Genesis 10 - WEB (Hindi)
1 Now this is the history of the generations of the sons of Noah and of Shem, Ham, and Japheth. Sons were born to them after the flood.नूह के पुत्र जो शेम, हाम और येपेत थे उनके पुत्र जलप्रलय के पश्चात उत्पन्न हुए: उनकी वंशावली यह है॥
2 The sons of Japheth: Gomer, Magog, Madai, Javan, Tubal, Meshech, and Tiras.येपेत के पुत्र: गोमेर, मागोग, मादै, यावान, तूबल, मेशेक, और तीरास हुए।
3 The sons of Gomer: Ashkenaz, Riphath, and Togarmah.और गोमेर के पुत्र: अशकनज, रीपत, और तोगर्मा हुए।
4 The sons of Javan: Elishah, Tarshish, Kittim, and Dodanim.और यावान के वंश में एलीशा, और तर्शीश, और कित्ती, और दोदानी लोग हुए।
5 Of these were the isles of the nations divided in their lands, everyone after his language, after their families, in their nations.इनके वंश अन्यजातियों के द्वीपों के देशों में ऐसे बंट गए, कि वे भिन्न भिन्न भाषाओं, कुलों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥
6 The sons of Ham: Cush, Mizraim, Put, and Canaan.फिर हाम के पुत्र: कूश, और मिस्र, और फूत और कनान हुए।
7 The sons of Cush: Seba, Havilah, Sabtah, Raamah, and Sabteca. The sons of Raamah: Sheba and Dedan.और कूश के पुत्र सबा, हवीला, सबता, रामा, और सबूतका हुए: और रामा के पुत्र शबा और ददान हुए।
8 Cush became the father of Nimrod: he began to be a mighty one in the earth.और कूश के वंश में निम्रोद भी हुआ; पृथ्वी पर पहिला वीर वही हुआ है।
9 He was a mighty hunter before Yahweh. Therefore it is said, "Like Nimrod, a mighty hunter before Yahweh."वही यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलने वाला ठहरा, इस से यह कहावत चली है; कि निम्रोद के समान यहोवा की दृष्टि में पराक्रमी शिकार खेलने वाला।
10 The beginning of his kingdom was Babel, Erech, Accad, and Calneh, in the land of Shinar.और उसके राज्य का आरम्भ शिनार देश में बाबुल, अक्कद, और कलने हुआ।
11 Out of that land he went forth into Assyria, and built Nineveh, Rehoboth Ir, Calah,उस देश से वह निकल कर अश्शूर को गया, और नीनवे, रहोबोतीर, और कालह को,
12 and Resen between Nineveh and Calah (the same is the great city).और नीनवे और कालह के बीच रेसेन है, उसे भी बसाया, बड़ा नगर यही है।
13 Mizraim became the father of Ludim, Anamim, Lehabim, Naphtuhim,और मिस्र के वंश में लूदी, अनामी, लहाबी, नप्तूही,
14 Pathrusim, Casluhim (which the Philistines descended from), and Caphtorim.और पत्रुसी, कसलूही, और कप्तोरी लोग हुए, कसलूहियों में से तो पलिश्ती लोग निकले॥
15 Canaan became the father of Sidon (his firstborn), Heth,फिर कनान के वंश में उसका ज्येष्ठ सीदोन, तब हित्त,
16 the Jebusite, the Amorite, the Girgashite,और यबूसी, एमोरी, गिर्गाशी,
17 the Hivite, the Arkite, the Sinite,हिव्वी, अर्की, सीनी,
18 the Arvadite, the Zemarite, and the Hamathite. Afterward the families of the Canaanites were spread abroad.अर्वदी, समारी, और हमाती लोग भी हुए: फिर कनानियों के कुल भी फैल गए।
19 The border of the Canaanites was from Sidon, as you go toward Gerar, to Gaza; as you go toward Sodom, Gomorrah, Admah, and Zeboiim, to Lasha.और कनानियों का सिवाना सीदोन से ले कर गरार के मार्ग से हो कर अज्जा तक और फिर सदोम और अमोरा और अदमा और सबोयीम के मार्ग से हो कर लाशा तक हुआ।
20 These are the sons of Ham, after their families, after their languages, in their lands, in their nations.हाम के वंश में ये ही हुए; और ये भिन्न भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों, और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥
21 To Shem, the father of all the children of Eber, the elder brother of Japheth, to him also were children born.फिर शेम, जो सब एबेरवंशियों का मूलपुरूष हुआ, और जो येपेत का ज्येष्ठ भाई था, उसके भी पुत्र उत्पन्न हुए।
22 The sons of Shem: Elam, Asshur, Arpachshad, Lud, and Aram.शेम के पुत्र: एलाम, अश्शूर, अर्पक्षद, लूद और आराम हुए।
23 The sons of Aram: Uz, Hul, Gether, and Mash.और आराम के पुत्र: ऊस, हूल, गेतेर और मश हुए।
24 Arpachshad became the father of Shelah. Shelah became the father of Eber.और अर्पक्षद ने शेलह को, और शेलह ने एबेर को जन्म दिया।
25 To Eber were born two sons. The name of the one was Peleg, for in his days was the earth divided. His brother's name was Joktan.और एबेर के दो पुत्र उत्पन्न हुए, एक का नाम पेलेग इस कारण रखा गया कि उसके दिनों में पृथ्वी बंट गई, और उसके भाई का नाम योक्तान है।
26 Joktan became the father of Almodad, Sheleph, Hazarmaveth, Jerah,और योक्तान ने अल्मोदाद, शेलेप, हसर्मावेत, थेरह,
27 Hadoram, Uzal, Diklah,यदोरवाम, ऊजाल, दिक्ला,
28 Obal, Abimael, Sheba,ओबाल, अबीमाएल, शबा,
29 Ophir, Havilah, and Jobab. All these were the sons of Joktan.ओपीर, हवीला, और योबाब को जन्म दिया: ये ही सब योक्तान के पुत्र हुए।
30 Their dwelling was from Mesha, as you go toward Sephar, the mountain of the east.इनके रहने का स्थान मेशा से ले कर सपारा जो पूर्व में एक पहाड़ है, उसके मार्ग तक हुआ।
31 These are the sons of Shem, after their families, after their languages, in their lands, after their nations.शेम के पुत्र ये ही हुए; और ये भिन्न भिन्न कुलों, भाषाओं, देशों और जातियों के अनुसार अलग अलग हो गए॥
32 These are the families of the sons of Noah, after their generations, in their nations. Of these were the nations divided in the earth after the flood.नूह के पुत्रों के घराने ये ही हैं: और उनकी जातियों के अनुसार उनकी वंशावलियां ये ही हैं; और जलप्रलय के पश्चात पृथ्वी भर की जातियां इन्हीं में से हो कर बंट गई॥
Hindi Bible