James 1:25 पर जो व्यक्ति स्वतंत्रता की सिद्ध व्यवस्था पर ध्यान करता रहता है, वह अपने काम में इसलिये आशीष पाएगा कि सुनकर नहीं, पर वैसा ही काम करता है।
James 1:25 in Other Translations
King James Version (KJV) But whoso looketh into the perfect law of liberty, and continueth therein, he being not a forgetful hearer, but a doer of the work, this man shall be blessed in his deed.
American Standard Version (ASV) But he that looketh into the perfect law, the `law' of liberty, and `so' continueth, being not a hearer that forgetteth but a doer that worketh, this man shall be blessed in his doing.
Bible in Basic English (BBE) But he who goes on looking into the true law which makes him free, being not a hearer without memory but a doer putting it into effect, this man will have a blessing on his acts.
Darby English Bible (DBY) But *he* that fixes his view on [the] perfect law, that of liberty, and abides in [it], being not a forgetful hearer but a doer of [the] work, *he* shall be blessed in his doing.
World English Bible (WEB) But he who looks into the perfect law, the law of freedom, and continues, not being a hearer who forgets but a doer of the work, this man will be blessed in what he does.
Young's Literal Translation (YLT) and he who did look into the perfect law -- that of liberty, and did continue there, this one -- not a forgetful hearer becoming, but a doer of work -- this one shall be happy in his doing.
whoso
ὁ
ho
oh
But
δὲ
de
thay
looketh
παρακύψας
parakyptō
pa-ra-KYOO-ptoh
into
εἰς
eis
ees
law
νόμον
nomos
NOH-mose
perfect
τέλειον
teleios
TAY-lee-ose
the
τὸν
ho
oh
τῆς
ho
oh
of liberty,
ἐλευθερίας
eleutheria
ay-layf-thay-REE-ah
and
καὶ
kai
kay
continueth
παραμείνας
paramenō
pa-ra-MAY-noh
he
οὗτος
houtos
OO-tose
not
οὐκ
ou
oo
hearer,
ἀκροατὴς
akroatēs
ah-kroh-ah-TASE
a forgetful
ἐπιλησμονῆς
epilēsmonē
ay-pee-lay-smoh-NAY
being
γενόμενος
ginomai
GEE-noh-may
but
ἀλλὰ
alla
al-LA
a doer
ποιητὴς
poiētēs
poo-ay-TASE
of the work,
ἔργου
ergon
ARE-gone
this man
οὗτος
houtos
OO-tose
blessed
μακάριος
makarios
ma-KA-ree-ose
in
ἐν
en
ane
τῇ
ho
oh
deed.
ποιήσει
poiēsis
POO-ay-sees
his
αὐτοῦ
autos
af-TOSE
shall be
ἔσται
esomai
A-soh-may
Read Full Chapter :
James 1
Cross Reference
लूका 11:28
उस ने कहा, हां; परन्तु धन्य वे हैं, जो परमेश्वर का वचन सुनते और मानते हैं॥
1 पतरस 2:16
और अपने आप को स्वतंत्र जानो पर अपनी इस स्वतंत्रता को बुराई के लिये आड़ न बनाओ, परन्तु अपने आप को परमेश्वर के दास समझ कर चलो।
यूहन्ना 13:17
तुम तो ये बातें जानते हो, और यदि उन पर चलो, तो धन्य हो।
गलातियों 5:1
मसीह ने स्वतंत्रता के लिये हमें स्वतंत्र किया है; सो इसी में स्थिर रहो, और दासत्व के जूए में फिर से न जुतो॥
2 कुरिन्थियों 3:17
प्रभु तो आत्मा है: और जहां कहीं प्रभु का आत्मा है वहां स्वतंत्रता है।
याकूब 2:12
तुम उन लोगों की नाईं वचन बोलो, और काम भी करो, जिन का न्याय स्वतंत्रता की व्यवस्था के अनुसार होगा।
2 कुरिन्थियों 13:5
अपने आप को परखो, कि विश्वास में हो कि नहीं; अपने आप को जांचो, क्या तुम अपने विषय में यह नहीं जानते, कि यीशु मसीह तुम में है नहीं तो तुम निकम्मे निकले हो।
भजन संहिता 119:96
जितनी बातें पूरी जान पड़ती हैं, उन सब को तो मैं ने अधूरी पाया है, परन्तु तेरी आज्ञा का विस्तार बड़ा है॥
नीतिवचन 14:15
भोला तो हर एक बात को सच मानता है, परन्तु चतुर मनुष्य समझ बूझ कर चलता है।
यशायाह 8:20
व्यवस्था और चितौनी ही की चर्चा किया करो! यदि वे लोग इस वचनों के अनुसार न बोलें तो निश्चय उनके लिये पौ न फटेगी
लूका 6:47
जो कोई मेरे पास आता है, और मेरी बातें सुनकर उन्हें मानता है, मैं तुम्हें बताता हूं कि वह किस के समान है
यूहन्ना 8:31
तब यीशु ने उन यहूदियों से जिन्हों ने उन की प्रतीति की थी, कहा, यदि तुम मेरे वचन में बने रहोगे, तो सचमुच मेरे चेले ठहरोगे।
यूहन्ना 8:36
सो यदि पुत्र तुम्हें स्वतंत्र करेगा, तो सचमुच तुम स्वतंत्र हो जाओगे।
यूहन्ना 15:9
जैसा पिता ने मुझ से प्रेम रखा, वैसा ही मैं ने तुम से प्रेम रखा, मेरे प्रेम में बने रहो।
प्रेरितों के काम 2:42
और वे प्रेरितों से शिक्षा पाने, और संगति रखने में और रोटी तोड़ने में और प्रार्थना करने में लौलीन रहे॥
प्रेरितों के काम 13:43
और जब सभा उठ गई तो यहूदियों और यहूदी मत में आए हुए भक्तों में से बहुतेरे पौलुस और बरनबास के पीछे हो लिए; और उन्होंने उन से बातें करके समझाया, कि परमेश्वर के अनुग्रह में बने रहो॥
प्रेरितों के काम 26:22
सो परमेश्वर की सहायता से मैं आज तक बना हूं और छोटे बड़े सभी के साम्हने गवाही देता हूं और उन बातों को छोड़ कुछ नहीं कहता, जो भविष्यद्वक्ताओं और मूसा ने भी कहा कि होने वाली हैं।
रोमियो 2:7
जो सुकर्म में स्थिर रहकर महिमा, और आदर, और अमरता की खोज में है, उन्हें वह अनन्त जीवन देगा।
रोमियो 7:12
इसलिये व्यवस्था पवित्र है, और आज्ञा भी ठीक और अच्छी है।
रोमियो 8:15
क्योंकि तुम को दासत्व की आत्मा नहीं मिली, कि फिर भयभीत हो परन्तु लेपालकपन की आत्मा मिली है, जिस से हम हे अब्बा, हे पिता कह कर पुकारते हैं।
रोमियो 11:22
इसलिये परमेश्वर की कृपा और कड़ाई को देख! जो गिर गए, उन पर कड़ाई, परन्तु तुझ पर कृपा, यदि तू उस में बना रहे, नहीं तो, तू भी काट डाला जाएगा।
1 कुरिन्थियों 15:58
सो हे मेरे प्रिय भाइयो, दृढ़ और अटल रहो, और प्रभु के काम में सर्वदा बढ़ते जाओ, क्योंकि यह जानते हो, कि तुम्हारा परिश्रम प्रभु में व्यर्थ नहीं है॥
गलातियों 2:4
और यह उन झूठे भाइयों के कारण हुआ, जो चोरी से घुस आए थे, कि उस स्वतंत्रता का जो मसीह यीशु में हमें मिली है, भेद लेकर हमें दास बनाएं।
कुलुस्सियों 1:23
यदि तुम विश्वास की नेव पर दृढ़ बने रहो, और उस सुसमाचार की आशा को जिसे तुम ने सुना है न छोड़ो, जिस का प्रचार आकाश के नीचे की सारी सृष्टि में किया गया; और जिस का मैं पौलुस सेवक बना॥
1 तीमुथियुस 2:15
तौभी बच्चे जनने के द्वारा उद्धार पाएंगी, यदि वे संयम सहित विश्वास, प्रेम, और पवित्रता में स्थिर रहें॥
1 तीमुथियुस 4:16
इन बातों पर स्थिर रह, क्योंकि यदि ऐसा करता रहेगा, तो तू अपने, और अपने सुनने वालों के लिये भी उद्धार का कारण होगा॥
इब्रानियों 12:15
और ध्यान से देखते रहो, ऐसा न हो, कि कोई परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित रह जाए, या कोई कड़वी जड़ फूट कर कष्ट दे, और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएं।
याकूब 1:23
क्योंकि जो कोई वचन का सुनने वाला हो, और उस पर चलने वाला न हो, तो वह उस मनुष्य के समान है जो अपना स्वाभाविक मुंह दर्पण में देखता है।
1 यूहन्ना 2:24
जो कुछ तुम ने आरम्भ से सुना है वही तुम में बना रहे: जो तुम ने आरम्भ से सुना है, यदि वह तुम में बना रहे, तो तुम भी पुत्र में, और पिता में बने रहोगे।
प्रकाशित वाक्य 14:13
और मैं ने स्वर्ग से यह शब्द सुना, कि लिख; जो मुरदे प्रभु में मरते हैं, वे अब से धन्य हैं, आत्मा कहता है, हां क्योंकि वे अपने परिश्र्मों से विश्राम पाएंगे, और उन के कार्य उन के साथ हो लेते हैं॥
रोमियो 7:22
क्योंकि मैं भीतरी मनुष्यत्व से तो परमेश्वर की व्यवस्था से बहुत प्रसन्न रहता हूं।
1 शमूएल 12:14
यदि तुम यहोवा का भय मानते, उसकी उपासना करते, और उसकी बात सुनते रहो, और यहोवा की आज्ञा को टालकर उस से बलवा न करो, और तुम और वह जो तुम पर राजा हुआ है दोनों अपने परमेश्वर यहोवा के पीछे पीछे चलने वाले बने रहो, तब तो भला होगा;
भजन संहिता 19:7
यहोवा की व्यवस्था खरी है, वह प्राण को बहाल कर देती है; यहोवा के नियम विश्वासयोग्य हैं, साधारण लोगों को बुद्धिमान बना देते हैं;
भजन संहिता 106:3
क्या ही धन्य हैं वे जो न्याय पर चलते, और हर समय धर्म के काम करते हैं!
भजन संहिता 119:2
क्या ही धन्य हैं वे जो उसकी चितौनियों को मानते हैं, और पूर्ण मन से उसके पास आते हैं!
भजन संहिता 119:32
जब तू मेरा हियाव बढ़ाएगा, तब मैं तेरी आज्ञाओं के मार्ग में दौडूंगा॥
भजन संहिता 119:45
और मैं चोड़े स्थान में चला फिरा करूंगा, क्योंकि मैं ने तेरे उपदेशों की सुधि रखी है।
प्रकाशित वाक्य 22:14
धन्य वे हैं, जो अपने वस्त्र धो लेते हैं, क्योंकि उन्हें जीवन के पेड़ के पास आने का अधिकार मिलेगा, और वे फाटकों से हो कर नगर में प्रवेश करेंगे।