Isaiah 1 - WEB (Hindi)
1 The vision of Isaiah the son of Amoz, which he saw concerning Judah and Jerusalem, in the days of Uzziah, Jotham, Ahaz, and Hezekiah, kings of Judah.आमोस के पुत्र यशायाह का दर्शन, जिस को उसने यहूदा और यरूशलेम के विषय में उज्जियाह, योताम, आहाज, और हिजकिय्याह नाम यहूदा के राजाओं के दिनों में पाया।
2 Hear, heavens, And listen, earth; for Yahweh has spoken: I have nourished and brought up children, And they have rebelled against me.हे स्वर्ग सुन, और हे पृथ्वी कान लगा; क्योंकि यहोवा कहता है: मैं ने बाल-बच्चों का पालन पोषण किया, और उन को बढ़ाया भी, परन्तु उन्होंने मुझ से बलवा किया।
3 The ox knows his owner, And the donkey his master's crib; But Israel doesn't know, My people don't consider.बैल तो अपने मालिक को और गदहा अपने स्वामी की चरनी को पहिचानता है, परन्तु इस्राएल मुझें नहीं जानता, मेरी प्रजा विचार नहीं करती॥
4 Ah sinful nation, A people loaded with iniquity, A seed of evil-doers, Children who deal corruptly! They have forsaken Yahweh. They have despised the Holy One of Israel. They are estranged and backward.हाय, यह जाति पाप से कैसी भरी है! यह समाज अधर्म से कैसा लदा हुआ है! इस वंश के लोग कैसे कुकर्मी हैं, ये लड़के-बाले कैसे बिगड़े हुए हैं! उन्होंने यहोवा को छोड़ दिया, उन्होंने इस्राएल के पवित्र को तुच्छ जाना है! वे पराए बनकर दूर हो गए हैं॥
5 Why should you be beaten more, That you revolt more and more? The whole head is sick, And the whole heart faint.तुम बलवा कर कर के क्यों अधिक मार खाना चाहते हो? तुम्हारा सिर घावों से भर गया, और तुम्हारा हृदय दु:ख से भरा है।
6 From the sole of the foot even to the head there is no soundness in it: Wounds, welts, and open sores. They haven't been closed, neither bandaged, neither soothed with oil.नख से सिर तक कहीं भी कुछ आरोग्यता नहीं, केवल चोट और कोड़े की मार के चिन्ह और सड़े हुए घाव हैं जो न दबाये गए, न बान्धे गए, न तेल लगा कर नरमाये गए हैं॥
7 Your country is desolate. Your cities are burned with fire. Strangers devour your land in your presence, And it is desolate, As overthrown by strangers.तुम्हारा देश उजड़ा पड़ा है, तुम्हारे नगर भस्म हो गए हैं; तुम्हारे खेतों को परदेशी लोग तुम्हारे देखते ही निगल रहे हैं; वह परदेशियों से नाश किए हुए देश के समान उजाड़ है।
8 The daughter of Zion is left like a shelter in a vineyard, Like a hut in a field of melons, Like a besieged city.और सिय्योन की बेटी दाख की बारी में की झोंपड़ी की नाईं छोड़ दी गई है, वा ककड़ी के खेत में की छपरिया या घिरे हुए नगर के समान अकेली खड़ी है।
9 Unless Yahweh of hosts had left to us a very small remnant, We would have been as Sodom; We would have been like Gomorrah.यदि सेनाओं का यहोवा हमारे थोड़े से लोगों को न बचा रखता, तो हम सदोम के समान हो जाते, और अमोरा के समान ठहरते॥
10 Hear the word of Yahweh, you rulers of Sodom! Listen to the law of our God, you people of Gomorrah!हे सदोम के न्याइयों, यहोवा का वचन सुनो! हे अमोरा की प्रजा, हमारे परमेश्वर की शिक्षा पर कान लगा।
11 "What are the multitude of your sacrifices to me?," says Yahweh. "I have had enough of the burnt offerings of rams, And the fat of fed animals. I don't delight in the blood of bulls, Or of lambs, Or of male goats.यहोवा यह कहता है, तुम्हारे बहुत से मेलबलि मेरे किस काम के हैं? मैं तो मेढ़ों के होमबलियों से और पाले हुए पशुओं की चर्बी से अघा गया हूं;
12 When you come to appear before me, Who has required this at your hand, to trample my courts?मैं बछड़ों वा भेड़ के बच्चोंवा बकरों के लोहू से प्रसन्न नहीं होता॥ तुम जब अपने मुंह मुझे दिखाने के लिये आते हो, तब यह कौन चाहता है कि तुम मेरे आंगनों को पांव से रौंदो?
13 Bring no more vain offerings. Incense is an abomination to me; New moons, Sabbaths, and convocations: I can't bear with evil assemblies.व्यर्थ अन्नबलि फिर मत लाओ; धूप से मुझे घृणा है। नये चांद और विश्रामदिन का मानना, और सभाओं का प्रचार करना, यह मुझे बुरा लगता है। महासभा के साथ ही साथ अनर्थ काम करना मुझ से सहा नहीं जाता।
14 My soul hates your New Moons and your appointed feasts; They are a burden to me. I am weary of bearing them.तुम्हारे नये चांदों और नियत पर्वों के मानने से मैं जी से बैर रखता हूं; वे सब मुझे बोझ से जान पड़ते हैं, मैं उन को सहते सहते उकता गया हूं।
15 When you spread forth your hands, I will hide my eyes from you; Yes, when you make many prayers, I will not hear. Your hands are full of blood.जब तुम मेरी ओर हाथ फैलाओ, तब मैं तुम से मुंह फेर लूंगा; तुम कितनी ही प्रार्थना क्यों न करो, तौभी मैं तुम्हारी न सुनूंगा; क्योंकि तुम्हारे हाथ खून से भरे हैं।
16 Wash yourselves, make yourself clean. Put away the evil of your doings from before my eyes; Cease to do evil.अपने को धोकर पवित्र करो: मेरी आंखों के साम्हने से अपने बुरे कामों को दूर करो; भविष्य में बुराई करना छोड़ दो,
17 Learn to do well. Seek justice, Relieve the oppressed, Judge the fatherless, Plead for the widow."भलाई करना सीखो; यत्न से न्याय करो, उपद्रवी को सुधारो; अनाथ का न्याय चुकाओ, विधवा का मुकद्दमा लड़ो॥
18 "Come now, and let us reason together," says Yahweh: "Though your sins be as scarlet, they shall be as white as snow. Though they be red like crimson, they shall be as wool.यहोवा कहता है, आओ, हम आपस में वादविवाद करें: तुम्हारे पाप चाहे लाल रंग के हों, तौभी वे हिम की नाईं उजले हो जाएंगे; और चाहे अर्गवानी रंग के हों, तौभी वे ऊन के समान श्वेत हो जाएंगे।
19 If you are willing and obedient, You shall eat the good of the land;यदि तुम आज्ञाकारी हो कर मेरी मानो,
20 But if you refuse and rebel, you shall be devoured with the sword; For the mouth of Yahweh has spoken it."तो इस देश के उत्तम से उत्तम पदार्थ खाओगे; और यदि तुम ना मानो और बलवा करो, तो तलवार से मारे जाओगे; यहोवा का यही वचन है॥
21 How the faithful city has become a prostitute! She was full of justice; righteousness lodged in her, But now murderers.जो नगरी सती थी सो क्योंकर व्यभिचारिन हो गई! वह न्याय से भरी थी और उस में धर्म पाया जाता था, परन्तु अब उस में हत्यारे ही पाए जाते हैं। तेरी चान्दी घातु का मैल हो गई,
22 Your silver has become dross, Your wine mixed with water.तेरे दाखमधु में पानी मिल गया है।
23 Your princes are rebellious, and companions of thieves. Everyone loves bribes, and follows after rewards. They don't judge the fatherless, Neither does the cause of the widow come to them.तेरे हाकिम हठीले और चोरों से मिले हैं। वे सब के सब घूस खाने वाले और भेंट के लालची हैं। वे अनाथ का न्याय नहीं करते, और न विधवा का मुकद्दमा अपने पास आने देते हैं।
24 Therefore the Lord, Yahweh of Hosts, The Mighty One of Israel, says: "Ah, I will get relief from my adversaries, And avenge myself of my enemies;इस कारण प्रभु सेनाओं के यहोवा, इस्राएल के शक्तिमान की यह वाणी है: सुनो, मैं अपने शत्रुओं को दूर कर के शान्ति पाऊंगा, और अपने बैरियों से पलटा लूंगा।
25 And I will turn my hand on you, Thoroughly purge away your dross, And will take away all your tin.और मैं तुम पर हाथ बढ़ाकर तुम्हारा धातु का मैल पूरी रीति से भस्म करूंगा, और तुम्हारा रांग पूरी रीति से दूर करूंगा।
26 I will restore your judges as at the first, And your counselors as at the beginning. Afterward you shall be called 'The city of righteousness, A faithful town.'और मैं तुम में पहिले की नाईं न्यायी और आदि काल के समान मंत्री फिर नियुक्त करूंगा। उसके बाद तू धर्मपुरी और सती नगरी कहलाएगी॥
27 Zion shall be redeemed with justice, And her converts with righteousness.सिय्योन न्याय के द्वारा, और जो उस में फिरेंगे वे धर्म के द्वारा छुड़ा लिए जाएंगे।
28 But the destruction of transgressors and sinners shall be together, And those who forsake Yahweh shall be consumed.परन्तु बलवाइयों और पापियों का एक संग नाश होगा, और जिन्होंने यहोवा को त्यागा है, उनका अन्त हो जाएगा।
29 For they shall be ashamed of the oaks which you have desired, And you shall be confounded for the gardens that you have chosen.क्योंकि जिन बांज वृक्षों से तुम प्रीति रखते थे, उन से वे लज्जित होंगे, और जिन बारियों से तुम प्रसन्न रहते थे, उसके कारण तुम्हारे मुंह काले होंगे।
30 For you shall be as an oak whose leaf fades, And as a garden that has no water.क्योंकि तुम पत्ते मुर्झाए हुए बांजवृझ के, और बिना जल की बारी के समान हो जाओगे।
31 The strong will be like tinder, And his work like a spark. They will both burn together, And no one will quench them."और बलवान तो सन और उसका काम चिंगारी बनेगा, और दोनों एक साथ जलेंगे, और कोई बुझाने वाला न होगा॥
Hindi Bible