Job 21 - WEB (Hindi)
1 Then Job answered,तब अय्यूब ने कहा,
2 "Listen diligently to my speech. Let this be your consolation.चित्त लगाकर मेरी बात सुनो; और तुम्हारी शान्ति यही ठहरे।
3 Allow me, and I also will speak; After I have spoken, mock on.मेरी कुछ तो सहो, कि मैं भी बातें करूं; और जब मैं बातें कर चुकूं, तब पीछे ठट्ठा करना।
4 As for me, is my complaint to man? Why shouldn't I be impatient?क्या मैं किसी मनुष्य की दोहाई देता हूँ? फिर मैं अधीर क्यों न होऊं?
5 Look at me, and be astonished. Lay your hand on your mouth.मेरी ओर चित्त लगाकर चकित हो, और अपनी अपनी उंगली दांत तले दबाओ।
6 When I remember, I am troubled. Horror takes hold of my flesh.जब मैं स्मरण करता तब मैं घबरा जाता हूँ, और मेरी देह में कंपकंपी लगती है।
7 "Why do the wicked live, Become old, yes, and grow mighty in power?क्या कारण है कि दुष्ट लोग जीवित रहते हैं, वरन बूढ़े भी हो जाते, और उनका धन बढ़ता जाता है?
8 Their child is established with them in their sight, Their offspring before their eyes.उनकी सन्तान उनके संग, और उनके बाल-बच्चे उनकी आंखों के साम्हने बने रहते हैं।
9 Their houses are safe from fear, Neither is the rod of God upon them.उनके घर में भयरहित कुशल रहता है, और ईश्वर की छड़ी उन पर नहीं पड़ती।
10 Their bulls breed without fail. Their cows calve, and don't miscarry.उनका सांड़ गाभिन करता और चूकता नहीं, उनकी गायें बियाती हैं और बच्चा कभी नहीं गिरातीं।
11 They send forth their little ones like a flock. Their children dance.वे अपने लड़कों को झुण्ड के झुण्ड बाहर जाने देते हैं, और उनके बच्चे नाचते हैं।
12 They sing to the tambourine and harp, And rejoice at the sound of the pipe.वे डफ और वीणा बजाते हुए गाते, और बांसुरी के शब्द से आनन्दित होते हैं।
13 They spend their days in prosperity. In an instant they go down to Sheol.वे अपने दिन सुख से बिताते, और पल भर ही में अधोलोक में उतर जाते हैं।
14 They tell God, 'Depart from us, For we don't want to know about your ways.तौभी वे ईश्वर से कहते थे, कि हम से दूर हो! तेरी गति जानने की हम को इच्छा नहीं रहती।
15 What is the Almighty, that we should serve him? What profit should we have, if we pray to him?'सर्वशक्तिमान क्या है, कि हम उसकी सेवा करें? और जो हम उस से बिनती भी करें तो हमें क्या लाभ होगा?
16 Behold, their prosperity is not in their hand: The counsel of the wicked is far from me.देखो, उनका कुशल उनके हाथ में नहीं रहता, दुष्ट लोगों का विचार मुझ से दूर रहे।
17 "How often is it that the lamp of the wicked is put out? That their calamity comes on them? That God distributes sorrows in his anger?कितनी बार दुष्टों का दीपक बुझ जाता है, और उन पर विपत्ति आ पड़ती है; और ईश्वर क्रोध कर के उनके बांट में शोक देता है,
18 That they are as stubble before the wind, As chaff that the storm carries away?और वे वायु से उड़ाए हुए भूसे की, और बवण्डर से उड़ाई हुई भूसी की नाईं होते हैं।
19 You say, 'God lays up his iniquity for his children.' Let him recompense it to himself, that he may know it.ईश्वर उसके अधर्म का दण्ड उसके लड़के-बालों के लिये रख छोड़ता है, वह उसका बदला उसी को दे, ताकि वह जान ले।
20 Let his own eyes see his destruction. Let him drink of the wrath of the Almighty.दुष्ट अपना नाश अपनी ही आंखों से देखे, और सर्वशक्तिमान की जलजलाहट में से आप पी ले।
21 For what does he care for his house after him, When the number of his months is cut off?क्योंकि जब उसके महीनों की गिनती कट चुकी, तो अपने बाद वाले घराने से उसका क्या काम रहा।
22 "Shall any teach God knowledge, Seeing he judges those who are high?क्या ईश्वर को कोई ज्ञान सिखाएगा? वह तो ऊंचे पद पर रहने वालों का भी न्याय करता है।
23 One dies in his full strength, Being wholly at ease and quiet.कोई तो अपने पूरे बल में बड़े चैन और सुख से रहता हुआ मर जाता है।
24 His pails are full of milk. The marrow of his bones is moistened.उसकी दोहनियां दूध से और उसकी हड्डियां गूदे से भरी रहती हैं।
25 Another dies in bitterness of soul, And never tastes of good.और कोई अपने जीव में कुढ़ कुढ़कर बिना सुख भोगे मर जाता है।
26 They lie down alike in the dust, The worm covers them.वे दोनोंबराबर मिट्टी में मिल जाते हैं, और कीड़े उन्हें ढांक लेते हैं।
27 "Behold, I know your thoughts, The devices with which you would wrong me.देखो, मैं तुम्हारी कल्पनाएं जानता हूँ, और उन युक्तियों को भी, जो तुम मेरे विषय में अन्याय से करते हो।
28 For you say, 'Where is the house of the prince? Where is the tent in which the wicked lived?'तुम कहते तो हो कि रईस का घर कहां रहा? दुष्टों के निवास के डेरे कहां रहे?
29 Haven't you asked wayfaring men? Don't you know their evidences,परन्तु क्या तुम ने बटोहियों से कभी नहीं पूछा? क्या तुम उनके इस विषय के प्रमाणों से अनजान हो,
30 That the evil man is reserved to the day of calamity? That they are led forth to the day of wrath?कि विपत्ति के दिन के लिये दुर्जन रखा जाता है; और महाप्रलय के समय के लिये ऐसे लोग बचाए जाते हैं?
31 Who shall declare his way to his face? Who shall repay him what he has done?उसकी चाल उसके मुंह पर कौन कहेगा? और उसने जो किया है, उसका पलटा कौन देगा?
32 Yet shall he be borne to the grave, Men shall keep watch over the tomb.तौभी वह क़ब्र को पहुंचाया जाता है, और लोग उस क़ब्र की रखवाली करते रहते हैं।
33 The clods of the valley shall be sweet to him. All men shall draw after him, As there were innumerable before him.नाले के ढेले उसको सुखदायक लगते हैं; और जैसे पूर्वकाल के लोग अनगिनित जा चुके, वैसे ही सब मनुष्य उसके बाद भी चले जाएंगे।
34 So how can you comfort me with nonsense, Seeing that in your answers there remains only falsehood?"तुम्हारे उत्तरों में तो झूठ ही पाया जाता है, इसलिये तुम क्यों मुझे व्यर्थ शान्ति देते हो?
Hindi Bible