John 7 - DBY (Hindi)
1 And after these things Jesus walked in Galilee, for he would not walk in Judaea, because the Jews sought to kill him.इन बातों के बाद यीशु गलील में फिरता रहा, क्योंकि यहूदी उसे मार डालने का यत्न कर रहे थे, इसलिये वह यहूदिया में फिरना न चाहता था।
2 Now the tabernacles, the feast of the Jews, was near.और यहूदियों का मण्डपों का पर्व निकट था।
3 His brethren therefore said to him, Remove hence and go into Judaea, that thy disciples also may see thy works which thou doest;इसलिये उसके भाइयों ने उस से कहा, यहां से कूच करके यहूदिया में चला जा, कि जो काम तू करता है, उन्हें तेरे चेले भी देखें।
4 for no one does anything in secret and himself seeks to be [known] in public. If thou doest these things, manifest thyself to the world:क्योंकि ऐसा कोई न होगा जो प्रसिद्ध होना चाहे, और छिपकर काम करे: यदि तू यह काम करता है, तो अपने तई जगत पर प्रगट कर।
5 for neither did his brethren believe on him.क्योंकि उसके भाई भी उस पर विश्वास नहीं करते थे।
6 Jesus therefore says to them, My time is not yet come, but your time is always ready.तब यीशु ने उन से कहा, मेरा समय अभी तक नहीं आया; परन्तु तुम्हारे लिये सब समय है।
7 The world cannot hate you, but me it hates, because I bear witness concerning it that its works are evil.जगत तुम से बैर नहीं कर सकता, परन्तु वह मुझ से बैर करता है, क्योंकि मैं उसके विरोध में यह गवाही देता हूं, कि उसके काम बुरे हैं।
8 Ye, go ye up to this feast. I go not up to this feast, for *my* time is not yet fulfilled.तुम पर्व में जाओ: मैं अभी इस पर्व में नहीं जाता; क्योंकि अभी तक मेरा समय पूरा नहीं हुआ।
9 Having said these things to them he abode in Galilee.वह उन से ये बातें कहकर गलील ही में रह गया॥
10 But when his brethren had gone up, then he himself also went up to the feast, not openly, but as in secret.परन्तु जब उसके भाई पर्व में चले गए, तो वह आप ही प्रगट में नहीं, परन्तु मानो गुप्त होकर गया।
11 The Jews therefore sought him at the feast, and said, Where is he?तो यहूदी पर्व में उसे यह कहकर ढूंढ़ने लगे कि वह कहां है?
12 And there was much murmuring concerning him among the crowds. Some said, He is [a] good [man]; others said, No; but he deceives the crowd.और लोगों में उसके विषय चुपके चुपके बहुत सी बातें हुईं: कितने कहते थे; वह भला मनुष्य है: और कितने कहते थे; नहीं, वह लोगों को भरमाता है।
13 However, no one spoke openly concerning him on account of [their] fear of the Jews.तौभी यहूदियों के भय के मारे कोई व्यक्ति उसके विषय में खुलकर नहीं बोलता था।
14 But when it was now the middle of the feast, Jesus went up into the temple and taught.और जब पर्व के आधे दिन बीत गए; तो यीशु मन्दिर में जाकर उपदेश करने लगा।
15 The Jews therefore wondered, saying, How knows this [man] letters, having never learned?तब यहूदियों ने अचम्भा करके कहा, कि इसे बिन पढ़े विद्या कैसे आ गई?
16 Jesus therefore answered them and said, My doctrine is not mine, but [that] of him that has sent me.यीशु ने उन्हें उत्तर दिया, कि मेरा उपदेश मेरा नहीं, परन्तु मेरे भेजने वाले का है।
17 If any one desire to practise his will, he shall know concerning the doctrine, whether it is of God, or [that] I speak from myself.यदि कोई उस की इच्छा पर चलना चाहे, तो वह इस उपदेश के विषय में जान जाएगा कि वह परमेश्वर की ओर से है, या मैं अपनी ओर से कहता हूं।
18 He that speaks from himself seeks his own glory; but he that seeks the glory of him that has sent him, he is true, and unrighteousness is not in him.जो अपनी ओर से कुछ कहता है, वह अपनी ही बड़ाई चाहता है; परन्तु जो अपने भेजने वाले की बड़ाई चाहता है वही सच्चा है, और उस में अधर्म नहीं।
19 Has not Moses given you the law, and no one of you practises the law? Why do ye seek to kill me?क्या मूसा ने तुम्हें व्यवस्था नहीं दी? तौभी तुम में से काई व्यवस्था पर नहीं चलता। तुम क्यों मुझे मार डालना चाहते हो?
20 The crowd answered [and said], Thou hast a demon: who seeks to kill thee?लोगों ने उत्तर दिया; कि तुझ में है; कौन तुझे मार डालना चाहता है?
21 Jesus answered and said to them, I have done one work, and ye all wonder.यीशु ने उन को उत्तर दिया, कि मैं ने एक काम किया, और तुम सब अचम्भा करते हो।
22 Therefore Moses gave you circumcision (not that it is of Moses, but of the fathers), and ye circumcise a man on sabbath.इसी कारण मूसा ने तुम्हें खतने की आज्ञा दी है (यह नहीं कि वह मूसा की ओर से है परन्तु बाप-दादों से चली आई है), और तुम सब्त के दिन को मनुष्य का खतना करते हो।
23 If a man receives circumcision on sabbath, that the law of Moses may not be violated, are ye angry with me because I have made a man entirely sound on sabbath?जब सब्त के दिन मनुष्य का खतना किया जाता है ताकि मूसा की व्यवस्था की आज्ञा टल न जाए, तो तुम मुझ पर क्यों इसलिये क्रोध करते हो, कि मैं ने सब्त के दिन एक मनुष्य को पूरी रीति से चंगा किया।
24 Judge not according to sight, but judge righteous judgment.मुंह देखकर न्याय न चुकाओ, परन्तु ठीक ठीक न्याय चुकाओ॥
25 Some therefore of those of Jerusalem said, Is not this he whom they seek to kill?तब कितने यरूशलेमी कहने लगे; क्या यह वह नहीं, जिस के मार डालने का प्रयत्न किया जा रहा है।
26 and behold, he speaks openly, and they say nothing to him. Have the rulers then indeed recognised that this is the Christ?परन्तु देखो, वह तो खुल्लमखुल्ला बातें करता है और कोई उस से कुछ नहीं कहता; क्या सम्भव है कि सरदारों ने सच सच जान लिया है; कि यही मसीह है।
27 But [as to] this [man] we know whence he is. Now [as to] the Christ, when he comes, no one knows whence he is.इस को तो हम जानते हैं, कि यह कहां का है; परन्तु मसीह जब आएगा, तो कोई न जानेगा कि वह कहां का है।
28 Jesus therefore cried out in the temple, teaching and saying, Ye both know me and ye know whence I am; and I am not come of myself, but he that sent me is true, whom ye do not know.तब यीशु ने मन्दिर में उपदेश देते हुए पुकार के कहा, तुम मुझे जानते हो और यह भी जानते हो कि मैं कहां का हूं: मैं तो आप से नहीं आया परन्तु मेरा भेजनेवाला सच्चा है, उस को तुम नहीं जानते।
29 I know him, because I am from him, and *he* has sent me.मैं उसे जानता हूं; क्योंकि मैं उस की ओर से हूं और उसी ने मुझे भेजा है।
30 They sought therefore to take him; and no one laid his hand upon him, because his hour had not yet come.इस पर उन्होंने उसे पकड़ना चाहा तौभी किसी ने उस पर हाथ न डाला, क्योंकि उसका समय अब तक न आया था।
31 But many of the crowd believed on him, and said, Will the Christ, when he comes, do more signs than those which this [man] has done?और भीड़ में से बहुतेरों ने उस पर विश्वास किया, और कहने लगे, कि मसीह जब आएगा, तो क्या इस से अधिक आश्चर्यकर्म दिखाएगा जो इस ने दिखाए?
32 The Pharisees heard the crowd murmuring these things concerning him, and the Pharisees and the chief priests sent officers that they might take him.फरीसियों ने लोगों को उसके विषय में ये बातें चुपके चुपके करते सुना; और महायाजकों और फरीसियों ने उसके पकड़ने को सिपाही भेजे।
33 Jesus therefore said, Yet a little while I am with you, and I go to him that has sent me.इस पर यीशु ने कहा, मैं थोड़ी देर तक और तुम्हारे साथ हूं; तब अपने भेजने वाले के पास चला जाऊंगा।
34 Ye shall seek me and shall not find [me], and where I am ye cannot come.तुम मुझे ढूंढ़ोगे, परन्तु नहीं पाओगे और जहां मैं हूं, वहां तुम नहीं आ सकते।
35 The Jews therefore said to one another, Where is he about to go that we shall not find him? Is he about to go to the dispersion among the Greeks, and teach the Greeks?यहूदियों ने आपस में कहा, यह कहां जाएगा, कि हम इसे न पाएंगे: क्या वह उन के पास जाएगा, जो यूनानियों में तित्तर बित्तर होकर रहते हैं, और यूनानियों को भी उपदेश देगा?
36 What word is this which he said, Ye shall seek me and shall not find [me]; and where I am ye cannot come?यह क्या बात है जो उस ने कही, कि तुम मुझे ढूंढ़ोगे, परन्तु न पाओगे: और जहां मैं हूं, वहां तुम नहीं आ सकते?
37 In the last, the great day of the feast, Jesus stood and cried saying, If any one thirst, let him come to me and drink.फिर पर्व के अंतिम दिन, जो मुख्य दिन है, यीशु खड़ा हुआ और पुकार कर कहा, यदि कोई प्यासा हो तो मेरे पास आकर पीए।
38 He that believes on me, as the scripture has said, out of his belly shall flow rivers of living water.जो मुझ पर विश्वास करेगा, जैसा पवित्र शास्त्र में आया है उसके ह्रृदय में से जीवन के जल की नदियां बह निकलेंगी।
39 But this he said concerning the Spirit, which they that believed on him were about to receive; for [the] Spirit was not yet, because Jesus had not yet been glorified.उस ने यह वचन उस आत्मा के विषय में कहा, जिसे उस पर विश्वास करने वाले पाने पर थे; क्योंकि आत्मा अब तक न उतरा था; क्योंकि यीशु अब तक अपनी महिमा को न पहुंचा था।
40 [Some] out of the crowd therefore, having heard this word, said, This is truly the prophet.तब भीड़ में से किसी किसी ने ये बातें सुन कर कहा, सचमुच यही वह भविष्यद्वक्ता है।
41 Others said, This is the Christ. Others said, Does then the Christ come out of Galilee?औरों ने कहा; यह मसीह है, परन्तु किसी ने कहा; क्यों? क्या मसीह गलील से आएगा?
42 Has not the scripture said that the Christ comes of the seed of David, and from the village of Bethlehem, where David was?क्या पवित्र शास्त्र में यह नहीं आया, कि मसीह दाऊद के वंश से और बैतलहम गांव से आएगा जहां दाऊद रहता था?
43 There was a division therefore in the crowd on account of him.सो उसके कारण लोगों में फूट पड़ी।
44 But some of them desired to take him, but no one laid hands upon him.उन में से कितने उसे पकड़ना चाहते थे, परन्तु किसी ने उस पर हाथ न डाला॥
45 The officers therefore came to the chief priests and Pharisees, and they said to them, Why have ye not brought him?तब सिपाही महायाजकों और फरीसियों के पास आए, और उन्होंने उन से कहा, तुम उसे क्यों नहीं लाए?
46 The officers answered, Never man spoke thus, as this man [speaks].सिपाहियों ने उत्तर दिया, कि किसी मनुष्य ने कभी ऐसी बातें न कीं।
47 The Pharisees therefore answered them, Are ye also deceived?फरीसियों ने उन को उत्तर दिया, क्या तुम भी भरमाए गए हो?
48 Has any one of the rulers believed on him, or of the Pharisees?क्या सरदारों या फरीसियों में से किसी ने भी उस पर विश्वास किया है?
49 But this crowd, which does not know the law, are accursed.परन्तु ये लोग जो व्यवस्था नहीं जानते, स्त्रापित हैं।
50 Nicodemus says to them (being one of themselves),नीकुदेमुस ने, (जो पहिले उसके पास आया था और उन में से एक था), उन से कहा।
51 Does our law judge a man before it have first heard from himself, and know what he does?क्या हमारी व्यवस्था किसी व्यक्ति को जब तक पहिले उस की सुनकर जान न ले, कि वह क्या करता है; दोषी ठहराती है?
52 They answered and said to him, Art thou also of Galilee? Search and look, that no prophet arises out of Galilee.उन्होंने उसे उत्तर दिया; क्या तू भी गलील का है? ढूंढ़ और देख, कि गलील से कोई भविष्यद्वक्ता प्रगट नहीं होने का।
53 And every one went to his home.तब सब कोई अपने अपने घर को गए॥
Hindi Bible