Mark 13:19 क्योंकि वे दिन ऐसे क्लेश के होंगे, कि सृष्टि के आरम्भ से जो परमेश्वर ने सृजी है अब तक न तो हुए, और न कभी फिर होंगे।
Mark 13:19 in Other Translations
King James Version (KJV) For in those days shall be affliction, such as was not from the beginning of the creation which God created unto this time, neither shall be.
American Standard Version (ASV) For those days shall be tribulation, such as there hath not been the like from the beginning of the creation which God created until now, and never shall be.
Bible in Basic English (BBE) For in those days there will be sorrow, such as there has not been from the time when God made the world till now, and will not ever be again.
Darby English Bible (DBY) for those days shall be distress such as there has not been the like since [the] beginning of creation which God created, until now, and never shall be;
World English Bible (WEB) For in those days there will be oppression, such as there has not been the like from the beginning of the creation which God created until now, and never will be.
Young's Literal Translation (YLT) for those days shall be tribulation, such as hath not been from the beginning of the creation that God created, till now, and may not be;
shall be
ἔσονται
esomai
A-soh-may
For
γὰρ
gar
gahr
αἱ
ho
oh
days
ἡμέραι
hēmera
ay-MAY-ra
those
ἐκεῖναι
ekeinos
ake-EE-nose
affliction,
θλῖψις
thlipsis
THLEE-psees
such as
οἵα
hoios
OO-ose
not
οὐ
ou
oo
was
γέγονεν
ginomai
GEE-noh-may
τοιαύτη
toioutos
too-OO-tose
from
ἀπ'
apo
ah-POH
the beginning
ἀρχῆς
archē
ar-HAY
of the creation
κτίσεως
ktisis
k-TEE-sees
which
ἣς
hos
ose
created
ἔκτισεν
ktizō
k-TEE-zoh
ὁ
ho
oh
God
θεὸς
theos
thay-OSE
unto
ἕως
heōs
AY-ose
τοῦ
ho
oh
this time,
νῦν
nyn
nyoon
καὶ
kai
kay
οὐ
ou
oo
neither
μὴ
mē
may
shall be.
γένηται
ginomai
GEE-noh-may
Read Full Chapter :
Mark 13
Cross Reference
दानिय्येल 12:1
उसी समय मीकाएल नाम बड़ा प्रधान, जो तेरे जाति-भाइयों का पक्ष करने को खड़ा रहता है, वह उठेगा। तब ऐसे संकट का समय होगा, जैसा किसी जाति के उत्पन्न होने के समय से ले कर अब तक कभी न हुआ होगा; परन्तु उस समय तेरे लोगों में से जितनों के नाम परमेश्वर की पुस्तक में लिखे हुए हैं, वे बच निकलेंगे।
योएल 2:2
वह अन्धकार और तिमिर का दिन है, वह बदली का दिन है और अन्धियारे का सा फैलता है। जैसे भोर का प्रकाश पहाड़ों पर फैलता है, वैसे ही एक बड़ी और सामर्थी जाति आएगी; प्राचीनकाल में वैसी कभी न हुई, और न उसके बाद भी फिर किसी पीढ़ी में होगी॥
मत्ती 24:21
क्योंकि उस समय ऐसा भारी क्लेश होगा, जैसा जगत के आरम्भ से न अब तक हुआ, और न कभी होगा।
दानिय्येल 9:26
और उन बासठ सप्ताहों के बीतने पर अभिषिक्त पुरूष काटा जाएगा: और उसके हाथ कुछ न लगेगा; और आने वाले प्रधान की प्रजा नगर और पवित्रस्थान को नाश तो करेगी। परन्तु उस प्रधान का अन्त ऐसा होगा जैसा बाढ़ से होता है; तौभी उसके अन्त तक लड़ाई होती रहेगी; क्योंकि उसका उजड़ जाना निश्चय ठाना गया है।
लूका 21:22
क्योंकि यह पलटा लेने के ऐसे दिन होंगे, जिन में लिखी हुई सब बातें पूरी हो जाएंगी।
दानिय्येल 9:12
सो उसने हमारे और न्यायियों के विषय जो वचन कहे थे, उन्हें हम पर यह बड़ी विपत्ति डालकर पूरा किया है; यहां तक कि जैसी विपत्ति यरूशलेम पर पड़ी है, वैसी सारी धरती पर और कहीं नहीं पड़ी।
यशायाह 65:12
मैं तुम्हें गिन गिनकर तलवार का कौर बनाऊंगा, और तुम सब घात होने के लिये झुकोगे; क्योंकि, जब मैं ने तुम्हें बुलाया तुम ने उत्तर न दिया, जब मैं बोला, तब तुम ने मेरी न सुनी; वरन जो मुझे बुरा लगता है वही तुम ने नित किया, और जिस से मैं अप्रसन्न होता हूं, उसी को तुम ने अपनाया॥
व्यवस्थाविवरण 4:32
और जब से परमेश्वर ने मनुष्य हो उत्पन्न करके पृथ्वी पर रखा तब से ले कर तू अपने उत्पन्न होने के दिन तक की बातें पूछ, और आकाश के एक छोर से दूसरे छोर तक की बातें पूछ, क्या ऐसी बड़ी बात कभी हुई वा सुनने में आई है?
व्यवस्थाविवरण 28:59
तो यहोवा तुझ को और तेरे वंश को अनोखे अनोखे दण्ड देगा, वे दुष्ट और बहुत दिन रहने वाले रोग और भारी भारी दण्ड होंगे।
व्यवस्थाविवरण 29:22
और आने वाली पीढिय़ों में तुम्हारे वंश के लोग जो तुम्हारे बाद उत्पन्न होंगे, और परदेशी मनुष्य भी जो दूर देश से आएंगे, वे उस देश की विपत्तियों और उस में यहोवा के फैलाए हुए रोग देखकर,
मरकुस 10:6
पर सृष्टि के आरम्भ से परमेश्वर ने नर और नारी करके उन को बनाया है।
विलापगीत 4:6
मेरे लोगों की बेटी का अधर्म सदोम के पाप से भी अधिक हो गया जो किसी के हाथ डाले बिना भी क्षण भर में उलट गया था।
विलापगीत 2:13
हे यरूशलेम की पुत्री, मैं तुझ से क्या कहूं? मैं तेरी उपमा किस से दूं? हे सिय्योन की कुमारी कन्या, मैं कौन सी वस्तु तेरे समान ठहरा कर तुझे शान्ति दूं? क्योंकि तेरा दु:ख समुद्र सा अपार है; तुझे कौन चंगा कर सकता है?
विलापगीत 1:12
हे सब बटोहियो, क्या तुम्हें इस बात की कुछ भी चिन्ता नहीं? दृष्टि कर के देखो, क्या मेरे दु:ख से बढ़ कर कोई और पीड़ा है जो यहोवा ने अपने क्रोध के दिन मुझ पर डाल दी है?