यदि तू गिरकर मुझे प्रणाम करे, तो मैं यह सब कुछ तुझे दे दूंगा।

10 Then Jesus said to him, "Get behind me,{TR and NU read "Go away" instead of "Get behind me"} Satan! For it is written, 'You shall worship the Lord your God, and him only shall you serve.'"तब यीशु ने उस से कहा; हे शैतान दूर हो जा, क्योंकि लिखा है, कि तू प्रभु अपने परमेश्वर को प्रणाम कर, और केवल उसी की उपासना कर।

11 Then the devil left him, and behold, angels came and ministered to him.तब शैतान उसके पास से चला गया, और देखो, स्वर्गदूत आकर उस की सेवा करने लगे॥

12 Now when Jesus heard that John was delivered up, he withdrew into Galilee.जब उस ने यह सुना कि यूहन्ना पकड़वा दिया गया, तो वह गलील को चला गया।

13 Leaving Nazareth, he came and lived in Capernaum, which is by the sea, in the region of Zebulun and Naphtali,और नासरत को छोड़कर कफरनहूम में जो झील के किनारे जबूलून और नपताली के देश में है जाकर रहने लगा।

14 that it might be fulfilled which was spoken through Isaiah the prophet, saying,ताकि जो यशायाह भविष्यद्वक्ता के द्वारा कहा गया था, वह पूरा हो।

15 "The land of Zebulun and the land of Naphtali, Toward the sea, beyond the Jordan, Galilee of the Gentiles,कि जबूलून और नपताली के देश, झील के मार्ग से यरदन के पार अन्यजातियों का गलील।

16 The people who sat in darkness saw a great light, To those who sat in the region and shadow of death, To them light has dawned."जो लोग अन्धकार में बैठे थे उन्होंने बड़ी ज्योति देखी; और जो मृत्यु के देश और छाया में बैठे थे, उन पर ज्योति चमकी॥

17 From that time, Jesus began to preach, and to say, "Repent! For the Kingdom of Heaven is at hand."उस समय से यीशु प्रचार करना और यह कहना आरम्भ किया, कि मन फिराओ क्योंकि स्वर्ग का राज्य निकट आया है।

18 Walking by the sea of Galilee, he{TR reads "Jesus" instead of "he"} saw two brothers: Simon, who is called Peter, and Andrew, his brother, casting a net into the sea; for they were fishermen.उस ने गलील की झील के किनारे फिरते हुए दो भाइयों अर्थात शमौन को जो पतरस कहलाता है, और उसके भाई अन्द्रियास को झील में जाल डालते देखा; क्योंकि वे मछवे थे।

19 He said to them, "Come after me, and I will make you fishers for men."और उन से कहा, मेरे पीछे चले आओ, तो मैं तुम को मनुष्यों के पकड़ने वाले बनाऊंगा।

20 They immediately left their nets and followed him.वे तुरन्त जालों को छोड़कर उसके पीछे हो लिए।

21 Going on from there, he saw two other brothers, James the son of Zebedee, and John his brother, in the boat with Zebedee their father, mending their nets. He called them.और वहां से आगे बढ़कर, उस ने और दो भाइयों अर्थात जब्दी के पुत्र याकूब और उसके भाई यूहन्ना को अपने पिता जब्दी के साथ नाव पर अपने जालों को सुधारते देखा; और उन्हें भी बुलाया

22 They immediately left the boat and their father, and followed him.वे तुरन्त नाव और अपने पिता को छोड़कर उसके पीछे हो लिए॥

23 Jesus went about in all Galilee, teaching in their synagogues, preaching the Gospel of the Kingdom, and healing every disease and every sickness among the people.और यीशु सारे गलील में फिरता हुआ उन की सभाओं में उपदेश करता और राज्य का सुसमाचार प्रचार करता, और लोगों की हर प्रकार की बीमारी और दुर्बल्ता को दूर करता रहा।

24 The report about him went out into all Syria. They brought to him all who were sick, afflicted with various diseases and torments, possessed with demons, epileptics, and paralytics; and he healed them.और सारे सूरिया में उसका यश फैल गया; और लोग सब बीमारों को, जो नाना प्रकार की बीमारियों और दुखों में जकड़े हुए थे, और जिन में दुष्टात्माएं थीं और मिर्गी वालों और झोले के मारे हुओं को उसके पास लाए और उस ने उन्हें चंगा किया।

25 Great multitudes from Galilee, Decapolis, Jerusalem, Judea and from beyond the Jordan followed him.और गलील और दिकापुलिस और यरूशलेम और यहूदिया से और यरदन के पार से भीड़ की भीड़ उसके पीछे हो ली॥

Hindi Bible