John 8 - WEB (Hindi)

1 but Jesus went to the Mount of Olives.परन्तु यीशु जैतून के पहाड़ पर गया।

2 Now very early in the morning, he came again into the temple, and all the people came to him. He sat down, and taught them.और भोर को फिर मन्दिर में आया, और सब लोग उसके पास आए; और वह बैठकर उन्हें उपदेश देने लगा।

3 The scribes and the Pharisees brought a woman taken in adultery. Having set her in the midst,तब शास्त्री और फरीसी एक स्त्री को लाए, जो व्यभिचार में पकड़ी गई थी, और उस को बीच में खड़ी करके यीशु से कहा।

4 they told him, "Teacher, we found this woman in adultery, in the very act.हे गुरू, यह स्त्री व्यभिचार करते ही पकड़ी गई है।

5 Now in our law, Moses commanded us to stone such. What then do you say about her?"व्यवस्था में मूसा ने हमें आज्ञा दी है कि ऐसी स्त्रियों को पत्थरवाह करें: सो तू इस स्त्री के विषय में क्या कहता है?

6 They said this testing him, that they might have something to accuse him of. But Jesus stooped down, and wrote on the ground with his finger.उन्होंने उस को परखने के लिये यह बात कही ताकि उस पर दोष लगाने के लिये कोई बात पाएं, परन्तु यीशु झुककर उंगली से भूमि पर लिखने लगा।

7 But when they continued asking him, he looked up and said to them, "He who is without sin among you, let him throw the first stone at her."जब वे उस से पूछते रहे, तो उस ने सीधे होकर उन से कहा, कि तुम में जो निष्पाप हो, वही पहिले उस को पत्थर मारे।

8 Again he stooped down, and with his finger wrote on the ground.और फिर झुककर भूमि पर उंगली से लिखने लगा।

9 They, when they heard it, being convicted by their conscience, went out one by one, beginning from the oldest, even to the last. Jesus was left alone with the woman where she was, in the middle.परन्तु वे यह सुनकर बड़ों से लेकर छोटों तक एक एक करके निकल गए, और यीशु अकेला रह गया, और स्त्री वहीं बीच में खड़ी रह गई।

10 Jesus, standing up, saw her and said, "Woman, where are your accusers? Did no one condemn you?"यीशु ने सीधे होकर उस से कहा, हे नारी, वे कहां गए? क्या किसी ने तुझ पर दंड की आज्ञा न दी।

11 She said, "No one, Lord." Jesus said, "Neither do I condemn you. Go your way. From now on, sin no more."उस ने कहा, हे प्रभु, किसी ने नहीं: यीशु ने कहा, मैं भी तुझ पर दंड की आज्ञा नहीं देता; जा, और फिर पाप न करना॥

12 Again, therefore, Jesus spoke to them, saying, "I am the light of the world. He who follows me will not walk in the darkness, but will have the light of life."तब यीशु ने फिर लोगों से कहा, जगत की ज्योति मैं हूं; जो मेरे पीछे हो लेगा, वह अन्धकार में न चलेगा, परन्तु जीवन की ज्योति पाएगा।

13 The Pharisees therefore said to him, "You testify about yourself. Your testimony is not valid."फरीसियों ने उस से कहा; तू अपनी गवाही आप देता है; तेरी गवाही ठीक नहीं।

14 Jesus answered them, "Even if I testify about myself, my testimony is true, for I know where I came from, and where I am going; but you don't know where I came from, or where I am going.यीशु ने उन को उत्तर दिया; कि यदि मैं अपनी गवाही आप देता हूं, तौभी मेरी गवाही ठीक है, क्योंकि मैं जानता हूं, कि मैं कहां से आया हूं और कहां को जाता हूं परन्तु तुम नहीं जानते कि मैं कहां से आता हूं या कहां को जाता हूं।

15 You judge according to the flesh. I judge no one.तुम शरीर के अनुसार न्याय करते हो; मैं किसी का न्याय नहीं करता।

16 Even if I do judge, my judgment is true, for I am not alone, but I am with the Father who sent me.और यदि मैं न्याय करूं भी, तो मेरा न्याय सच्चा है; क्योंकि मैं अकेला नहीं, परन्तु मैं हूं, और पिता है जिस ने मुझे भेजा।

17 It's also written in your law that the testimony of two people is valid.और तुम्हारी व्यवस्था में भी लिखा है; कि दो जनों की गवाही मिलकर ठीक होती है।

18 I am one who testifies about myself, and the Father who sent me testifies about me."एक तो मैं आप अपनी गवाही देता हूं, और दूसरा पिता मेरी गवाही देता है जिस ने मुझे भेजा।

19 They said therefore to him, "Where is your Father?" Jesus answered, "You know neither me, nor my Father. If you knew me, you would know my Father also."उन्होंने उस से कहा, तेरा पिता कहां है? यीशु ने उत्तर दिया, कि न तुम मुझे जानते हो, न मेरे पिता को, यदि मुझे जानते, तो मेरे पिता को भी जानते।

20 Jesus spoke these words in the treasury, as he taught in the temple. Yet no one arrested him, because his hour had not yet come.ये बातें उस ने मन्दिर में उपदेश देते हुए भण्डार घर में कहीं, और किसी ने उसे न पकड़ा; क्योंकि उसका समय अब तक नहीं आया था॥

21 Jesus said therefore again to them, "I am going away, and you will seek me, and you will die in your sins. Where I go, you can't come."उस ने फिर उन से कहा, मैं जाता हूं और तुम मुझे ढूंढ़ोगे और अपने पाप में मरोगे: जहां मैं जाता हूं, वहां तुम नहीं आ सकते।

22 The Jews therefore said, "Will he kill himself, that he says, 'Where I am going, you can't come?'"इस पर यहूदियों ने कहा, क्या वह अपने आप को मार डालेगा, जो कहता है; कि जहां मैं जाता हूं वहां तुम नहीं आ सकते?

23 He said to them, "You are from beneath. I am from above. You are of this world. I am not of this world.उस ने उन से कहा, तुम नीचे के हो, मैं ऊपर का हूं; तुम संसार के हो, मैं संसार का नहीं।

24 I said therefore to you that you will die in your sins; for unless you believe that I am he, you will die in your sins."इसलिये मैं ने तुम से कहा, कि तुम अपने पापों में मरोगे; क्योंकि यदि तुम विश्वास न करोगे कि मैं वहीं हूं, तो अपने पापों में मरोगे।

25 They said therefore to him, "Who are you?" Jesus said to them, "Just what I have been saying to you from the beginning.उन्होंने उस से कहा, तू कौन है यीशु ने उन से कहा, वही हूं जो प्रारम्भ से तुम से कहता आया हूं।

26 I have many things to speak and to judge concerning you. However he who sent me is true; and the things which I heard from him, these I say to the world."तुम्हारे विषय में मुझे बहुत कुछ कहना और निर्णय करना है परन्तु मेरा भेजनेवाला सच्चा है; और जो मैं ने उस से सुना हे, वही जगत से कहता हूं।

27 They didn't understand that he spoke to them about the Father.वे न समझे कि हम से पिता के विषय में कहता है।

28 Jesus therefore said to them, "When you have lifted up the Son of Man, then you will know that I am he, and I do nothing of myself, but as my Father taught me, I say these things.तब यीशु ने कहा, कि जब तुम मनुष्य के पुत्र को ऊंचे पर चढ़ाओगे, तो जानोगे कि मैं वही हूं, और अपने आप से कुछ नहीं करता, परन्तु जैसे पिता ने मुझे सिखाया, वैसे ही ये बातें कहता हूं।

29 He who sent me is with me. The Father hasn't left me alone, for I always do the things that are pleasing to him."और मेरा भेजनेवाला मेरे साथ है; उस ने मुझे अकेला नहीं छोड़ा; क्योंकि मैं सर्वदा वही काम करता हूं, जिस से वह प्रसन्न होता है।

30 As he spoke these things, many believed in him.वह ये बातें कह ही रहा था, कि बहुतेरों ने उस पर विश्वास किया॥

31 Jesus therefore said to those Jews who had believed him, "If you remain in my word, then you are truly my disciples.तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्हों ने उन की प्रतीति की थी, कहा, यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे।

32 You will know the truth, and the truth will make you free."और सत्य को जानोगे, और सत्य तुम्हें स्वतंत्र करेगा।

33 They answered him, "We are Abraham's seed, and have never been in bondage to anyone. How do you say, 'You will be made free?'"उन्होंने उस को उत्तर दिया; कि हम तो इब्राहीम के वंश से हैं और कभी किसी के दास नहीं हुए; फिर तू क्योंकर कहता है, कि तुम स्वतंत्र हो जाओगे?

34 Jesus answered them, "Most assuredly I tell you, everyone who commits sin is the bondservant of sin.यीशु ने उन को उत्तर दिया; मैं तुम से सच सच कहता हूं कि जो कोई पाप करता है, वह पाप का दास है।

35 A bondservant doesn't live in the house forever. A son remains forever.और दास सदा घर में नहीं रहता; पुत्र सदा रहता है।

36 If therefore the Son makes you free, you will be free indeed.सो यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करेगा, तो सचमुच तुम स्वतंत्र हो जाओगे।

37 I know that you are Abraham's seed, yet you seek to kill me, because my word finds no place in you.मैं जानता हूं कि तुम इब्राहीम के वंश से हो; तौभी मेरा वचन तुम्हारे ह्रृदय में जगह नहीं पाता, इसलिये तुम मुझे मार डालना चाहते हो।

38 I say the things which I have seen with my Father; and you also do the things which you have seen with your father."मैं वही कहता हूं, जो अपने पिता के यहां देखा है; और तुम वही करते रहते हो जो तुमने अपने पिता से सुना है।

39 They answered him, "Our father is Abraham." Jesus said to them, "If you were Abraham's children, you would do the works of Abraham.उन्होंने उन को उत्तर दिया, कि हमारा पिता तो इब्राहीम है: यीशु ने उन से कहा; यदि तुम इब्राहीम के सन्तान होते, तो इब्राहीम के समान काम करते।

40 But now you seek to kill me, a man who has told you the truth, which I heard from God. Abraham didn't do this.परन्तु अब तुम मुझ ऐसे मनुष्य को मार डालना चाहते हो, जिस ने तुम्हें वह सत्य वचन बताया जो परमेश्वर से सुना, यह तो इब्राहीम ने नहीं किया था।

41 You do the works of your father." They said to him, "We were not born of sexual immorality. We have one Father, God."तुम अपने पिता के समान काम करते हो: उन्होंने उस से कहा, हम व्यभिचार से नहीं जन्मे; हमारा एक पिता है अर्थात परमेश्वर।

42 Therefore Jesus said to them, "If God were your Father, you would love me, for I came out and have come from God. For I haven't come of myself, but he sent me.यीशु ने उन से कहा; यदि परमेश्वर तुम्हारा पिता होता, तो तुम मुझ से प्रेम रखते; क्योंकि मैं परमेश्वर में से निकल कर आया हूं; मैं आप से नहीं आया, परन्तु उसी ने मुझे भेजा।

43 Why don't you understand my speech? Because you can't hear my word.तुम मेरी बात क्यों नहीं समझते? इसलिये कि मेरा वचन सुन नहीं सकते।

44 You are of your Father, the devil, and you want to do the desires of your father. He was a murderer from the beginning, and doesn't stand in the truth, because there is no truth in him. When he speaks a lie, he speaks on his own; for he is a liar, and the father of it.तुम अपने पिता शैतान से हो, और अपने पिता की लालसाओं को पूरा करना चाहते हो। वह तो आरम्भ से हत्यारा है, और सत्य पर स्थिर न रहा, क्योंकि सत्य उस में है ही नहीं: जब वह झूठ बोलता, तो अपने स्वभाव ही से बोलता है; क्योंकि वह झूठा है, वरन झूठ का पिता है।

45 But because I tell the truth, you don't believe me.परन्तु मैं जो सच बोलता हूं, इसीलिये तुम मेरी प्रतीति नहीं करते।

46 Which of you convicts me of sin? If I tell the truth, why do you not believe me?तुम में से कौन मुझे पापी ठहराता है? और यदि मैं सच बोलता हूं, तो तुम मेरी प्रतीति क्यों नहीं करते?

47 He who is of God hears the words of God. For this cause you don't hear, because you are not of God."जो परमेश्वर से होता है, वह परमेश्वर की बातें सुनता है; और तुम इसलिये नहीं सुनते कि परमेश्वर की ओर से नहीं हो।

48 Then the Jews answered him, "Don't we say well that you are a Samaritan, and have a demon?"यह सुन यहूदियों ने उस से कहा; क्या हम ठीक नहीं कहते, कि तू सामरी है, और तुझ में दुष्टात्मा है?

49 Jesus answered, "I don't have a demon, but I honor my Father, and you dishonor me.यीशु ने उत्तर दिया, कि मुझ में दुष्टात्मा नहीं; परन्तु मैं अपने पिता का आदर करता हूं, और तुम मेरा निरादर करते हो।

50 But I don't seek my own glory. There is one who seeks and judges.परन्तु मैं अपनी प्रतिष्ठा नहीं चाहता, हां, एक तो है जो चाहता है, और न्याय करता है।

51 Most assuredly, I tell you, if a person keeps my word, he will never see death."मैं तुम से सच सच कहता हूं, कि यदि कोई व्यक्ति मेरे वचन पर चलेगा, तो वह अनन्त काल तक मृत्यु को न देखेगा।

52 Then the Jews said to him, "Now we know that you have a demon. Abraham died, and the prophets; and you say, 'If a man keeps my word, he will never taste of death.'यहूदियों ने उस से कहा, कि अब हम ने जान लिया कि तुझ में दुष्टात्मा है: इब्राहीम मर गया, और भविष्यद्वक्ता भी मर गए हैं और तू कहता है, कि यदि कोई मेरे वचन पर चलेगा तो वह अनन्त काल तक मृत्यु का स्वाद न चखेगा।

53 Are you greater than our father, Abraham, who died? The prophets died. Who do you make yourself out to be?"हमारा पिता इब्राहीम तो मर गया, क्या तू उस से बड़ा है? और भविष्यद्वक्ता भी मर गए, तू अपने आप को क्या ठहराता है।

54 Jesus answered, "If I glorify myself, my glory is nothing. It is my Father who glorifies me, of whom you say that he is our God.यीशु ने उत्तर दिया; यदि मैं आप अपनी महिमा करूं, तो मेरी महिमा कुछ नहीं, परन्तु मेरी महिमा करनेवाला मेरा पिता है, जिसे तुम कहते हो, कि वह हमारा परमेश्वर है।

55 You have not known him, but I know him. If I said, 'I don't know him,' I would be like you, a liar. But I know him, and keep his word.और तुम ने तो उसे नहीं जाना: परन्तु मैं उसे जानता हूं; और यदि कहूं कि मैं उसे नहीं जानता, तो मैं तुम्हारी नाईं झूठा ठहरूंगा: परन्तु मैं उसे जानता हूं, और उसके वचन पर चलता हूं।

56 Your father Abraham rejoiced to see my day. He saw it, and was glad."तुम्हारा पिता इब्राहीम मेरा दिन देखने की आशा से बहुत मगन था; और उस ने देखा, और आनन्द किया।

57 The Jews therefore said to him, "You are not yet fifty years old, and have you seen Abraham?"यहूदियों ने उस से कहा, अब तक तू पचास वर्ष का नहीं; फिर भी तू ने इब्राहीम को देखा है?

58 Jesus said to them, "Most assuredly, I tell you, before Abraham came into existence, I AM."यीशु ने उन से कहा; मैं तुम से सच सच कहता हूं; कि पहिले इसके कि इब्राहीम उत्पन्न हुआ मैं हूं।

59 Therefore they took up stones to throw at him, but Jesus was hidden, and went out of the temple, having gone through the midst of them, and so passed by.तब उन्होंने उसे मारने के लिये पत्थर उठाए, परन्तु यीशु छिपकर मन्दिर से निकल गया॥

Hindi Bible