Matthew 28 - WEB (Hindi)
1 Now after the Sabbath, as it began to dawn on the first day of the week, Mary Magdalene and the other Mary came to see the tomb.सब्त के दिन के बाद सप्ताह के पहिले दिन पह फटते ही मरियम मगदलीनी और दूसरी मरियम कब्र को देखने आईं।
2 Behold, there was a great earthquake, for an angel of the Lord descended from the sky, and came and rolled away the stone from the door, and sat on it.और देखो एक बड़ा भुईंडोल हुआ, क्योंकि प्रभु का एक दूत स्वर्ग से उतरा, और पास आकर उसने पत्थर को लुढ़का दिया, और उस पर बैठ गया।
3 His appearance was like lightning, and his clothing white as snow.उसका रूप बिजली का सा और उसका वस्त्र पाले की नाईं उज्ज़्वल था।
4 For fear of him, the guards shook, and became like dead men.उसके भय से पहरूए कांप उठे, और मृतक समान हो गए।
5 The angel answered the women, "Don't be afraid, for I know that you seek Jesus, who has been crucified.स्वर्गदूत ने स्त्र्यिों से कहा, कि तुम मत डरो: मै जानता हूँ कि तुम यीशु को जो क्रुस पर चढ़ाया गया था ढूंढ़ती हो।
6 He is not here, for he has risen, just like he said. Come, see the place where the Lord was lying.वह यहाँ नहीं है, परन्तु अपने वचन के अनुसार जी उठा है; आओ, यह स्थान देखो, जहाँ प्रभु पड़ा था।
7 Go quickly and tell his disciples, 'He has risen from the dead, and behold, he goes before you into Galilee; there you will see him.' Behold, I have told you."और शीघ्र जाकर उसके चेलों से कहो, कि वह मृतकों में से जी उठा है; और देखो वह तुम से पहिले गलील को जाता है, वहाँ उसका दर्शन पाओगे, देखो, मैं ने तुम से कह दिया।
8 They departed quickly from the tomb with fear and great joy, and ran to bring his disciples word.और वे भय और बड़े आनन्द के साथ कब्र से शीघ्र लौटकर उसके चेलों को समाचार देने के लिये दौड़ गई।
9 As they went to tell his disciples, behold, Jesus met them, saying, "Rejoice!" They came and took hold of his feet, and worshiped him.और देखो, यीशु उन्हें मिला और कहा; ‘सलाम’और उन्होंने पास आकर और उसके पाँव पकड़कर उस को दणडवत किया।
10 Then Jesus said to them, "Don't be afraid. Go tell my brothers{The word for "brothers" here may be also correctly translated "brothers and sisters" or "siblings."} that they should go into Galilee, and there they will see me."तब यीशु ने उन से कहा, मत डरो; मेरे भाईयों से जाकर कहो, कि गलील को चलें जाएं वहाँ मुझे देखेंगे॥
11 Now while they were going, behold, some of the guards came into the city, and told the chief priests all the things that had happened.वे जा ही रही थीं, कि देखो, पहरूओं में से कितनों ने नगर में आकर पूरा हाल महायाजकों से कह सुनाया।
12 When they were assembled with the elders, and had taken counsel, they gave a large amount of silver to the soldiers,तब उन्हों ने पुरनियों के साथ इकट्ठे होकर सम्मति की, और सिपाहियों को बहुत चान्दी देकर कहा।
13 saying, "Say that his disciples came by night, and stole him away while we slept.कि यह कहना, कि रात को जब हम सो रहे थे, तो उसके चेले आकर उसे चुरा ले गए।
14 If this comes to the governor's ears, we will persuade him and make you free of worry."और यदि यह बात हाकिम के कान तक पहुंचेगी, तो हम उसे समझा लेंगे और तुम्हें जोखिम से बचा लेंगे।
15 So they took the money and did as they were told. This saying was spread abroad among the Jews, and continues until this day.सो उन्होंने रूपए लेकर जैसा सिखाए गए थे, वैसा ही किया; और यह बात आज तक यहूदियों में प्रचलित है॥
16 But the eleven disciples went into Galilee, to the mountain where Jesus had sent them.और ग्यारह चेले गलील में उस पहाड़ पर गए, जिसे यीशु ने उन्हें बताया था।
17 When they saw him, they bowed down to him, but some doubted.और उन्होंने उसके दर्शन पाकर उसे प्रणाम किया, पर किसी किसी को सन्देह हुआ।
18 Jesus came to them and spoke to them, saying, "All authority has been given to me in heaven and on earth.यीशु ने उन के पास आकर कहा, कि स्वर्ग और पृथ्वी का सारा अधिकार मुझे दिया गया है।
19 Therefore go, and make disciples of all nations, baptizing them in the name of the Father and of the Son and of the Holy Spirit,इसलिये तुम जाकर सब जातियों के लोगों को चेला बनाओ और उन्हें पिता और पुत्र और पवित्रआत्मा के नाम से बपतिस्मा दो।
20 teaching them to observe all things that I commanded you. Behold, I am with you always, even to the end of the age." Amen.और उन्हें सब बातें जो मैं ने तुम्हें आज्ञा दी है, मानना सिखाओ: और देखो, मैं जगत के अन्त तक सदैव तुम्हारे संग हूं॥
Hindi Bible