Genesis 44 - WEB (Hindi)

1 He commanded the steward of his house, saying, "Fill the men's sacks with food, as much as they can carry, and put every man's money in his sack's mouth.तब उसने अपने घर के अधिकारी को आज्ञा दी, कि इन मनुष्यों के बोरों में जितनी भोजनवस्तु समा सके उतनी भर दे, और एक एक जन के रूपये को उसके बोरे के मुंह पर रख दे।

2 Put my cup, the silver cup, in the sack's mouth of the youngest, with his grain money." He did according to the word that Joseph had spoken.और मेरा चांदी का कटोरा छोटे के बोरे के मुंह पर उसके अन्न के रूपये के साथ रख दे। यूसुफ की इस आज्ञा के अनुसार उसने किया।

3 As soon as the morning was light, the men were sent away, they and their donkeys.बिहान को भोर होते ही वे मनुष्य अपने गदहों समेत विदा किए गए।

4 When they had gone out of the city, and were not yet far off, Joseph said to his steward, "Up, follow after the men. When you overtake them, ask them, 'Why have you rewarded evil for good?वे नगर से निकले ही थे, और दूर न जाने पाए थे, कि यूसुफ ने अपने घर के अधिकारी से कहा, उन मनुष्यों का पीछा कर, और उन को पाकर उन से कह, कि तुम ने भलाई की सन्ती बुराई क्यों की है?

5 Isn't this that from which my lord drinks, and by which he indeed divines? You have done evil in so doing.'"क्या यह वह वस्तु नहीं जिस में मेरा स्वामी पीता है, और जिस से वह शकुन भी विचारा करता है? तुम ने यह जो किया है सो बुरा किया।

6 He overtook them, and he spoke to them these words.तब उसने उन्हें जा लिया, और ऐसी ही बातें उन से कहीं।

7 They said to him, "Why does my lord speak such words as these? Far be it from your servants that they should do such a thing!उन्होंने उससे कहा, हे हमारे प्रभु, तू ऐसी बातें क्यों कहता है? ऐसा काम करना तेरे दासों से दूर रहे।

8 Behold, the money, which we found in our sacks' mouths, we brought again to you out of the land of Canaan. How then should we steal silver or gold out of your lord's house?देख जो रूपया हमारे बोरोंके मुंह पर निकला था, जब हम ने उसको कनान देश से ले आकर तुझे फेर दिया, तब, भला, तेरे स्वामी के घर में से हम कोई चांदी वा सोने की वस्तु क्योंकर चुरा सकते हैं?

9 With whoever of your servants it be found, let him die, and we also will be my lord's bondservants."तेरे दासों में से जिस किसी के पास वह निकले, वह मार डाला जाए, और हम भी अपने उस प्रभु के दास जो जाएं।

10 He said, "Now also let it be according to your words: he with whom it is found will be my bondservant; and you will be blameless."उसने कहा तुम्हारा ही कहना सही, जिसके पास वह निकले सो मेरा दास होगा; और तुम लोग निरपराध ठहरोगे।

11 Then they hurried, and took down every man his sack to the ground, and opened every man his sack.इस पर वे फुर्ती से अपने अपने बोरे को उतार भूमि पर रखकर उन्हें खोलने लगे।

12 He searched, beginning with the eldest, and ending at the youngest. The cup was found in Benjamin's sack.तब वह ढूंढ़ने लगा, और बड़े के बोरे से लेकर छोटे के बोरे तक खोज की: और कटोरा बिन्यामीन के बोरे में मिला।

13 Then they tore their clothes, and loaded every man his donkey, and returned to the city.तब उन्होंने अपने अपने वस्त्र फाड़े, और अपना अपना गदहा लादकर नगर को लौट गए।

14 Judah and his brothers came to Joseph's house, and he was still there. They fell on the ground before him.जब यहूदा और उसके भाई यूसुफ के घर पर पहुंचे, और यूसुफ वहीं था, तब वे उसके साम्हने भूमि पर गिरे।

15 Joseph said to them, "What deed is this that you have done? Don't you know that such a man as I can indeed divine?"यूसुफ ने उन से कहा, तुम लोगों ने यह कैसा काम किया है? क्या तुम न जानते थे, कि मुझ सा मनुष्य शकुन विचार सकता है?

16 Judah said, "What will we tell my lord? What will we speak? Or how will we clear ourselves? God has found out the iniquity of your servants. Behold, we are my lord's bondservants, both we, and he also in whose hand the cup is found."यहूदा ने कहा, हम लोग अपने प्रभु से क्या कहें? हम क्या कहकर अपने को निर्दोषी ठहराएं? परमेश्वर ने तेरे दासों के अधर्म को पकड़ लिया है: हम, और जिसके पास कटोरा निकला वह भी, हम सब के सब अपने प्रभु के दास ही हैं।

17 He said, "Far be it from me that I should do so. The man in whose hand the cup is found, he will be my bondservant; but as for you, go up in peace to your father."उसने कहा, ऐसा करना मुझ से दूर रहे: जिस जन के पास कटोरा निकला है, वही मेरा दास होगा; और तुम लोग अपने पिता के पास कुशल क्षेम से चले जाओ।

18 Then Judah came near to him, and said, "Oh, my lord, please let your servant speak a word in my lord's ears, and don't let your anger burn against your servant; for you are even as Pharaoh.तब यहूदा उसके पास जा कर कहने लगा, हे मेरे प्रभु, तेरे दास को अपने प्रभु से एक बात कहने की आज्ञा हो, और तेरा कोप तेरे दास पर न भड़के; तू तो फिरौन के तुल्य है।

19 My lord asked his servants, saying, 'Have you a father, or a brother?'मेरे प्रभु ने अपने दासों से पूछा था, कि क्या तुम्हारे पिता वा भाई हैं?

20 We said to my lord, 'We have a father, an old man, and a child of his old age, a little one; and his brother is dead, and he alone is left of his mother; and his father loves him.'और हम ने अपने प्रभु से कहा, हां, हमारा बूढ़ा पिता तो है, और उसके बुढ़ापे का एक छोटा सा बालक भी है, परन्तु उसका भाई मर गया है, इसलिये वह अब अपनी माता का अकेला ही रह गया है, और उसका पिता उससे स्नेह रखता है।

21 You said to your servants, 'Bring him down to me, that I may set my eyes on him.'तब तू ने अपने दासों से कहा था, कि उसको मेरे पास ले आओ, जिस से मैं उसको देखूं।

22 We said to my lord, 'The boy can't leave his father: for if he should leave his father, his father would die.'तब हम ने अपने प्रभु से कहा था, कि वह लड़का अपने पिता को नहीं छोड़ सकता; नहीं तो उसका पिता मर जाएगा।

23 You said to your servants, 'Unless your youngest brother comes down with you, you will see my face no more.'और तू ने अपने दासों से कहा, यदि तुम्हारा छोटा भाई तुम्हारे संग न आए, तो तुम मेरे सम्मुख फिर न आने पाओगे।

24 It happened when we came up to your servant my father, we told him the words of my lord.सो जब हम अपने पिता तेरे दास के पास गए, तब हम ने उससे अपने प्रभु की बातें कहीं।

25 Our father said, 'Go again, buy us a little food.'तब हमारे पिता ने कहा, फिर जा कर हमारे लिये थोड़ी सी भोजनवस्तु मोल ले आओ।

26 We said, 'We can't go down. If our youngest brother is with us, then will we go down: for we may not see the man's face, unless our youngest brother is with us.'हम ने कहा, हम नहीं जा सकते, हां, यदि हमारा छोटा भाई हमारे संग रहे, तब हम जाएंगे: क्योंकि यदि हमारा छोटा भाई हमारे संग न रहे, तो उस पुरूष के सम्मुख न जाने पाएंगे।

27 Your servant, my father, said to us, 'You know that my wife bore me two sons:तब तेरे दास मेरे पिता ने हम से कहा, तुम तो जानते हो कि मेरी स्त्री से दो पुत्र उत्पन्न हुए।

28 and the one went out from me, and I said, "Surely he is torn in pieces;" and I haven't seen him since.और उन में से एक तो मुझे छोड़ ही गया, और मैं ने निश्चय कर लिया, कि वह फाड़ डाला गया होगा ; और तब से मैं उसका मुंह न देख पाया

29 If you take this one also from me, and harm happens to him, you will bring down my gray hairs with sorrow to Sheol.'सो यदि तुम इस को भी मेरी आंख की आड़ में ले जाओ, और कोई विपत्ति इस पर पड़े, तो तुम्हारे कारण मैं इस पक्के बाल की अवस्था में दु:ख के साथ अधोलोक में उतर जाऊंगा।

30 Now therefore when I come to your servant my father, and the boy is not with us; seeing that his life is bound up in the boy's life;सो जब मैं अपने पिता तेरे दास के पास पहुंचूं, और यह लड़का संग न रहे, तब, उसका प्राण जो इसी पर अटका रहता है,

31 it will happen, when he sees that the boy is no more, that he will die. Your servants will bring down the gray hairs of your servant, our father, with sorrow to Sheol.इस कारण, यह देखके कि लड़का नहीं है, वह तुरन्त ही मर जाएगा। तब तेरे दासों के कारण तेरा दास हमारा पिता, जो पक्के बालों की अवस्था का है, शोक के साथ अधोलोक में उतर जाएगा।

32 For your servant became collateral for the boy to my father, saying, 'If I don't bring him to you, then I will bear the blame to my father forever.'फिर तेरा दास अपने पिता के यहां यह कहके इस लड़के का जामिन हुआ है, कि यदि मैं इस को तेरे पास न पहुंचा दूं, तब तो मैं सदा के लिये तेरा अपराधी ठहरूंगा।

33 Now therefore, please let your servant stay instead of the boy, a bondservant to my lord; and let the boy go up with his brothers.सो अब तेरा दास इस लड़के की सन्ती अपने प्रभु का दास हो कर रहने की आज्ञा पाए, और यह लड़का अपने भाइयों के संग जाने दिया जाए।

34 For how will I go up to my father, if the boy isn't with me? Lest I see the evil that will come on my father."क्योंकि लड़के के बिना संग रहे मैं क्योंकर अपने पिता के पास जा सकूंगा; ऐसा न हो कि मेरे पिता पर जो दु:ख पड़ेगा वह मुझे देखना पड़े॥

Hindi Bible