Amos 2 - WEB (Hindi)

1 Thus says Yahweh: "For three transgressions of Moab, yes, for four, I will not turn away its punishment; Because he burned the bones of the king of Edom into lime;यहोवा यों कहता है, मोआब के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण, मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि उसने एदोम के राजा की हड्डियों को जला कर चूना कर दिया।

2 But I will send a fire on Moab, And it will devour the palaces of Kerioth; And Moab will die with tumult, with shouting, and with the sound of the trumpet;इसलिये मैं मोआब में आग लगाऊंगा, और उस से करिय्योत के भवन भस्म हो जाएंगे; और मोआब हुल्लड़ और ललकार, और नरसिंगे के शब्द होते-होते मर जाएगा।

3 And I will cut off the judge from their midst, And will kill all its princes with him," says Yahweh.मैं उसके बीच में से न्यायी को नाश करूंगा, और साथ ही साथ उसके सब हाकिमों को भी घात करूंगा, यहोवा का यही वचन है॥

4 Thus says Yahweh: "For three transgressions of Judah, yes, for four, I will not turn away its punishment; Because they have rejected Yahweh's law, And have not kept his statutes, And their lies have led them astray, After which their fathers walked;यहोवा यों कहता है, यहूदा के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण, मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि उनहोंने यहोवा की व्यवस्था को तुच्छ जाना और मेरी विधियों को नहीं माना; और अपने झूठे देवताओं के कारण जिनके पीछे उनके पुरखा चलते थे, वे भी भटक गए हैं।

5 But I will send a fire on Judah, And it will devour the palaces of Jerusalem."इसलिये मैं यहूदा में आग लगाऊंगा, और उस से यरूशलेम के भवन भस्म हो जाएंगे॥

6 Thus says Yahweh: "For three transgressions of Israel, yes, for four, I will not turn away its punishment; Because they have sold the righteous for silver, And the needy for a pair of shoes;यहोवा यों कहता है, इस्राएल के तीन क्या, वरन चार अपराधों के कारण, मैं उसका दण्ड न छोडूंगा; क्योंकि उन्होंने निर्दोष को रूपये के लिये और दरिद्र को एक जोड़ी जूतियों के लिये बेच डाला है।

7 They trample on the dust of the earth on the head of the poor, And deny justice to the oppressed; And a man and his father use the same maiden, to profane my holy name;वे कंगालों के सिर पर की धूलि का भी लालच करते, और नम्र लोगों को मार्ग से हटा देते हैं; और बाप-बेटा दोनों एक ही कुमारी के पास जाते हैं, जिस से मेरे पवित्र नाम को अपवित्र ठहराएं।

8 And they lay themselves down beside every altar on clothes taken in pledge; And in the house of their God they drink the wine of those who have been fined.वे हर एक वेदी के पास बन्धक के वस्त्रों पर सोते हैं, और दण्ड के रूपये से मोल लिया हुआ दाखमधु अपने देवता के घर में पी लेते हैं॥

9 Yet I destroyed the Amorite before them, Whose height was like the height of the cedars, And he was strong as the oaks; Yet I destroyed his fruit from above, and his roots from beneath.मैं ने उनके साम्हने से एमोरियों को नाश किया था, जिनकी लम्बाई देवदारों की सी, और जिनका बल बांज वृक्षों का सा था; तौभी मैं ने ऊपर से उसके फल, और नीचे से उसकी जड़ नाश की।

10 Also I brought you up out of the land of Egypt, And led you forty years in the wilderness, To possess the land of the Amorite.और मैं तुम को मिस्र देश से निकाल लाया, और जंगल में चालीस वर्ष तक लिए फिरता रहा, कि तुम एमोरियों के देश के अधिकारी हो जाओ।

11 I raised up some of your sons for prophets, And some of your young men for Nazirites. Isn't this true, You children of Israel?" says Yahweh.और मैं ने तुम्हारे पुत्रों में से नबी होने के लिये और तुम्हारे कुछ जवानों में से नाजीर होने के लिये ठहराया। हे इस्राएलियो, क्या यह सब सच नहीं है? यहोवा की यही वाणी है।

12 "But you gave the Nazirites wine to drink, And commanded the prophets, saying, 'Don't prophesy!'परन्तु तुम ने नाजीरों को दाखमधु पिलाया, और नबियों को आज्ञा दी कि भविष्यद्ववाणी न करें॥

13 Behold, I will crush you in your place, As a cart crushes that is full of grain.देखो, मैं तुम को ऐसा दबाऊंगा, जैसी पूलों से भरी हुई गाड़ी नीचे को दबाई जाती है।

14 Flight will perish from the swift; And the strong won't strengthen his force; Neither shall the mighty deliver himself;इसलिये वेग दौड़ने वाले को भाग जाने का स्थान न मिलेगा, और सामर्थी का सामर्थ कुछ काम न देगा; और न पराक्रमी अपना प्राण बचा सकेगा;

15 Neither shall he stand who handles the bow; And he who is swift of foot won't escape; Neither shall he who rides the horse deliver himself;धनुर्धारी खड़ा न रह सकेगा, और फुर्ती से दौड़ने वाला न बचेगा; सवार भी अपना प्राण न बचा सकेगा;

16 And he who is courageous among the mighty will flee away naked in that day," says Yahweh.और शूरवीरों में जो अधिक वीर हो, वह भी उस दिन नंगा हो कर भाग जाएगा, यहोवा की यही वाणी है॥

Hindi Bible