Mark 8 - WEB (Hindi)

1 In those days, when there was a very great multitude, and they had nothing to eat, Jesus called his disciples to himself, and said to them,उन दिनों में, जब फिर बड़ी भीड़ इकट्ठी हुई, और उन के पास कुछ खाने को न था, तो उस ने अपने चेलों को पास बुलाकर उन से कहा।

2 "I have compassion on the multitude, because they have stayed with me now three days, and have nothing to eat.मुझे इस भीड़ पर तरस आता है, क्योंकि यह तीन दिन से बराबर मेरे साथ हैं, और उन के पास कुछ भी खाने को नहीं।

3 If I send them away fasting to their home, they will faint on the way, for some of them have come a long way."यदि मैं उन्हें भूखा घर भेज दूं, तो मार्ग में थक कर रह जाएंगे; क्योंकि इन में से कोई कोई दूर से आए हैं।

4 His disciples answered him, "From where could one satisfy these people with bread here in a deserted place?"उसके चेलों ने उस को उत्तर दिया, कि यहां जंगल में इतनी रोटी कोई कहां से लाए कि ये तृप्त हों?

5 He asked them, "How many loaves do you have?" They said, "Seven."उस ने उन से पूछा; तुम्हारे पास कितनी रोटियां हैं? उन्होंने कहा, सात।

6 He commanded the multitude to sit down on the ground, and he took the seven loaves. Having given thanks, he broke them, and gave them to his disciples to serve, and they served the multitude.तब उस ने लोगों को भूमि पर बैठने की आज्ञा दी, और वे सात रोटियां लीं, और धन्यवाद करके तोड़ीं, और अपने चेलों को देता गया कि उन के आगे रखें, और उन्होंने लोगों के आगे परोस दिया

7 They had a few small fish. Having blessed them, he said to serve these also.उन के पास थोड़ी सी छोटी मछिलयां भी थीं; और उसने धन्यवाद करके उन्हें भी लोगों के आगे रखने की आज्ञा दी।

8 They ate, and were filled. They took up seven baskets of broken pieces that were left over.सो वे खाकर तृप्त हो गए और शेष टृकड़ों के सात टोकरे भरकर उठाए।

9 Those who had eaten were about four thousand. Then he sent them away.और लोग चार हजार के लगभग थे; और उस ने उन को विदा किया।

10 Immediately he entered into the boat with his disciples, and came into the region of Dalmanutha.और वह तुरन्त अपने चेलों के साथ नाव पर चढ़कर दलमनूता देश को चला गया॥

11 The Pharisees came out and began to question him, seeking from him a sign from heaven, and testing him.फिर फरीसी निकलकर उस से वाद-विवाद करने लगे, और उसे जांचने के लिये उस से कोई स्वर्गीय चिन्ह मांगा।

12 He sighed deeply in his spirit, and said, "Why does this generation{The word translated "generation" here (genea) could also be translated "people," "race," or "family."} seek a sign? Most assuredly I tell you, no sign will be given to this generation."उस ने अपनी आत्मा में आह मार कर कहा, इस समय के लोग क्यों चिन्ह ढूंढ़ते हैं? मैं तुम से सच कहता हूं, कि इस समय के लोगों को कोई चिन्ह नहीं दिया जाएगा।

13 He left them, and again entering into the boat, departed to the other side.और वह उन्हें छोड़कर फिर नाव पर चढ़ गया और पार चला गया॥

14 They forgot to take bread; and they didn't have more than one loaf in the boat with them.और वे रोटी लेना भूल गए थे, और नाव में उन के पास एक ही रोटी थी।

15 He charged them, saying, "Take heed: beware of the yeast of the Pharisees and the yeast of Herod."और उस ने उन्हें चिताया, कि देखो, फरीसियों के खमीर और हेरोदेस के खमीर से चौकस रहो।

16 They reasoned with one another, saying, "It's because we have no bread."वे आपस में विचार करके कहने लगे, कि हमारे पास तो रोटी नहीं है।

17 Jesus, perceiving it, said to them, "Why do you reason that it's because you have no bread? Don't you perceive yet, neither understand? Is your heart still hardened?यह जानकर यीशु ने उन से कहा; तुम क्यों आपस में यह विचार कर रहे हो कि हमारे पास रोटी नहीं? क्या अब तक नहीं जानते और नहीं समझते?

18 Having eyes, don't you see? Having ears, don't you hear? Don't you remember?क्या तुम्हारा मन कठोर हो गया है? क्या आंखे रखते हुए भी नहीं देखते, और कान रखते हुए भी नहीं सुनते? और तुम्हें स्मरण नहीं।

19 When I broke the five loaves among the five thousand, how many baskets full of broken pieces did you take up?" They told him, "Twelve."कि जब मैं ने पांच हजार के लिये पांच रोटी तोड़ी थीं तो तुम ने टुकड़ों की कितनी टोकिरयां भरकर उठाईं? उन्होंने उस से कहा, बारह टोकरियां।

20 "When the seven loaves fed the four thousand, how many baskets full of broken pieces did you take up?" They told him, "Seven."और जब चार हज़ार के लिये सात रोटी थीं तो तुमने टुकड़ों के कितने टोकरे भरकर उठाए थे? उन्होंने उससे कहा, सात टोकरे।

21 He asked them, "Don't you understand, yet?"उस ने उन से कहा, क्या तुम अब तक नहीं समझते?

22 He came to Bethsaida. They brought a blind man to him, and begged him to touch him.और वे बैतसैदा में आए; और लोग एक अन्धे को उसके पास ले आए और उस से बिनती की, कि उस को छूए।

23 He took hold of the blind man by the hand, and brought him out of the village. When he had spit on his eyes, and laid his hands on him, he asked him if he saw anything.वह उस अन्धे का हाथ पकड़कर उसे गांव के बाहर ले गया, और उस की आंखों में थूककर उस पर हाथ रखे, और उस से पूछा; क्या तू कुछ देखता है?

24 He looked up, and said, "I see men; for I see them like trees walking."उस ने आंख उठा कर कहा; मैं मनुष्यों को देखता हूं; क्योंकि वे मुझे चलते हुए दिखाई देते हैं, जैसे पेड़।

25 Then again he laid his hands on his eyes. He looked intently, and was restored, and saw everyone clearly.तब उस ने फिर दोबारा उस की आंखों पर हाथ रखे, और उस ने ध्यान से देखा, और चंगा हो गया, और सब कुछ साफ साफ देखने लगा।

26 He sent him away to his house, saying, "Don't enter into the village, nor tell anyone in the village."और उस ने उस से यह कहकर घर भेजा, कि इस गांव के भीतर पांव भी न रखना॥

27 Jesus went out, with his disciples, into the villages of Caesarea Philippi. On the way he asked his disciples, "Who do men say that I am?"यीशु और उसके चेले कैसरिया फिलिप्पी के गावों में चले गए: और मार्ग में उस ने अपने चेलों से पूछा कि लोग मुझे क्या कहते हैं?

28 They told him, "John the Baptizer, and others say Elijah, but others: one of the prophets."उन्होंने उत्तर दिया, कि यूहन्ना बपतिस्मा देनेवाला; पर कोई कोई एलिय्याह; और कोई कोई भविष्यद्वक्ताओं में से एक भी कहते हैं।

29 He said to them, "But who do you say that I am?" Peter answered, "You are the Christ."उस ने उन से पूछा; परन्तु तुम मुझे क्या कहते हो पतरस ने उस को उत्तर दिया; तू मसीह है।

30 He charged them that they should tell no one about him.तब उस ने उन्हें चिताकर कहा, कि मेरे विषय में यह किसी से न कहना।

31 He began to teach them that the Son of Man must suffer many things, and be rejected by the elders, the chief priests, and the scribes, and be killed, and after three days rise again.और वह उन्हें सिखाने लगा, कि मनुष्य के पुत्र के लिये अवश्य है, कि वह बहुत दुख उठाए, और पुरिनए और महायाजक और शास्त्री उसे तुच्छ समझकर मार डालें और वह तीन दिन के बाद जी उठे।

32 He spoke to them openly. Peter took him, and began to rebuke him.उस ने यह बात उन से साफ साफ कह दी: इस पर पतरस उसे अलग ले जाकर झिड़कने लगा।

33 But he, turning around, and seeing his disciples, rebuked Peter, and said, "Get behind me, Satan! For you have in mind not the things of God, but the things of men."परन्तु उस ने फिरकर, और अपने चेलों की ओर देखकर पतरस को झिड़क कर कहा; कि हे शैतान, मेरे साम्हने से दूर हो; क्योंकि तू परमेश्वर की बातों पर नहीं, परन्तु मनुष्य की बातों पर मन लगाता है।

34 He called the multitude to himself with his disciples, and said to them, "Whoever wants to come after me, let him deny himself, and take up his cross, and follow me.उस ने भीड़ को अपने चेलों समेत पास बुलाकर उन से कहा, जो कोई मेरे पीछे आना चाहे, वह अपने आपे से इन्कार करे और अपना क्रूस उठाकर, मेरे पीछे हो ले।

35 For whoever wants to save his life will lose it; and whoever will lose his life for my sake and the Gospel's will save it.क्योंकि जो कोई अपना प्राण बचाना चाहे वह उसे खोएगा, पर जो कोई मेरे और सुसमाचार के लिये अपना प्राण खोएगा, वह उसे बचाएगा।

36 For what does it profit a man, to gain the whole world, and forfeit his life?यदि मनुष्य सारे जगत को प्राप्त करे और अपने प्राण की हानि उठाए, तो उसे क्या लाभ होगा?

37 For what will a man give in exchange for his life?और मनुष्य अपने प्राण के बदले क्या देगा?

38 For whoever will be ashamed of me and of my words in this adulterous and sinful generation, the Son of Man also will be ashamed of him, when he comes in the glory of his Father with the holy angels."जो कोई इस व्यभिचारी और पापी जाति के बीच मुझ से और मेरी बातों से लजाएगा, मनुष्य का पुत्र भी जब वह पवित्र दूतों के साथ अपने पिता की महिमा सहित आएगा, तब उस से भी लजाएगा।

Hindi Bible